The Lallantop

पैन-इंडिया लेवल पर बनी अक्षय की BMCM के ट्रेलर-टीज़र का साउथ में हुआ बुरा हाल, क्या करेंगे मेकर्स?

Akshay Kumar और Tiger Shroff की फिल्म Bade Miyan Chote Miyan ट्रेलर को तो पिछले दिनों आईं हिंदी भाषी फिल्मों से भी कम व्यूज़ मिले हैं. जो कि मेकर्स के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर आया. मगर व्यूज़ नहीं.

Akshay Kumar और Tiger Shroff की फिल्म Bade Miyan Chote Miyan के ट्रेलर को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इससे पहले फिल्म के जो गाने आए थे, उन्हें भी कुछ खास पसंद नहीं किया गया. इसका नतीजा ये हुआ कि मेकर्स ने हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा और मलयालम भाषाओं में ट्रेलर रिलीज़ ही नहीं किया. साउथ इंडियन भाषाओं में ट्रेलर अगले दिन यानी 27 मार्च की देर शाम रिलीज़ किया गया. जिसकी यूट्यूब पर काफी दुर्गति देखने को मिल रही है. 

Advertisement

BMCM का टीज़र को साउथ में एक दम अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी. शायद इसलिए मेकर्स ने ट्रेलर को अगले दिन रिलीज़ करने का फैसला लिया. बड़े मियां छोटे मियां' के टीजर को अलग-अलग भाषाओं में अब तक कितने व्यूज़ मिले, वो आप नीचे जान सकते हैं-

हिंदी: 4.1 करोड़
तमिल: 1.80 लाख
तेलुगू:  2.76 लाख
कन्नड़ा: 1.87 लाख
मलयालम: 64 हजार

Advertisement
BMCM, TRAILER, TEASER,
BMCM की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट के चैनल पर आप फिल्म के टीज़र्स और ट्रेलर के व्यू चेक कर सकते हैं.

टीज़र छोड़िए फिल्म के ट्रेलर का भी बुरा हाल है. पिछले दिनों रिलीज़ हुईं कुछ फिल्मों के ट्रेलर को यूट्यूब पर दर्शकों से जितने व्यूज मिले थे, BMCM उनसे बड़े मार्जिन से पीछे रह गई है. ट्रेलर रिलीज़ होने के 24 घंटे के भीतर किस फिल्म के ट्रेलर को कितने व्यूज़ मिले, वो आप नीचे जान सकते हैं-

फाइटर: 3.13 करोड़ 
योद्धा: 2.22 करोड़ 
शैतान: 17.68 करोड़ 
क्रू: 10.90 करोड़ 
बड़े मियां छोटे मियां: 9.27 करोड़ 

इस खबर के लिखे जाने तक BMCM ट्रेलर को यूट्यूब पर 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ बार देखा गया है. जो कि इस पैन-इंडिया लेवल की फिल्म के लिए काफी कम है. क्योंकि ट्रेलर रिलीज़ को 30 घंटे से ज़्यादा बीत चुके हैं. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से अब तक प्रमोशनल मटीरियल आए हैं, वो इम्प्रेसिव नहीं हैं. अगर ये फिल्म, ट्रेलर से बेहतर होती है, तो उलटफेर की भरपूर संभावना होगी. कई बार फिल्मों को, रिलीज़ से पहले होने वाली नेगेटिविटी का भी खामियाज़ा भुगतना पड़ता है. हम उम्मीद करते हैं कि BMCM के साथ ऐसा न हो.  

Advertisement

ख़ैर, 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, रोनित रॉय, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ जैसे एक्टर्स ने काम किया है. फिल्म को डायरेक्ट किया है अली अब्बास ज़फर ने. ये फिल्म ईद के मौके पर यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी. इसी दिन अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ भी रिलीज़ होनी है. दोनों ही फिल्मों की राह कठिन होने वाली है. जिसका कॉन्टेंट बेहतर होगा, बाज़ी उसी के हाथ लगेगी. 

वीडियो: अक्षय को मीशो से मंगवाया 'कृष' बताया, जवाब में कंपनी ने क्या कहा?

Advertisement