The Lallantop

जब मियां-बीवी राजी, तेरी क्यों सुलगी पाजी?

8 सेलेब्रिटी जिन्होंने 60 की उम्र के बाद रचाया ब्याह.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जबसे पता चला है कि कबीर बेदी की शादी हुई है, लल्लन खुश है. क्योंकि शादी करना एक अच्छी बात है. जिससे आप प्यार करते हैं, दिन रात उसके साथ रहने का फैसला करते हैं. लाइफ में और क्या चाहिए. पर लल्लन को एक शिकायत है. शिकायत क्या, गुस्सा है. उन चोमू लोगों से जो दूसरों की शादी और प्यार की उम्र तय करते हैं. जब मियां बीवी राजी, तेरी क्यों सुलगी पाजी? खैर, लल्लन ने बनाई है एक लिस्ट उन फेमस लोगों की जिन्होंने सठियाने के बाद शादी कर के दिखाया है अपना स्वैग.

1. कबीर बेदी


एक दम लेटेस्ट. अपने 70वें बर्थडे पर कबीर बेदी ने चौथी शादी की. परवीन दुसांज से जो उनकी लंबे समय से गर्लफ्रेंड थीं. इसके पहले कबीर ने तीन शादियां की थीं. पहली, ओडिसी डांसर प्रोतिमा से. जो पूजा बेदी की मम्मी थीं. फिर ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सूसन हम्फ्रीज से. तीसरी शादी इंडियन मूल की ब्रिटिश मॉडल निक्की से. कबीर कहते हैं उनकी सभी एक्स-वाइफ उनकी अच्छी दोस्त रही हैं. कबीर अपने सभी रिलेशनशिप को लेकर हमेशा पॉजिटिव दिखते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 


2. रुपर्ट मुर्डोक


कुछ ही दिनों पहले सगाई की 84 की उम्र में. 57 साल की एक्ट्रेस और मॉडल जेरी हॉल से. और सगाई करी शान से गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के दौरान. दोनों को रुपर्ट की बहन ने मिलवाया था. दुनिया भर में मीडिया मुगल के नाम से जाने जाते हैं ऑस्ट्रेलिया न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर रुपर्ट. 120 अखबारों को कंट्रोल करने वाले रुपर्ट ने पिछली शादी वेंडी डेंग से 68 की उम्र में की थी और 2013 में डाइवोर्स लिया था.

Advertisement

 


3. दिग्विजय सिंह


कॉन्ग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने शादी की राज्यसभा टीवी न्यूज एंकर अमृता राय से 68 की उम्र में. अमृता दिग्विजय से 24 साल छोटी हैं इसलिए लोगों ने खूब चुटकुले बनाए. कुछ गधों ने ऐसा भी लिखा कि अमृता ने पब्लिसिटी और पैसों के लिए शादी की. शादी के लगभग एक साल बाद अमृता ने फेसबुक पर शादी को कुबूल करते हुए लोगों को खूब लताड़ा. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/amrita.rai.9231/posts/10206375681385210/"]


 

Advertisement

4. हैरिसन फोर्ड


अमेरिकी टीवी एक्टर और प्रोडूसर हैं ये. दुनिया जानती है इन्हें डॉक्टर इंडिआना जोन्स के नाम से. क्योंकि इंडिआना जोन्स की फिल्मों में ये टाइटल रोल करते थे. पुरानी वाली स्टार वॉर्स में हैन सोलो का रोल किया था. आठ साल डेट करने के बाद 67 की उम्र में कैलिस्ता नाम की एक्ट्रेस से शादी की. ये फोर्ड की तीसरी शादी थी.


 


5. इमरान खान


62 की उम्र में BBC पत्रकार रेहम खान से निकाह किया. इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान ने 1995 में ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की थी. जिनसे इन्होंने तलाक ले लिया था. 2015 में फिर से शादी की. इस बार रेहम खान से. पकिस्तान में बड़ा विरोध हुआ. कि रेहम छोटी स्कर्ट और डीप गले वाले टॉप पहनती हैं. पर इमरान उनके साथ खड़े रहे. हालांकि 10 महीने में ही दोनों का तलाक हो गया. लोगों ने कहा इमरान का खानदान रेहम के बोल्ड ऐटीट्यूड को अपना नहीं पाया. पर इमरान ने ट्विटर पर क्लियर किया कि रेहम के काम और कैरेक्टर की वो पूरी इज्जत करते हैं.


 


6. ह्यू हेफ्नर


एडल्ट मैग्जीन 'प्लेबॉय' के मालिक हैं ये. जब इन्होने मॉडल क्रिस्टल हैरिस से शादी की, ये थे 84 के. और क्रिस्टल थीं 26 की. क्रिस्टल ने शादी के बाद मीडिया को बताया कि ह्यू उन्हें तरह तरह के किस्से सुनाते हैं. एक्सपीरियंस शेयर करते हैं. जिसकी वजह से उन्हें ह्यू के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता था. ह्यू ने कहा कि वो इस बात की परवाह नहीं करते कि दोनों की उम्र में कितना फर्क है. वो अपनी मौत तक क्रिस्टल के साथ रहना चाहते हैं. क्रिस्टल ह्यू की तीसरी पत्नी हैं.


 


7. सुहासिनी मुले


2011 में 60 की उम्र में 65 साल के अतुल गुर्टू से शादी की. डॉक्टर हैं गुर्टू. और सुहासिनी इनसे ऑनलाइन मिलीं थीं. है न बढ़िया बात. फेसबुक पे तसवीरें देखीं और चैटिंग की. फिर हो गया इश्क. जब सुहासिनी ने अपनी बहन को फोन कर बताया कि वो शादी करना चाहती हैं, बहन ने पूछा, "तुमने शराब पी रखी है?" जबकि कुछ को लगा कि किसी फिल्म में शादी का सीन शूट करने की बात कर रही हैं. फाइनली दोनों से आर्य समाज के नियमों से शादी की.


 


8. एन डी तिवारी


इनके ब्याह के तो जितने चर्चे हुए, शायद किसी के न हुए हों. रोहित शेखर नाम लड़के ने तिवारी जी पर आरोप लगाया कि वो उनके पिता हैं पर उन्हें अपना नहीं रहे हैं. DNA टेस्ट हुआ. तिवारी जी पिता पाए गए. फिर अपने बेटे की मां से 88 की उम्र में साल 2014 में शादी की. शादी का ऑफर नेताजी की तरफ से ही आया था.


 


Advertisement