The Lallantop

रजनीकांत-कमल हासन का 47 साल बाद रीयूनियन हुआ, मगर हीरो बनने के लिए छिड़ी बहस!

रजनीकांत और कमल हासन ने अबतक 21 फिल्मों में साथ काम किया है.

Advertisement
post-main-image
रजनीकांत और कमल हासन ने अंतिम बार 1979 में आई 'अलाउद्दीनुम अलभुथा विलक्कुम' में स्क्रीन शेयर किया था.

Rajikanth और Kamal Haasan केवल तमिल ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े नामों में शुमार हैं. लंबे समय से चर्चा थी कि वो साथ में एक मूवी करने वाले हैं. अब इस चर्चा को विराम मिलने वाला है. दोनों सुपरस्टार्स ने अपनी अगली मूवी KHxRK की घोषणा कर दी है. वैसे तो उन्होंने बीसेक फिल्मों में साथ काम किया है. मगर इस बार वो 47 साल बाद साथ आ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

KHxRK को 'बीस्ट' और 'जेलर' बनाने वाले नेल्सन दिलीप कुमार डायरेक्ट करेंगे. वहीं रेड जायंट फिल्म्स इसकी प्रोड्यूसर है. पिछले दिनों मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट टीज़र रिलीज़ किया है. इसमें सुनाई देने वाला रेट्रो म्यूजिक ‘आजा राजा’ अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. टीज़र को काफ़ी कॉमिक स्टाइल में पेश किया गया है. इसमें दोनों सुपरस्टार्स के ईगो क्लैश पर चुटकी ली गई है. नेल्सन उन्हें कहीं जाने के लिए तैयार करने आए हैं. मगर इस दौरान कमल अपने पसंद की जैकेट केवल इसलिए रिजेक्ट कर देते हैं, क्योंकि वैसी जैकेट रजनीकांत ने पसंद की है. कुछ ऐसा ही रजनीकांत भी करते हैं. वो उस तरह की घड़ी पहनने से ना कर देते हैं, जैसी कमल हासन पहनने वाले हैं. इस तरह का क्लैश कुछ अन्य सामानों पर भी होता है, जो देखने में मज़ेदार लगता है. खैर, इन सबसे निबटकर दोनों एक्टर्स बाहर आते हैं और स्लो-मोशन में वॉक करते हुए एक रेट्रो मर्सिडीज़ कार में जाते हैं. उस कार में ही सामने आता है इस इस प्रोमो का सबसे बड़ा सवाल-"फिल्म का हीरो कौन होगा?"

हालांकि नेल्सन इस सवाल को सुनकर असमंजस में पड़ जाते हैं. मगर फैंस का कहना है कि कमल हासन फिल्म के विलन और रजनीकांत हीरो हो सकते हैं. मगर इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है. फिल्म का टैगलाइन बस इतना है-"Some men set rules, some men rule." पोस्टर और टीज़र रेट्रो स्टाइल में बनाया गया है. गाना भी कुछ वैसा ही है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 70s से अबतक के टाइमलाइन को फॉलो कर सकती है. 

Advertisement

अगस्त 2025 में ओटीटी प्ले की रिपोर्ट में बताया गया था कि फिल्म में दो उम्रदराज गैंगस्टर्स की कहानी दिखाई जाएगी. उनका सालों बाद एक-दूसरे से सामना होता है. दोनों अपने खतरनाक और हिंसक अतीत से जूझ रहे थे. मगर एक खास मक़सद के लिए वो दोनों दोबारा क्राइम की दुनिया में कदम रखते हैं. मगर अभी कुछ ठोस बता पाना जल्दबाज़ी होगी. फिल्म की शूटिंग में अभी काफ़ी समय बाकी है. रजनीकांत फ़िलहाल 'जेलर 2' में व्यस्त हैं. फिर वो कमल हासन के प्रोडक्शन तले Thalaivar 173 पर काम शुरू करेंगे. ऐसे में KHxRK को आने में अब भी काफ़ी समय बाकी है. बता दें कि फिल्म के टाइटल में कमल हासन का नाम पहले रखने की सलाह रजनीकांत ने ही दी थी. उनके अनुसार, कमल फिल्म इंडस्ट्री में उनसे पहले आए थे. इसलिए फिल्म में उनका नाम भी पहले ही होना चाहिए.

फिल्म की सबसे अधिक चर्चा इसलिए है क्योंकि रजनीकांत और कमल हासन 47 सालों बाद दोबारा साथ दिखाई देंगे. दोनों पहली बार 1975 में आई 'अपूर्व रागंगल' में साथ नजर आए थे. ये रजनीकांत की डेब्यू फिल्म थी. वहीं कमल इसमें लीड रोल में थे. इसके बाद अगले कुछ सालों में दोनों 21 फिल्मों में साथ नज़र आए. हालांकि हर फिल्म में वो फुल फ्लेजेड रोल में नहीं थे. कुछ में उन्होंने एक-दूसरे के लिए कैमियो भी किया. ऐसी ही एक फिल्म 1985 में आई 'गिरफ्तार' भी थी. उसमें कमल हासन लीड रोल में थे, वहीं रजनीकांत ने एक सीक्वेंस में पुलिस के किरदार में कैमियो किया था. टेक्निकली, इसे रजनीकांत और कमल हासन की आखिरी फिल्म कह सकते हैं. मगर फुल फ्लेज्ड रोल के हिसाब से देखें तो वो दोनों ने अंतिम बार 1979 में आई 'अलाउद्दीनुम अलभुथा विलक्कुम' में काम किया था. इसके बाद करीब 47 सालों तक दोनों पर्दे पर साथ नहीं दिखे.

वीडियो: रजनीकांत की 'जेलर 2' में शाहरुख खान आएंगे नजर

Advertisement

Advertisement