The Lallantop

अरिजीत सिंह ने फैन्स को बताया, अगले एक साल तक उनके गाने फिल्मों में आते रहेंगे

अरिजीत सिंह ने अपने फैन्स को इत्तिला किया कि वो नए असाइनमेंट नहीं लेंगे. मगर उनके पुराने बहुत सारे कमिटमेंट्स अधूरे हैं.

Advertisement
post-main-image
अरिजीत सिंह ने पिछले दिनों प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की थी.

Ranbir Kapoor की Ramayana की टेस्ट स्क्रीनिंग देख अमरिकी ऑडियंस लहालोट क्यों हो गई? Varun Dhawan की अगली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ कब रिलीज़ होगी? और Arijit Singh ने ट्वीट कर अपने फैन्स को क्या खुशखबरी दे दी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सिप्पी फिल्म्स के कैरेक्टर्स पर बनेंगी स्पिन ऑफ फिल्म्स

'सीता और गीता', 'शोले', 'शान'... ये वो फ़िल्में हैं, जिनके कैरेक्टर्स आइकॉनिक हैं. ख़बर है कि ये किरदार नए प्रोजेक्ट्स में एक बार फिर स्क्रीन पर नज़र आएंगे. रमेश सिप्पी के भतीजे शहज़ाद सिप्पी ने मिड-डे से बातचीत में बताया कि वो बीते एक दशक से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. सबसे पहले वो किसी आइकॉनिक कैरेक्टर पर बेस्ड एनिमेशन फिल्म लाएंगे. ये सितम्बर-अक्टूबर में रिलीज़ होगी. फिर एक थिएट्रिकल फिल्म आएगी. ये प्रीक्वल या स्पिन ऑफ भी हो सकती है. इसकी शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी.

Advertisement

# संजय लीला भंसाली अस्पताल में भर्ती?

24 फरवरी को रिपोर्ट्स आईं कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को मुंबई एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. बताया गया कि उनकी छाती में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. मगर भंसाली की फैमिली ने इससे इन्कार किया है. उन्होंने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि भंसाली को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्टिपल ले जाया गया था.  

# अरिजीत ने कहा उनके और फिल्मी गाने आएंगे

Advertisement

अरिजीत सिंह ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला. इसमें उन्होंने अपने फैन्स को बताया कि उन्होंने नए असाइनमेंट्स लेने बंद कर दिए हैं. मगर उनके पिछले कमिटमेंट्स काफी सारे हैं. इसलिए अगले काफी समय तक उनके गाने फिल्मों में आते रहेंगे. सिर्फ इस साल ही नहीं, उनके कुछ गाने अगले साल आने वाली फिल्मों में भी होंगे.

arijit singh,
अरिजीत सिंह के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.

# 5 जून को रिलीज़ होगी 'है जवानी तो इश्क़ होना है'

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क़ होना है' की रिलीज़ डेट आ गई है. ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसे डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'रामायण' देख अमेरिकी ऑडियंस के होश उड़ गए!

द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 फरवरी की शाम नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की टेस्ट स्क्रीनिंग रखी गई थी. मेकर्स ने फिल्म को लॉस एंजेलिस के सिनेमार्क प्लेया विस्टा मूवी स्क्रीन पर प्रीमियर किया था. इस दौरान 18 से 60 साल की उम्र तक के दर्शकों को न्यौता भेजा गया था. मेकर्स ये देखना चाहते थे कि फिल्म अलग-अलग एज ग्रुप के लोगों को कैसे अपील करती है. फिल्म में कोई इंटरवल भी नहीं था. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट स्क्रीनिंग को दर्शकों से काफ़ी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. लोग फिल्म के लार्जर दैन लाइफ़ स्केल और वर्ल्ड क्लास विजुअल इफ़ेक्ट्स की तारीफें कर रहे हैं. साथ ही इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले भी लोगों के बीच चर्चा बटोर रही है. खास बात ये है कि मेकर्स ने अभी केवल फिल्म का फर्स्ट कट ही दिखाया है. यानी इस पर अभी काफ़ी काम बाकी है. मगर ये रफ़ कट भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

# 2027 तक रिलीज़ नहीं होगी कार्तिक की 'तू मेरी ज़िंदगी है'?

कार्तिक आर्यन और अनुराग बास लंबे समय से Tu Meri Zindagi Hai फिल्म पर काम कर रहे हैं. ये म्यूजिकल लव स्टोरी विवादों में पड़ी. इसके रीशूट्स होने की भी खबरें भी आईं. यही नहीं, इसके पूरा होने से पहले कार्तिक ने एक-आध अन्य फिल्में भी निपटा लीं. मगर अनुराग की मूवी अब तक अटकी हुई है. इस फिल्म पर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इसे एक बार फिर टाल दिया गया है. अब ये फिल्म मिड 2027 के बाद ही रिलीज़ हो पाएगी.

वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के टीजर में क्या मिलेगा, सब पता चल गया!

Advertisement