The Lallantop

डायरेक्टर ने प्रियंका की एक्ट्रेस बहन मन्नारा को सबके सामने ज़बरदस्ती किस किया, लोगों ने क्लास लगा दी

लोग लिख रहे हैं कि सामने ये हाल है, तो बंद दरवाज़ों के पीछे कितना शोषण होता होगा.

Advertisement
post-main-image
लोग लिख रहे हैं कि डायरेक्टर के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसे देखकर इंटरनेट घिना गया है. वीडियो साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आया है. एक डायरेक्टर जबरदस्ती एक्ट्रेस को किस करते हैं. इस बात पर लोग गुस्से में हैं. डायरेक्टर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं. एक सीनियर डायरेक्टर की ऐसी हरकत को बेहूदा और भद्दा बता रहे हैं. पूरा मामला बताते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कज़िन हैं मन्नारा चोपड़ा. उन्होंने विवेक अग्निहोत्री के साथ ‘ज़िद’ नाम की फिल्म भी बनाई थी. बीते कुछ समय से वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में पर काम कर रही हैं. Tiragabadara Saami नाम की एक तेलुगु फिल्म आ रही है. 28 अगस्त को उसका टीज़र लॉन्च किया गया. मन्नारा भी उस फिल्म का हिस्सा हैं. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो फिल्म के टीज़र लॉन्च इवेंट से ही है. वीडियो में दिखता है कि डायरेक्टर ए एस रविकुमार चौधरी मन्नारा को जबरदस्ती किस करते हैं. मन्नारा की मर्ज़ी के बिना ऐसा किया गया. 

ट्रेड एक्सपर्ट मनोबल विजयबालन ने इस घटना का वीडियो X पर शेयर किया. लोगों ने जवाब में घिनौनेपन को कॉल आउट करना शुरू किया. शालिनी नाम की यूज़र ने लिखा,

Advertisement

मन्नारा को उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए था. 

एक यूज़र ने लिखा,

अगर सबके सामने ऐसा हो रहा है, तो बंद दरवाज़ों के पीछे कितना शोषण होता होगा. 

Advertisement

एक यूज़र का कहना था,

इनके खिलाफ हैरसमेंट का केस होना चाहिए. 

प्रदीप नाम के यूज़र का कहना था,

ये शर्मिंदा करने वाली सिचुएशन है. 

एक यूज़र ने लिखा,

ये सेक्शुअल हैरसमेंट है. मन्नारा अभी भले ही ब्लश कर रही हों लेकिन मन ही मन वो इस हरकत पर क्रिंज कर रही होंगी. 

इस सारे गुस्से के बीच दो और किस्म के कमेंट मिले, जो पूरे विमर्श को दूसरी ओर धकेल देते हैं. पहला तो ये कि कुछ लोग रविकुमार के लुक्स को लेकर क्लासिस्ट किस्म के कमेंट करने लगे. कि ये डायरेक्टर जैसे नहीं, फलां-फलां जैसे दिखते हैं. दूसरे किस्म के कमेंट थे जो मन्नारा पर ही सवाल उठाने लगे. कि अगर आपत्ति थी तो हंसने क्यों लगी. कुछ किया क्यों नहीं. ऐसे लोगों को पैट्रियार्की और पावर डाइनैमिक्स जैसी चीज़ें पढ़नी चाहिए. इस मामले पर अपडेट ये है कि खबर लिखे जाने तक रविकुमार या मन्नारा की तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है. 

बाकी मन्नारा के करियर की बात करें तो ‘ज़िद’ के बाद उन्होंने कोई हिंदी फिल्म नहीं की. उसके बाद से वो लगातार तेलुगु फिल्में ही कर रही हैं. ये टिपिकल कमर्शियल फिल्में थीं. रविकुमार भी ऐसी ही फिल्में बनाते रहे हैं. उनकी नई फिल्म Tiragabadara Saami का टीज़र भी नया नहीं लगता. मसाला फिल्म के नाम पर वही फूहड़ चीज़ें परोसी जा रही हैं, जो दो दशक पहले पुरानी पड़ चुकी. राज तरुण फिल्म के हीरो हैं और मकरंद देशपांडे विलन बने हैं.

वीडियो: शाहरुख खान इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा से शादी के लिए पूछ लेते हैं,जिसे देख सब असहज हो जाते हैं

Advertisement