The Lallantop

क्या 'बोल्ड सीन्स' की वजह से दीपिका पादुकोण ने छोड़ी प्रभास-वांगा की 'स्पिरिट'?

संदीप रेड्डी वांगा 'स्पिरिट' को एडल्ट रेटेड फिल्म बनाना चाहते हैं. ऐसे में दोनों लीड एक्टर्स के बीच कई बोल्ड सीन्स भी शूट किए जाने हैं.

Advertisement
post-main-image
संदीप रेड्डी वांगा ने तृप्ति को एक प्रोफेशनल माहौल देने का वादा किया है.

Sandeep Reddy Vanga ने जब से Spirit अनाउंस की है, तभी से ये फिल्म लगातार खबरों में बनी हुई है. कुछ दिन पहले इस फिल्म में Prabhas के अपोजिट Deepika Padukone को कास्ट किया गया था. सब सेट था फिर अचानक से दीपिका इस फिल्म से अलग हो गईं. बताया गया कि वांगा ने उनकी डिमांड और अनप्रोफेशनल रवैये के चलते ‘स्पिरिट’ से निकाल दिया. दीपिका के फिल्म से बाहर होते ही कई हीरोइनों के नामों पर चर्चा होने लगी. मगर वांगा ने खुद ट्वीट करते बताया कि उनकी फिल्म ‘स्पिरिट’ की लीडिंग लेडी Tripti Dimri होंगी. मगर इस बीच खबर आई कि दीपिका के इस फिल्म से अलग होने की वजह से उनकी फीस या कुछ और नहीं, बल्कि फिल्म में शामिल बोल्ड सीन्स हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, वांगा 'स्पिरिट' को एक एडल्ट रेटेड फिल्म बनाना चाहते हैं. यानी, ऐसी फिल्म जिसमें जबरदस्त खून-खराबे के साथ-साथ बोल्ड सीन्स भी होंगे. इसके लिए वो एक ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे, जो इन सीन्स को करने में सहज हो. इसके लिए उन्होंने दीपिका से बात भी की थी. वो शुरुआत में इसके लिए मान भी गई थीं. मगर फिर वो इसके लिए आना-कानी करने लगीं. उनकी बात सुनकर वांगा फिल्म में इन सीन्स को घटाने के लिए भी तैयार हो गए. मगर दीपिका फिर भी नहीं मानीं, तो वांगा ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया.

पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि दीपिका ‘स्पिरिट’ से इसलिए अलग हुईं क्योंकि वो 8 घंटे का वर्किंग आवर मांग रही थीं. इससे फिल्म शूटिंग की असल टाइमिंग घटकर बस 6 घंटे रह जा रही थी. इसके अलावा उन्होंने अपने कैरेक्टर के लिए तेलुगु डायलॉग्स बोलने से भी इन्कार कर दिया था. ये सुनकर वांगा और खफा हो गए. बाकी बची-खुची कसर उनकी फीस की डिमांड ने पूरी कर दी. 

Advertisement

बताया गया कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए 40 करोड़ की मांग की थी. उनकी इस डिमांड के लिए वांगा और मेकर्स तैयार नहीं हुए. उन्होंने दीपिका को 20 करोड़ ऑफर किए, जो कि उनके करियर में अब तक की सबसे ज़्यादा फीस होती. मगर वो इसके लिए तैयार नहीं हुईं. कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि दीपिका फिल्म की कमाई में से शेयर चाह रही थीं. इसलिए वांगा ने उन्हें फिल्म से निकालकर उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया. तृप्ति इससे पहले रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में भी वांगा के साथ काम कर चुकी हैं. इस फिल्म में उनका रोल एक डॉक्टर का होने वाला है, जो कि प्रभास से प्यार करने लगती है. ऐसा एक सब-प्लॉट, वांगा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ में भी था. ख़ैर, बताया जा रहा है कि मेकर्स ने तृप्ति को जितनी फीस में साइन किया है, वो दीपिका के मुकाबले बेहद कम है. 

वीडियो: प्रभास और वांगा की अगली फिल्म में दिखेगा फेमस कोरियन एक्टर! 'स्पिरिट' में विलन का रोल मिला है?

Advertisement
Advertisement