सिनेमा की ज़रूरी खबरों का पक्का एड्रेस, द सिनेमा शो:
'पठान' का नया रिकार्ड! कमाई में 500 करोड़ पार निकली
17 फरवरी को 'पठान' की टिकट 110 में मिलेंगी. इसका सीधा नुकसान कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहज़ादा' को होगा.


#1. ऐप्पल की सीरीज़ Extrapolations का ट्रेलर आया
ऐप्पल टीवी प्लस की सीरीज Extrapolations का ट्रेलर आया है. मेरील स्ट्रीप, एडवर्ड नॉर्टन, किट हैरिंगटन जैसे एक्टर्स इस सीरीज़ का हिस्सा हैं. साथ ही ‘द व्हाइट टाइगर’ वाले आदर्श गौरव भी नज़र आएंगे. सीरीज़ के पहले तीन एपिसोड 17 मार्च को आएंगे, उसके बाद हर शुक्रवार एक एपिसोड रिलीज़ किया जाएगा.
#2. ‘आदिपुरुष’ रिलीज़ बाद ही ‘सालार’ को प्रमोट करेंगे प्रभास
प्रभास की इस साल दो फिल्में आ रही हैं. ‘आदिपुरुष’ 16 जून को आने वाली हैं. वहीं ‘सालार’ आएगी सितंबर में. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास ‘आदिपुरुष’ की रिलीज़ के बाद ही ‘सालार’ के प्रोमोशन शुरू करेंगे. वो चाहते हैं कि दोनों फिल्मों के बीच कन्फ़्युज़न पैदा ना हो.
#3. ‘पठान’ की कमाई 500 करोड़ पार पहुंची
‘पठान’ ने देशभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अब तक 505.5 करोड़ रुपए कमाए हैं. साकनिल्क के मुताबिक 16 फरवरी को फिल्म करीब 3.24 करोड़ रुपए कमा सकती है. ‘पठान’ हिंदी भाषा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यही सेलिब्रेट करने के लिए 17 तारीख को पठान डे मनाया जाएगा. इसके अंतर्गत ‘पठान’ की टिकट 110 रुपए में बिकेंगी. इसी दिन कार्तिक आर्यन की ‘शहज़ादा’ भी रिलीज़ हो रही है. यश राज की इस स्ट्रैटेजी से ‘शहज़ादा’ को नुकसान ज़रूर होगा.
#4. ‘शहज़ादा’ ने अपना 76% बजट रिकवर भी कर लिया
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहज़ादा’ को एडवांस बुकिंग में ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन फिर भी फिल्म ने अपना 76% बजट रिकवर कर लिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘शहज़ादा’ के बनने और प्रोमोशन में 85 करोड़ रुपए खर्च हुए. फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, म्यूज़िक राइट्स और OTT राइट्स से करीब 65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.
#5. हॉटस्टार की सीरीज़ में महाराणा प्रताप बनेंगे गुरमीत
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार महाराणा प्रताप के जीवन पर एक सीरीज़ बना रहा है. 15 फरवरी को शो का टीज़र रिलीज़ हुआ. गुरमीत चौधरी महाराणा प्रताप का किरदार निभाने वाले हैं.
#6. नीतीश भालूनी होंगे ‘तारक मेहता..’ के नए टपू
नीतीश भालूनी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नए टपू होंगे. शो के क्रिएटर असित मोदी ने ये न्यूज़ खुद कनफर्म की है. नीतीश से पहले भव्य गांधी और राज अनादकत भी ये किरदार निभा चुके हैं.
वीडियो: पठान के डायरेक्टर ने बताया ऋतिक रोशन फिल्म में क्यों नहीं है?






















