The Lallantop

"शाहरुख खान की रीढ़ ही हड्डी में दिक्कत है, मगर वो परवाह नहीं करता"

गोविंद नामदेव के मुताबिक, शाहरुख को कई तरह की फिजिकल दिक्कतें हैं.

Advertisement
post-main-image
'किंग' की शूटिंग के दौरान भी शाहरुख खान का कंधा फ्रैक्चर हो गया था.

Shah Rukh Khan अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. फिर भी वो मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं. कुछ ऐसा ही कहना है सीनियर एक्टर Govind Namdev का भी. गोविंद ने शाहरुख के साथ Phir Bhi Dil Hai Hindustani फिल्म में काम किया था. वो बताते हैं कि उस मूवी के दौरान शाहरुख के स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डी में काफी दिक्कतें थीं. मगर वो फिर भी दिन-रात काम करते रहते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गोविंद पिछले दिनों द लल्लनटॉप के स्पेशल प्रोग्राम गेस्ट इन द न्यूजरूम में आए हुए थे. यहां उनसे 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी' में शाहरुख के साथ काम करने का एक्सपीरियन्स पूछा गया. इस पर गोविंद बताते हैं,

"वो कमाल का एक्सपीरियन्स था. शाहरुख को देखकर लगा कि काम करने वाला आदमी कैसा होता है. मतलब 24 घंटे काम करने वाला बंदा अगर है, तो एक ही है- शाहरुख खान. कमाल है वो. उसका सोना भी 3-4 घंटे में ही हो जाता है. उतने समय में ही वो दंड-बैठक और जिम करता है. उसी में वो डायलॉग याद करता है. उसी में वो कहीं जाकर परफॉर्म भी करता है. किसी का उद्घाटन करने भी उसी समय में जाना है. मतलब इतना सब कुछ देखकर मैं हैरान हो गया कि ये कैसा आदमी है."

Advertisement

गोविंद आगे कहते हैं,

"शाहरुख को काफी फिजिकल प्रॉब्लम है. रीढ़ की हड्डी की दिक्कत है उसको. इसी तरह की बहुत सारी अन्य दिक्कतें हैं. मगर वो उनकी परवाह नहीं करता. ये सब चीजें सीखने की होती हैं. इन चीजों को देख-देखकर हम भी सीखते हैं. जाने-अनजाने ही सही, हमने भी सीखी हैं ये सब चीजें."

गोविंद बताते हैं कि अगर शाहरुख आज के दौर में सुपरस्टार हैं, तो इसके पीछे उनके यही गुण हैं. उनके गुण ही उन्हें आम लोगों से बेहतर बनाते हैं.

Advertisement

वीडियो: शाहरुख खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फैन ने कहा-"बोर हो रहा था..."

Advertisement