The Lallantop

'धुरंधर 2' की डायलॉग शीट लीक, खुल गई पूरी कहानी!

इस बार फैन थ्योरी नहीं, 'धुरंधर 2' का ख़तरनाक सच सामने आ गया है.

Advertisement
post-main-image
ख़बर है कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज़ होगा.

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 की Dialogue Sheet से फिल्म का कौन सा सीक्रेट लीक हो गया है? Govinda ने Karan Johar पर भड़कते हुए क्या कहा? Aditya Dhar की Dhurandhar 2 Trailer कब आएगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'धुरंधर 2' की डायलॉग शीट लीक, पूरी कहानी खुल गई

'धुरंधर 2' का इंतज़ार देश-दुनिया में हो रहा है. आए दिन इंटरनेट पर इसकी कहानी को लेकर फैन थ्योरीज़ आती रहती हैं. मगर अब जो इसका सीक्रेट लीक हुआ है, उसने 'धुरंधर 2' की पूरी कहानी ही खोल कर रख दी है. सोशल मीडिया पर एक डायलॉग शीट की तस्वीर वायरल हैं. इसमें रहमान डकैत के भाई उज़ैर बलोच के छह डायलॉग और हर सीन की डीटेल्स हैं. लीक्ड शीट में पहला सीन रहमान डक़ैत के क़त्ल के बाद SP असलम चौधरी के लिए उज़ैर के बौखला जाने वाला है. वो SP का सिर काटना चाहता है. फिर अरशद पप्पू के भाई यासीर को पीटने का सीन लिखा है. तीसरा वो सीन है जिसमें उज़ैर बलोच यासीर का सिर काट देता है. 'धुरंधर' के एंड क्रेडिट्स में उज़ैर को एक सिर को किक करते दिखाया गया था. इस शीट के मुताबिक एक सीन में उज़ैर कहता है, 

Advertisement

"आज के बाद ल्यारी में पठान गैंग का नाम-ओ-निशान ख़त्म." 

123
इंटरनेट पर  'धुरंधर 2'  क्की ये डायलॉग शीट वायरल है. 

इस शीट में छठे सीन में हम्ज़ा उज़ैर को एयरपोर्ट ड्रॉप करने जाता है. सभी डायलॉग्स के साथ टाइमलाइन भी लिखी है. और ये सारे सीन सेकेंड हाफ़ के हैं. अब लीक हुए इस काग़ज़ में कितनी सच्चाई है, ये तो 19 मार्च को ही पता चलेगा.

# F1 का सीक्वल बनेगा, प्रोड्यूसर ने किया कन्फर्म

Advertisement

ब्रैड पिट स्टारर F1 के सीक्वल पर कयास तो हफ्तों से लग रहे थे. मगर अब इस बारे में पक्की ख़बर आ गई है. BBC से चर्चा में प्रोड्यूसर जेरी ब्रकहाइमर ने इसका सीक्वल कन्फर्म कर दिया है. ब्रैड पिट सहित F1 के बाकी एक्टर्स सीक्वल में होंगे या नहीं, ये फिलहाल तय नहीं है. हम याद दिला दें कि जोसफ़ कोसिंस्की के डायरेक्शन में बनी F1 को ऑस्कर 2026 में चार नॉमिनेशन मिले हैं.

# रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों की फ़िरौती मांगी

रणवीर सिंह को वॉट्सएप पर धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है. इस वॉइस नोट में उनसे करोड़ों रुपये की फ़िरौती मांगी गई है. फिलहाल रणवीर ने इस मामले में FIR नहीं की है. मगर उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस इसे 31 जनवरी को रोहित शेट्टी के घर पर फ़ायरिंग वाले मामले से जोड़कर भी देख रही है.

# 5 मार्च को आएगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर?

'धुरंधर 2' के ट्रेलर के होली के बाद आने की ख़बरें हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मेकर्स 5 मार्च को ट्रेलर रिलीज़ करेंगे. लॉन्च इवेंट मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होगा. वहीं, फिल्म के लिए ज़बर्दस्त गाना तैयार किया गया है, जो फरवरी में रिलीज़ होगा. फिल्म रिलीज़ से एक हफ्ते पहले 12 मार्च को डायरेक्टर आदित्य धर का जन्मदिन है. संभव है कि इस दिन भी फिल्म का कोई ज़रूरी वीडियो एसेट रिलीज़ किया जाएगा.

# "करण जौहर मिल गए, तो भरी महफिल में प्रसाद दूंगा"

करण जौहर पर भड़कते हुए गोविंदा ने जो बयान दिया है, वो सोशल मीडिया पर वायरल है. ANI से चर्चा में उन्होंने कहा, "किसी ने मेरे नाम से पिक्चर बना दी. 'मेरा नाम गोविंदा'. शायद करण जौहर की फिल्म थी. उसमें गर्लफ्रेंड के साथ गड़बड़ हो जाती है और पति-पत्नी के बीच भगदड़ हो जाती है. कभी-कभी लोग पर्सनल लाइफ में अपनी स्टोरी घुसेड़ने का प्रयास करते हैं. कभी वो मेरे हाथ लग गए, तो आदरणीय रजनीकांत की तरह मैं इतना प्रसाद दूंगा, और बीच महफ़िल में दूंगा. मज़ाक हर जगह पर अच्छा नहीं लगता." इस मामले में अब तक करण जौहर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

# बॉबी-आलिया ने पूरा किया 'अल्फ़ा' का शूट

YRF के स्पाय यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फ़ा' की शूटिंग पूरी हो गई है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक मुंबई में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के साथ इसका आखिरी शेड्यूल शूट हुआ. ये पैचवर्क शूट था, जो आदित्य चोपड़ा के कहने पर किया गया था. 'वॉर 2' को मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बाद आदित्य चोपड़ा ने 'अल्फ़ा' की कहानी में कई बदलाव करवाए थे. इसे शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं. जल्द ही मेकर्स इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस करेंगे. 

वीडियो: धुरंधर 2’ की ओपनिंग होगी धुआंधार, ट्रेड कह रहा-‘सलार’ और ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड टूट सकता है

Advertisement