The Lallantop

KRK जी, कन्हैया को 2 लाख मत दो, इतने में 3 देशद्रोही बना लो

KRK ने कन्हैया को 2 लाख देने का ऐलान किया, लेकिन हम कहते हैं इन पैसों की जरूरत उन्हें खुद ज्यादा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
केआरके JNU मुद्दे पर भी ट्विटर पर कूद गए. कहिन कन्हैया की स्पीच बड़ी अच्छी थी. हमारी तरफ से 2 लाख का गिफ्ट. जाके दिल्ली दफ्तर से उठा लेना. केआरके को मुंह खोलकर भक्क से बोल देने के पहले ये तो सोच लेना चाहिए कि आज की तारीख अगर वो आदमी JNU से दिल्ली में वेंकी के आगे उनके ऑफिस तक चला जाए तो सरकार के कई लाख उसकी सिक्योरिटी में फुंक जाएंगे. https://twitter.com/kamaalrkhan/status/705602838240448512 वैसे केआरके को एक सलाह है. 2 लाख कन्हैया को न दें, 2 लाख की जरूरत केआरके को ज्यादा है.

1.

2 लाख किसी और को क्यों देना? इतने में 20 केआरके आ जाएंगे.

2.

2 लाख में 3 देशद्रोही बन जाएंगी. और इस बार मनोज तिवारी से भी पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे.

3.

'एक विलेन' जैसी फिल्म में नजरबट्टू के तौर पर दो फिल्मों में तीन आधे मिनट के रोल मिल जाएंगे.

4.

केआरके को चाहिए कि यही दो  लाख लगाकर एक ढ़ंग का वीडियो एडिटर रख लें. कब तक ढिचक्याऊं वाला इफेक्ट देते रहेंगे.

5.

केआरके चाहें और कहीं मिले तो थोड़ा सा सेन्स ऑफ ह्यूमर खरीद लें, बहुत काम आएगा.

6.

गिनकर 1190 रैपिडेक्स इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स वाली किताबें आएंगी 2 लाख में. हम किसी की अंग्रेजी कमजोर होने का मजाक नहीं उड़ाते. लेकिन रैपिडेक्स से केआरके 'बात करने' का सलीका सीख सकते हैं.

7.

मेथड एक्टर होते हैं न वो सीन की कंटीन्यूटी का बड़ा ख्याल रखते हैं. मतलब आप विग लगा रहे हो, उसे असली बाल बता रहे कम से कम हेयर स्टाइल ही बदल लेना चाहिए एकाध साल में. 2 लाख में तो बड़े सारे विग आ जाने हैं.

8.

शूटिंग के लिए ढ़ंग का बैकग्राउंड ही अरेंज कर लेओ और केआरके के वीडियो में कैमरा इतनी नीचे रखा रहता है है कि लगता है पाताल से रिकॉर्डिंग हो रही है. अपना नहीं तो कैमरे का ही लेवल ऊंचा कर दो.

9. 

2 लाख देना ही है तो प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा दें. ये उन लोगों के पुनर्वास के काम आएगा जो केआरके के ट्वीट पढ़-पढ़कर अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.

10.

ये दसवां पॉइंट लिखना था लेकिन न लिखेंगे. केआरके के लिए दस बातें लिखें इतने खलिहर नहीं हैं. ;)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement