The Lallantop

रिलीज़ से पहले ही बजा 'टॉक्सिक' का डंका, पिछड़ गई 'धुरंधर 2'

तगड़े माहौल के बावजूद रणवीर सिंह की फिल्म पर भारी पड़ रहा यश का स्टारडम.

Advertisement
post-main-image
डायरेक्टर आदित्य धर की 'धुरंधर 2' और गीतू मोहनदास की 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज़ होगी.

Yash की Toxic ने Ranveer Singh की Dhurandhar 2 को किस मामले में पीछे छोड़ दिया है? क्या Hrithik Roshan की Krrish 4 shelve हो गई है? Salman Khan की Battle of Galwan पोस्टपोन क्यों हो गई? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'टॉक्सिक' ने 'धुरंधर' को धोया, रिलीज़ से पहले बनी नंबर 1

'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' के बीच होने वाला क्लैश वो घटना है, जिस पर इसके मेकर्स ही नहीं, पूरी इंडस्ट्री, ट्रेड और दर्शकों की भी नज़र है. मगर 'टॉक्सिक' ने रिलीज़ से पहले ही 'धुरंधर 2' को पछाड़ दिया है, और नंबर वन पोजिशन ले ली है. दरअसल, IMDb ने रियल टाइम पॉपुलैरिटी के आधार पर 2026 की 10 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की है. ये वो फिल्में हैं, जिनका पब्लिक इंतज़ार कर रही है. 35 फीसदी यूज़र इंट्रेस्ट साथ 'टॉक्सिक' इस फ़ेहरिस्त में पहले पायदान पर है. 'धुरंधर 2' 'टॉक्सिक' से पिछड़ गई है. 26.6 फीसदी यूज़र इंट्रेस्ट के साथ ये दूसरे नंबर पर है. तीसरी है शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो'. बुक माय शो पर भी 'टॉक्सिक' 'धुरंधर 2' से आगे है. 'धुरंधर 2' के लिए बुक माय शो पर एक लाख 15 हज़ार लोगों ने इंट्रेस्टेड ऑप्शन को मार्क किया है. जबकि 'टॉक्सिक' के लिए ये आंकड़ा 3 लाख 68 हज़ार से भी ज्यादा है. यानी 'धुरंधर 2' से तकरीबन छह गुना ज्यादा लोग 'टॉक्सिक' देखने में इंट्रेस्टेड हैं. हालांकि ये आज के रुझान हैं. कौन सी फिल्म क्या कारनामा करेगी, ये तो 19 मार्च को ही पता चलेगा.

Advertisement

# 'सुपरगर्ल' का नया टीज़र आया, रिलीज़ 26 जून को

मिली एल्कॉक स्टारर 'सुपरगर्ल' का ट्रेलर आया है. 'सुपरगर्ल' का लुक 'सुपरमैन' की तर्ज पर ही रखा गया है, मगर मिज़ाज अलग है. टीज़र के मुताबिक सुपरगर्ल ग्रे शेड का कैरेक्टर है. डायरेक्टर क्रेग गिलेस्पी ने 'सुपरगर्ल' को एंटी-हीरो थीम पर बनाया है. इस टीज़र में सुपरमैन और सुपरगर्ल के पेट क्रिप्टो की झलक भी दिखी. ये फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज़ होगी.

# बंद हो गई 'कृष 4'! बजट सुनकर YRF ने घुटने टेक दिए

Advertisement

ऋतिक रोशन स्टारर 'कृष 4' के बारे में ख़बर है कि ये फिल्म अनिश्चितकाल के लिए टल गई है. और इसकी वजह बताई जा रही है फिल्म का भारी-भरकम बजट. इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया, "ऋतिक रोशन 'कृष 4' को करीब 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाना चाहते हैं. वहीं आदित्य चोपड़ा का मानना है कि फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये तक ही रहना चाहिए. कई बार की चर्चाओं के बाद फिलहाल दोनों ने इस प्रोजेक्ट को टाल दिया है." चूंकि ऋतिक इस फिल्म को 2027 में रिलीज़ करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने दूसरे फिल्म स्टूडियोज़ को इस फिल्म से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है.

# 'बैटल ऑफ गलवान' पोस्टपोन, अब 14 अगस्त को आएगी?

सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' पोस्टपोन हो गई है. अब ये 17 अप्रैल को नहीं, बल्कि 14 अगस्त को रिलीज़ होगी. इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि फिल्म का पैचवर्क शूट फरवरी के अंत तक चलेगा. फिर ये फिल्म मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस को दिखाई जाएगी. वहां से एप्रूवल मिलने की प्रोसेस में समय लग सकता है. मेकर्स को लग रहा है कि 17 अप्रैल तक ये सारे ख़त्म नहीं हो सकेंगे. एक वजह ये भी है कि वॉर फिल्म को इंडिपेंडेंस-डे पर लाना सलमान और मेकर्स, दोनों को सही लग रहा है. हालांकि मेकर्स ने अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

# 'रामायण' में राघव जुयाल करेंगे मेघनाद का पात्र

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' में राघव जुयाल की एंट्री भी हो गई है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव मेघनाद के पात्र में कास्ट किए गए हैं. पहले ख़बरें आती रहीं कि मेघनाद की भूमिका विक्रांत मैसी निभाने वाले हैं. और अब उन्हें राघव ने रिप्लेस कर दिया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विक्रांत ने इस बात को गलत बताते हुए लिखा, कि वो कभी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे.

# अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' का ट्रेलर आया

अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' का ट्रेलर आया है. ट्रेलर डार्क है, मगर इंट्रेस्टिंग है. कहानी उदय शेट्टी नाम के एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के आसपास बुनी गई है. उसका एक अतीत है, जो स्पॉइलर है. फिल्म में राहुल भट और सनी लियोनी लीड रोल्स में हैं. देश-दुनिया के फिल्म फेस्टिवल्स में सराही जा चुकी ये फिल्म 20 फरवरी को Zee5 पर प्रीमियर होगी. 

वीडियो: टॉक्सिक के लिए यश की ये डील 'धुरंधर 2' का खेल बिगाड़ देगी!

Advertisement