The Lallantop

दुनिया की पहली फिल्म जो थिएटर्स और जेल में साथ- साथ रिलीज़ होगी

जेल और जेल के कैदियों पर बनी इस फिल्म में ऐसा क्या है कि इसे अमेरिका के थिएटर्स के साथ-साथ जेलों में रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
ये फिल्म कई सारे अवॉर्ड फंक्शन्स में घूम चुकी है.

जेल. एक अलग दुनिया. जहां कई तरह के लोग मिलेंगे. कई तरह के नज़रिए मिलेंगे. एक ऐसी जगह जहां वक्त ठहरता तो नहीं सिमट जाता है. जेल चाहे किसी भी देश की हो मगर उसके अंदर बंद लोगों को सुधारने का काम किया जाता है. इसी सुधार के एक तरीके को Rehabilitation Through the Arts भी कहते हैं. यानी किसी आर्ट फॉर्म के माध्यम से सुधार की कोशिश करना. इसी प्रोग्राम पर बनी एक अमेरिकन फिल्म बनी है. नाम है Sing Sing. दुनिया की पहली ऐसी फिल्म बिसे थिएटर्स के साथ-साथ जेल में भी रिलीज़ किया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

A24 प्रोडक्शन हाउस की जेल ड्रामा पर बनी इस फिल्म में Colman Domingo हैं. कई फिल्म फेस्टिवल्स में घूमने के बाद 17 जनवरी को यूएएस के करीब 500 थिएटर्स में 'सिंग सिंग' को फिर से रिलीज़ किया जा रहा है. फिल्म की कहानी जेल के अंदर मौजूद कुछ कैदियों की है. जो जेल में हो रहे थिएटर प्रोग्राम का हिस्सा बनते हैं. ड्रामा, थिएटर और स्टोरी टेलिंग के माध्यम से खुद में सुधार करने की कोशिश करते हैं. फिल्म को केलीफोर्निया, न्यू यॉर्क और टेक्सास जैसे 43 स्टेट्स में रिलीज़ किया जा रहा है.

प्रोडक्शन हाउस ने एनजीओ RTA और Edovo के साथ कोलैबरेट करके इस फिल्म को जेलों में भी रिलीज़ करने जा रहा है. वैसे जेल में रिहैबिटेशन पर कई सारी फिल्में और प्रोग्राम्स पहले भी बन चुकी हैं. मगर ये फिल्म कैदियों के किरदारों को अलग अप्रोच से दिखाने की कोशिश की गई है. बीच-बीच में ये फिल्म डॉक्यूमेंट्री सी लगने लगती है. मगर हर किरदार के इमोशन्स को छूने की कोशिश की गई है. फिल्म का ट्रेलर देखकर ही इसका एहसास होने लगता है.

Advertisement

Edovo के फाउंडर और सीईओ Brian Hill का मानना है कि इस फिल्म को करेक्शनल फैसिलिटी के अंडर में जेल के अंदर दिखाकर कैदियों में ट्रांसफॉर्मेशन और लचीलापन लाने की कोशिश करेंगे. कैदियों को इंस्पायर्ड करने की कोशिश करेंगे. ताकि वो अपने अंदर नई संभावनाएं तलाश सकें.

वैसे सिंग सिंग ओरिजनली पिछले साल जुलाई में रिलीज़ हुई थी. उस वक्त इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म के लिए डॉमिंगो को  Screen Actors Guild Award के लिए नॉमिनेशन मिला. इसके अलावा Independent Spirit Award में भी इस फिल्म को तीन नॉमिनेशन मिला है. फिल्म को Greg Kwedar ने डायरेक्ट किया है. जो इससे पहले Transpecos जैसी फिल्म और Guest Room जैसी शॉर्ट फिल्म बना चुके हैं. 

वीडियो: राम गोपाल वर्मा ने साउथ सिनेमा की कमाई को लेकर क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement