Vicky Kaushal और Tripti Dimrii की फिल्म Bad Newz को लेकर आय दिन चर्चा हो रही है. कभी इसके गाने, कभी विकी के हुक स्टेप्स, कभी इसकी कहानी तो कभी इसके ट्रेलर और गानों में दिखाए गए कुछ सीन्स को लेकर. 19 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही ये फिल्म एक बार फिर चर्चा में है. वजह है इसका सेंसर सर्टिफिकेट.
विक्की-तृप्ति की 'बैड न्यूज़' से सेंसर बोर्ड ने 'बोल्ड' सीन्स कटवा दिए
Bad Newz से किसी भी तरह का कोई ऑडियो कट नहीं हुआ है. मगर पिक्चर से तीन सीन्स कटवाए गए हैं.


दरअसल, बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म को CBFC के पास भेजा था. जहां से इसे कुछ कट्स के साथ U/A सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया गया. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म से किसी भी तरह का कोई ऑडियो कट नहीं हुआ है. मगर पिक्चर से तीन सीन्स काटवाए गए हैं. ये टोटल 27 सेकंड के किसिंग सीन्स हैं. एक नौ सेकंड का. एक दस सेकंड का और एक आठ सेकंड का सीन था.
इन तीन सीन्स के अलावा फिल्म से कोई भी सीन नहीं हटवाया गया है. इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने सिर्फ एक डिस्क्लेमर में बदलाव करवाया है. सेंसर बोर्ड ने शुरुआती सीन्स से डिस्क्लेमर को हटाने और एंटी-एल्कोहल के लिए दिए गए डिस्क्लेमर के फॉन्ट को बड़ा करने का सुझाव दिया है. इन सारे बदलाव के बाद इसे U/A सर्टिफिकेट मिल गया.
इन सारे बदलाव के बाद 'बैड न्यूज़' फिल्म 142 मिनट यानी दो घंटे 22 मिनट लंबी हो गई है. ख़ैर, 'बैड न्यूज़' की कहानी की बात करें तो ट्रेलर में दिखाया गया है कि तृप्ति डिमरी का किरदार प्रेग्नेंट है, लेकिन उसे ये नहीं पता कि उसके बच्चे का बाप कौन है. दरअसल मूवी में Heteropaternal Superfecundation (हेटरोपैटर्नल सुपरफिकंडेशन) का केस दिखाया गया है. Heteropaternal का मतलब है, अलग-अलग पिता और superfecundation का मतलब है एक ही मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान अलग-अलग सेक्शुअल इंटरकोर्स से दो एग का फर्टिलाइजेशन.
आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है ये तो 19 जुलाई के बाद ही पता चलेगा. आनंद इससे पहले विकी कौशल के साथ का कर चुके हैं. उन्होंने विकी के साथ 'लव पर स्क्वायर फुट' नाम की फिल्म बनाई थी. इसके अलावा वो माधुरी दीक्षित के साथ 'मजा मा' भी बना चुके हैं.
वीडियो: 'तौबा-तौबा' पर ऐसा डांस कि विदेशी भी कॉपी करने लगे, विकी कौशल ने क्या कमेंट किया?






















