The Lallantop

"मुझे 60 फिल्मों से बाहर निकलवाया..."- अमाल मलिक ने बॉलीवुड के चिथड़े कर दिए

अमाल मलिक ने दावा किया है कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ पावरफुल लोगों ने उनके साथ ऐसा किया.

Advertisement
post-main-image
अमाल मलिक 'बिग बॉस 19' के फाइनलिस्ट भी थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमाल मलिक ने बताया कि 2019 से 2026 के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ शक्तिशाली लोगों ने उन्हें 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से बाहर करवा दिया है।
  • उनके काम में कमी का कारण म्यूजिक इंडस्ट्री के अंदर चल रही पावर पॉलिटिक्स और कुछ लोगों के विरोध को बताया गया है, जिससे अमाल को आवश्यक अवसर नहीं मिले।
  • इस स्थिति के कारण अमाल मलिक ने इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है और उन्होंने परिवार को मिली धमकियों की भी जानकारी साझा की है।

एक वक्त पर म्यूजिक कम्पोज़र Amaal Mallik  हिट पर हिट गाने दे रहे थे. मगर पिछले कुछ सालों में वो कहीं गायब से हो गए. क्योंकि उन्हें पहले की तुलना में काम मिलना कम हो गया है. अमाल ने इसके पीछे इंडस्ट्री के कुछ पावरफुल लोगों की पॉलिटिक्स को ज़िम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए बताया कि इंडस्ट्री के कुछ 'बिग बॉयज़' ने उन्हे 60 प्रोजेक्ट्स से बाहर निकलवा दिया है.

Advertisement

# अमाल मलिक को किसने फिल्म से निकलवाया?

अमाल ने 'सोच न सके', 'सूरज डूबा है' और 'बोल दो न ज़रा' जैसे पॉपुलर गाने बनाए हैं. पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालते हुए उन्होंने लिखा,

Advertisement

"मेरे प्यारे अमालियन्स, 2019 से 2026 के बीच इंडस्ट्री के कुछ बिग बॉयज़ ने मुझे 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से बाहर करवा दिया. 20 फिल्में तो मैंने खुद मना कर दीं. क्योंकि उन सेटअप्स में काम करना मेरे लेवल का नहीं था. मेरे अंदर का म्यूज़िशियन खुद की रिस्पेक्ट नहीं कर पाता. फिर भी, मैं हमेशा अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा कि अपने फैंस के लिए अच्छा म्यूज़िक बनाऊं और वीडियो शूट करूं. फिर चाहे फिल्में हों या न हों. मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है. नुकसान उनका हुआ है."

# अमाल मलिक के परिवार को मिली धमकियां 

अमाल का कहना है कि इंडस्ट्री में उनके साथ जो कुछ हो रहा, उसका असर सिर्फ उन पर नहीं बल्कि उनके फैंस पर भी पड़ रहा है. उनकी वजह से लोग उनका काम नहीं देख पा रहे और इस बात का उन्हें काफी दुख है. उनके मुताबिक, पिछले 8 सालों से उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम करने की कोशिश की. लेकिन इंडस्ट्री में चीजें उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं. अमाल ने कहा कि वो बॉलीवुड की सच्चाई छिपा नहीं पाते और यही बात कुछ ताकतवर लोगों को पसंद नहीं आती. उन्होंने दावा किया है कि इस वजह से उन्हें और उनके परिवार को बेवजह धमकियों का सामना भी करना पड़ता है.

Advertisement

# क्या म्यूजिक इंडस्ट्री में गिरोह सक्रिय हो गया है?

अमाल किसी का नाम लिए बगैर कहते हैं,

"कुछ बहुत ताकतवर लोग हैं जो नहीं चाहते कि मैं उनकी या किसी भी अन्य फिल्म का हिस्सा बनूं. ये बात सिर्फ म्यूज़िक लेबल्स तक सीमित नहीं. मामला उससे कहीं आगे बढ़ चुका है. अब ये अहंकारी लोगों का एक मिला-जुला गिरोह बन गया है. मैं आज उनका नाम नहीं लूंगा. लेकिन एक दिन उनका समय आएगा और ऊपरवाला उन्हें उनकी सही जगह दिखाएगा. पिछले लगभग 8 सालों से ये लोग ऐसी पॉलिटिक्स कर रहे हैं, जिनके लिए उन्हें अवॉर्ड मिलना चाहिए. यही वजह है कि आपको फिल्मों में मेरा म्यूज़िक पहले से कम सुनाई को मिलता है."

amaal mallik
अमाल मलिक का पोस्ट.

# ‘सूरज डूबा है’ गाने पर क्या बम फोड़ा था?

अपनी स्टोरी में अमाल ने बताया कि ऐसे माहौल में नेपोटिज्म भी काम नहीं आता. इसलिए लोग अब उनके इंडिपेंडेन्ट म्यूजिक ही सुना करें. वैसे, ये पहला मौका नहीं है जब उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर ऐसी शिकायतें की हों. फरवरी 2026 में उन्होंने पिंकविला से हुई बातचीत में कहा था कि 'सूरज डूबा है' गाने से म्यूजिक लेबल ने 60-70 करोड़ रुपये कमाए थे. मगर इसे कम्पोज़ करने वाले अमाल को बदले में एक करोड़ रुपये भी नहीं मिले. उनके इस बयान ने तब काफी हो-हल्ला मचाया था. अमाल पिछले दिनों ‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आए थे. इसे सलमान खान होस्ट करते हैं. अमाल इस शो के चौथे रनर-अप रहे थे. 

वीडियो: अनु मलिक के आरोपों पर बोले अमाल, सोना महापात्रा की ये बात बताई

Advertisement