The Lallantop

भाईसाब आपका रेजोल्यूशन गिर गया है

आपकी मुश्किल आसान करने के लिए ही हमारा अवतार हुआ है

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नया साल आ गया है. रेजोल्यूशन क्या लेंगे इस साल. मेरे पास अभी पुराने पड़े हैं. उनको फिर से ले लेंगे. रेजोल्यूशन की कोई एक्सपायरी डेट थोड़ी होवे है. जब तक पूरे न हों तब तक चलेंगे. लेकिन आप ये वाले रेजोल्यूशन लेकर इस साल को यादगार बना सकते हो. सीरियसली मियां मजाक नहीं हां-

तुषार कपूर की दो फिल्में आ रही हैं. वादा करो कि आप दोनों देखने जाओगे. आपका खरीदा एक टिकट किसी के करियर के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर साबित हो सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

से नो टू के आर के


कोई भी फिल्म देखने के लिए आप के आर के से ज्यादा अरविंद केजरीवाल के रिव्यू पर भरोसा करोगे


सीधी सी बात धंधे पर रहे ध्यान


पॉलिटिक्स में इत्ता ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं लोगे कि बीवी से बोलचाल बंद हो जाए. आप किसी पप्पू फेंकू खुजली का विरोध करो और बाप धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दे.

Advertisement

'और बताओ' खतरनाक बीमारी है


रात में कभी कोई लड़की ऑनलाइन मिल जाए तो उससे ये सवाल नहीं करोगे कि 'इत्ती रात गए किसकी याद आ रही है'


लाइक करो तमाशा देखो


'कमेंट में जय श्री राम लिखें और जादू देखें' जैसी पोस्ट करने वालों को घर में घुस के मारोगे.


आडम- ईव न


दिल्ली से हो तो ऑड ईवेन फार्मूले पर चलोगे. इसे सर्दी भर निजी जिंदगी में भी लागू करोगे. अक्कड़ बक्कड़ फार्मूले के नाम से. जिसमें एक दिन छोड़ कर नहाना होगा.

Advertisement

कहीं फेल न हो जाए पप्पू


भगवान के लिए किसी रिश्तेदार को फोन करके उसके लड़के का रिजल्ट और परसेंटेज मत पूछना.


नहीं तो पिट जाओगे


AIB शो से घटिया पंच निकाल कर कपिल शर्मा बनने की कोशिश न करोगे.


सिर्फ ब्रश, प्लेन क्रैश नहीं


सुबह ब्रश करोगे तो आंतें, फेफड़े और गुर्दे हलक से बाहर नहीं खींच लोगे. पड़ोसियों को उस आवाज से अहसास नहीं कराओगे कि बगल में कोई प्लेन क्रैश हो गया है.


दारू पी लेना मगर


हालांकि गंगा के पानी में कमर तक बूड़ कर कहो, हम मानेंगे नहीं. फिर भी अपनी खुशी के लिए ये कसम खा लो कि इस बीच कोई चुनाव पड़ जाए तो ऐड देख कर वोट न करना. आपके पास कोई ऐसा रेजोल्यूशन या रेजोल्यूशन की लिस्ट हो तो लल्लन को भी बताओ न


Advertisement