The Lallantop

क्या इमरान हाशमी हैं रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' के मेन विलन?

दावा किया जा रहा है कि वो फिल्म में 'बड़े साहब' का किरदार निभाने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Aditya Dhar की Dhurandhar ने कई फैन थ्योरिज़ को जन्म दिया है. उनमें सबसे अधिक चर्चा इस बात की है कि Dhurandhar 2 के 'बड़े साहब' कौन हैं? बताया जा रहा है कि ये किरदार फिल्म का मेन विलन हो सकता है. मगर इस रोल को कौन करेगा, इस पर लोगों में बहस छिड़ी हुई है. पहले अफ़वाह उड़ी कि Akshay Kumar इस किरदार में नज़र आएंगे. मगर अब एक ऐसा स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिससे सूई सीधे Emraan Hashmi की तरफ़ घूम गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बड़े साहब का ज़िक्र फर्स्ट पार्ट में कई जगहों पर हुआ है. संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के किरदारों ने उसका सबसे अधिक ज़िक्र किया है. हम्ज़ा अली मज़ारी यानी रणवीर सिंह की हिट लिस्ट में भी उसका नाम शामिल है. इससे एक बात तो स्पष्ट है कि वो कोई ऐसा शख्स है, जिससे भारत को खतरा है. फिल्म में उसकी झलक एक बार भी नहीं दिखाई गई. न ही उसका असली नाम बताया गया. हालांकि इंटरनेट पर लोग थ्योरी दे रहे हैं कि ये किरदार दाऊद इब्राहिम या आतंकी मसूद अज़हर से प्रेरित हो सकता है. मसूद अज़हर इसलिए, क्योंकि उसका उस कंधार हाईजैक से कनेक्शन था, जिसे फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया था.

अब बड़े साहब कौन है, ये तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा. मगर वो किरदार कौन निभा रहा है, उसे लेकर फैंस में नई चर्चा छिड़ी है. इंटरनेट पर लेटर बॉक्स्ड से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है. उसमें 'धुरंधर 2' की बेसिक डिटेल और स्टारकास्ट दिखाई गई है. फिल्म में कुछ नए एक्टर्स को जोड़े जाने का दावा किया जा रहा है. इनमें दो नाम आसानी से नोटिस किया जा सकते हैं. एक तो है यामी गौतम धर का. वहीं दूसरा इमरान हाशमी का. चर्चा है कि यामी इस सीक्वल में कैमियो करने वाली हैं. मगर ये स्क्रीनशॉट वायरल इमरान हाशमी की वजह से हुआ है.

Advertisement
emraan hashmi
‘लेटर बॉक्स्ड' का वायरल स्क्रीनशॉट. 

लेटर बॉक्स्ड पर एक्टर्स के नाम पर टैप करने पर उनके कैरेक्टर का नाम भी सामने आ जाता है. वायरल स्क्रीनशॉट में इमरान हाशमी के उपर 'बड़े साहब' लिखे होने का दावा किया जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि वो फिल्म में दाऊद इब्राहिम का रोल करने वाले हैं. कुछ वैसे ही, जैसे उन्होंने 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में किया था. खैर, इस स्क्रीनशॉट के वायरल होते ही हर तरफ़ हल्ला मच गया. लोग उसी तरह यूरेका-यूरेका चिल्लाने लगे, जैसे सदियों पहले ग्रीक विद्वान आर्किमिडीज़ चिल्लाए थे. हालांकि कुछ देर बाद लेटर बॉक्स्ड की वेबसाइट से इमरान का नाम हटा दिया गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दावे का एक दूसरा पक्ष भी है. दरअसल, लेटरबॉक्स्ड IMDb की तरह ही फिल्म प्रेमियों का एक पब्लिक प्लेटफ़ॉर्म है. उस पर लोग मूवीज़ को रेटिंग देते हैं, रिव्यू करते हैं और मन करे तो अन्य यूजर्स को फॉलो भी कर लेते हैं.

लेटर बॉक्स्ड पर दिख रही फिल्मों और उनसे जुड़ी जानकारियों को मेकर्स नहीं, बल्कि आम ऑडियंस ही अपडेट करती है. आमतौर पर वो लोग, जिन्होंने उस फिल्म की प्रोफ़ाइल बनाई है. यानी 'धुरंधर 2' की कास्टिंग से जुड़ी जानकारी भी आदित्य धर ने नहीं, बल्कि किसी रैंडम यूजर ने ही शेयर की है. ऐसे में इमरान के इस मूवी में शामिल होने की बात फिलहाल हवा-हवाई ही नज़र आ रही है. संभव है कि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद इस बाबत कुछ ठोस जानकारी सामने आ जाए.

वीडियो: 'धुरंधर 2' और ‘टॉक्सिक’ के बीच टल सकता था क्लैश, फिर क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement