The Lallantop

एक्टर्स का करियर बनाने-बिगाड़ने पर ट्रोल हुए करण जौहर ने कविता से जवाब दिया है

पहले प्रियंका चोपड़ा का इंटव्यू आया. फिर खुद करण का एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें वो कह रहे थे कि उन्होंने अनुष्का शर्मा के करियर का मर्डर करने की कोशिश की.

Advertisement
post-main-image
एक इवेंट के दौरान करण जौहर. दूसरी तरफ एक मौके पर प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा.

Karan Johar पर लोगों का करियर बनाने और बिगाड़ने के आरोप लगते रहते हैं. कहा जाता है कि वो स्टार किड्स को अपनी फिल्मों से लॉन्च करते हैं. जबकि बाहर से आए एक्टर्स को इंडस्ट्री में दरकिनार करवा देते हैं. पहले Priyanka Chopra का एक इंटव्यू वायरल हुआ. फिर खुद करण का एक वीडियो फैल गया. इसमें वो कह रहे थे कि उन्होंने Anushka Sharma के करियर का मर्डर करने की कोशिश की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
karan johar,
करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट.

तमाम आरोपों और ट्रोलिंग के बीच करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कविता पोस्ट की. वो कविता आप नीचे पढ़िए-

''लगा लो इल्ज़ाम, 
हम झुकने वालों में से नहीं,
झूठ के बन जाओ ग़ुलाम, 
हम बोलने वालों में से नहीं,
जितना नीचा दिखाओगे, 
जितने आरोप लगाओगे 
हम गिरने वालों में से नहीं, 
हमारा करम हमारी विजय है, 
आप उठा लो तलवार,
हम मरने वालों में से नहीं.''  

Advertisement

करण जौहर की इस कविता को उनके जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि इसमें नीचा दिखाने और आरोप लगाने जैसी बातें लिखी हैं. साथ में ये भी लिखा कि पब्लिक झूठी बातों पर विश्वास कर रही है. बेसिकली ये पोएट्री फाइटबैक के बारे में है. हार नहीं मानने के बारे में है. सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद से करण जौहर समेत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग जनता के निशाने पर बने हुए हैं. स्टार किड्स और बाहरी एक्टर्स की बहस तो लंबे समय से चल रही है.

मगर मसला ये है कि करण का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वो खुद अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करने की बात कर रहे हैं. उन्होंने खुद पब्लिक प्लैटफॉर्म पर स्वीकार किया है कि जब वो आदित्य चोपड़ा के ऑफिस गए, तो उन्होंने परिणीति चोपड़ा को पलटकर भी नहीं देखा. क्योंकि वो उन्हें उस काबिल नहीं समझते थे. तो फिर अचानक से बेचारा बनने वाली बात क्यों.

इतने सब के बाद करण जौहर अब अपना कोर्स करेक्शन कर रहे हैं. पिछले दिनों खबर आई कि उन्होंने कार्तिक आर्यन से मुलाकात की है. वही कार्तिक आर्यन, जिन्हें धर्मा प्रोडक्शन की 'दोस्ताना 2' से अन-प्रोफेशनल बोलकर निकाल दिया गया था.  

Advertisement

खैर, करण जौहर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ नाम की फिल्म बना रहे हैं. इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आज़मी और धर्मेंद्र जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. ये फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. 

वीडियो: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़ने की वजह बताई, कंगना, करण जौहर को घसीट लाईं

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement