The Lallantop

ग्रामीणों के लिए इंटरनेट भाषा का क्रैश कोर्स

क्योंकि हमको पता है तुम xoxo का मतलब नहीं समझते.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आप है बैल. बिलकुल सिंपल से. और जैसे ही आप फेसबुक या ट्विटर पर लॉगइन करते हैं, आपकी फीड में ऐसे शब्दों की बौछार होती है जिनका आप मतलब नहीं समझ पाते और भाग खड़े होते हैं. दोस्तों के साथ अंग्रेजी सीरियल देखते हैं तो जोक नहीं समझ आते. ऐसे ही बैल लोगों के लिए लाए हैं हम एक क्रैश कोर्स जो सिखाएगा आपको फेसबुकिया भाषा.

1. पिंकी प्रॉमिस


एक तरह का प्रॉमिस यानी वादा जो दो लोग अपनी छोटी उंगलियों को आपस में फंसा के करते हैं. मतलब ये है कि ये कभी न टूटने वाला वादा है. कहते हैं पिंकी प्रॉमिस का कल्चर जापान में शुरू हुआ. माना ये जाता था कि जो पिंकी प्रॉमिस को तोड़ेगा उसको अपनी पिंकी या छोटी उंगली काटनी पड़ेगी.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2. निग्गा


निग्गा शब्द एक गाली थी जो ब्लैक लोगों को दी जाती थी. निग्गा शब्द आया है निगर से, और निगर आया है नीग्रो से. नीग्रो शब्द आता है लैटिन मूल 'नाइजर' से जिसका अर्थ होता है काला. कूल दिखने की कोशिश करने वाले लोग इस शब्द से बचें क्योंकि ये आपको जेल भिजवा सकता है.  


3. स्वैग


1960 के दशक में कुछ अमेरिकी लोगों ने 'सीक्रेटली वी आर गे' (SWAG) नाम का एक ग्रुप शुरू किया. पर स्वैग का जो मतलब आज हम समझते हैं वो है 'हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे' टाइप का सेल्फ कॉन्फिडेंस.  

Advertisement

4. हैग


मतलब एक बूढ़ी औरत. मिडिल इंग्लिश यानी आज से 700 पुरानी अंग्रेजी में इसका इस्तेमाल हुआ. आज कल इस शब्द को तब यूज करते हैं जब किसी लड़की को चुड़ैल बुलाना हो.  


5. फकटार्ड


फकटार्ड बना है दो शब्दों के मेल से. फकिंग और रिटार्ड. आप किसी को फकिंग रिटार्ड तब कहते हैं जब आपको लगे कि उसका दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं है. बेसिकली, आप जब किसी को टॉप लेवेल का गधा कहना चाहते हैं.  


6. lmao


'लाफ माय ऐस ऑफ'. ऐस का मतलब पिछवाड़ा. यानी आप इतनी जोर से हंसें कि आपका पिछवाड़ा एक जगह ठहर न पाए. ऐसे ही दो शब्द है rofl (रोलिंग ऑन फ्लोर लाफिंग) जिसका मतलब आप हंस हंस कर जमीन पर लोट पोट हुए जा रहे हैं, या फिर lol (लाफिंग आउट लाउड) तब यूज करिए जब आप जोर से हंस रहे हों.  

Advertisement

7. asap


'ऐस सून ऐस पॉसिबल'. ये पिछवाड़े वाला ऐस नहीं है. asap का मतलब जितनी जल्दी हो सके आप अगले बंदे का काम कर दें.  


8. idk


मतलब आई डोंट नो. यानी मुझे नहीं पता.  


9. bae


इसे पढेंगे 'बे'. वो वाला बे नहीं जिसे कनपुरिये फुल स्टॉप और कॉमा की तरह वाक्य में यूज करते हैं. इसको आप तब यूज करते हैं जब गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को दुलार दिखाना चाहें.  


10. XOXO


X का मतलब चुम्मा और O का मतलब झप्पी. तो XOXO का मतलब हुआ हग्स एंड किसेज. (सभी GIFs Giphy से)


Advertisement