Junaid Khan ने इस साल आई Maharaj फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया. नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली इस पिक्चर को लेकर रिलीज़ से पहले ही खूब विवाद हुआ था. नेटफ्लिक्स ने खुलकर इस फिल्म का प्रचार-प्रसार भी नहीं किया. मगर फिर भी फिल्म को रिलीज़ के बाद जनता का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. अब जुनैद ने बताया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला था.
अगर मैं आमिर खान का बेटा नहीं होता तो मुझे 'महाराज' नहीं मिलती - जुनैद खान
Junaid Khan ने बताया कि Maharaj के पहले भी उन्होंने कई फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था. मगर कुछ बात बन नहीं पाई.


''कभी-कभी कुछ पार्ट्स आपको मिलते हैं कुछ नहीं मिलते. ये सच है कि मैंने 'महाराज' के पहले कुछ ऑडिशन्स दिए थे. वो नहीं मिले उस वक्त. हां, पापा ने उस बारे में बात भी की है. (जुनैद यहां 'लाल सिंह चड्ढा' की बात कर रहे हैं. जुनैद ने इस फिल्म के लिए भी ऑडिशन दिया था.) जब मैंने टेस्ट दिया था तो पापा को वो काफी पसंद आया था पर वो ऐसी फिल्म थी जिसे नए एक्टर के साथ नहीं बनाया जा सकता था. इसलिए मुझे नहीं मौका मिला वो फिल्म करने का.''
जुनैद ने आगे कहा,
''मगर मैं ये भी मानता हूं कि अगर मैं आमिर खान का बेटा नहीं होता तो शायद मुझे 'महाराज' भी नहीं मिलती.''
जुनैद ने 'महाराज' पर भी बात की. उन्होंने बताया कि जब ये फिल्म बनकर तैयार हुई तो आदित्य चोपड़ा ने वो इसे आमिर खान को दिखाई. जुनैद ने कहा कि उनकी अगली फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है. ख़ैर, 'महाराज' 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली थी. मेकर्स ने विवाद से बचने के लिए इसका कोई प्रमोशन नहीं किया था. हालांकि रिलीज़ से एक रात पहले गुजरात हाई कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगा दी थी. बाद में नेटफ्लिक्स और YRF ने भी अपना पक्ष रखा. कोर्ट ने फिल्म देखी. फिर 21 जून को फैसला सुनाया और रिलीज़ के लिए क्लियरेंस दे दिया. फिर 21 जून को ही पिक्चर नेटफ्लिक्स पर आ गई.
अब जुनैद खान दो फिल्मों में नज़र आने वाल हैं. एक फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी होंगी. एक में खुशी कपूर. जिसकी शूटिंग पिछले दिनों दिल्ली में की जा रही थी. हालांकि दोनों ही फिल्मों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है.
वीडियो: जुनैद की 'महाराज' को देखने के बाद कैसा रहा आमिर का रिएक्शन?




















