The Lallantop

अब 60 करोड़ के चक्कर में फिर से फंस गई 'हेरा फेरी 3'!

इरोज़ इंटरनेशनल ने इस सीरीज़ के दूसरे प्रोड्यूसर के खिलाफ पब्लिक नोटिस जारी करवा दिया है. मामला फिर फंसता दिख रहा है.

Advertisement
post-main-image
'फिर हेरा फेरी' के एक सीन में अक्षय, परेश और सुनील,

Hera Pheri 3 की दिक्कतें ही खत्म नहीं हो रही हैं. सारे टंटों से निकलकर फिल्म का प्रोमो शूट हुआ था. जिसे अब तक रिलीज़ नहीं किया गया है. अब खबर आ रही है कि Eros International ने एक नोटिस जारी कर दिया है. उनका कहना है कि Hera Pheri 3, Awara Pagal Deewana 2 और Welcome इरोज़ की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी है. अगर प्रोड्यूसर Firoz Nadiadwala को ये राइट्स हासिल करने हैं, तो इरोज़ को 60 करोड़ रुपए चुकाने पड़ेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'हेरा फेरी', 'वेलकम' और 'आवारा पागल दीवाना', इन तीनों फिल्मों को फिरोज़ नाडियाडवाला ने इरोज़ इंटरनेशनल के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था. मगर 2015 में दोनों पार्टियों के बीच एक डील हुई थी. उस समय इरोज़ ने 130 करोड़ रुपए में इन फिल्मों के राइट्स खरीद लिए थे. इसलिए वो उनकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी हुई. अब टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इरोज़ ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि 'हेरा फेरी 3' को फिरोज़ नाडियाडवाला बनाकर खुद रिलीज़ नहीं कर सकते. उन्हें राइट्स वापस लेने के लिए इरोज़ को 60 करोड़ रुपए चुकाने पड़ेंगे. 

इन्हीं मसलों की वजह से 'हेरा फेरी 3'  पर काम कई बार शुरू होकर बंद हो चुका है. मगर 2022 में लगा कि फाइनली फिल्म बन ही जाएगी. पहले अक्षय कुमार ने फिल्म छोड़ी. कार्तिक आर्यन ने पकड़ी. फिर कार्तिक को निकाला गया. अक्षय की वापसी हुई. डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने फिल्म से अलग होने की बात मीडिया में कह दी. क्योंकि फिल्म की कोई स्क्रिप्ट नहीं थी. सिर्फ आइडिया था. इसलिए बिना स्क्रिप्ट की फिल्में बनाने में मास्टर फरहाद सामजी को इस प्रोजेक्ट के साथ जोड़ा गया. फैंस ने उन्हें इस फिल्म से हटाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहीम छेड़ दी.

Advertisement

अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल और संजय दत्त इस फिल्म का हिस्सा बताए जा रहे थे. खबरें थीं कि अक्टूबर 2023 से 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग चालू होगी. तो अब ये मसला खड़ा हो गया है. इस सबके बीच फरहाद सामजी की नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज़ हो गई. उस फेर में उनकी अलग फजीहत चल रही है. अब आगे देखते हैं क्या होता है.    

वीडियो: हेरा फेरी 3: अनीस बाज़मी ने बताया कि स्क्रिप्ट नहीं होने की वजह से अक्षय कुमार ने छोड़ी थी ये फिल्म

Advertisement
Advertisement