कुछ दिन पहले खबर आई थी कि Paresh Rawal ने खुद को Hera Pheri 3 से अलग कर लिया है. शुरुआती अनुमान ये था कि शायद मेकर्स के बीच फिल्म को लेकर कोई क्रिएटिव मतभेद है. मगर फिर परेश ने खुद ही जानकारी दी कि उनके इस फैसले के पीछे कोई क्रिएटिव डिफरेंस नहीं है. और वो डायरेक्टर Priyadarshan का बेहद सम्मान करते हैं. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्होंने पिक्चर छोड़ी क्यों. इसके बाद लोग कहने लगे कि ‘बाबू भैया’ के बिना ‘हेरा फेरी 3’ नहीं हो सकती. इसमें परेश के को-स्टार Suniel Shetty भी शामिल थे. मामला पहले से ही गर्माया हुआ था कि तभी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई. पता चला कि परेश के 'अनप्रोफेशनल एटिट्यूड' को देखते हुए उन पर एक 25 करोड़ रुपए का केस कर दिया गया है. और ये लीगल नोटिस भेजा है Akshay Kumar की प्रोडक्शन कंपनी Cape Of Good Films ने.
परेश रावल ने 'हेरा फेरी' छोड़ी, अक्षय ने उनके खिलाफ 25 करोड़ का केस ठोक दिया!
मेकर्स का कहना है कि परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने का फैसला अनप्रोफेशनल था. इससे उन्हें और फिल्म को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई परेश को ही करनी होगी.
.webp?width=360)

‘हेरा फेरी 3’ के प्रोड्यूसर्स ने परेश को ये नोटिस इसलिए भेजा क्योंकि उन्होंने बीच में ये फिल्म छोड़ दी थी. रिपोर्ट्स हैं कि उनके इस बर्ताव के चलते मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. इसलिए अब वो परेश से 25 करोड़ का हर्जाना मांग रहे हैं. पिंकविला के एक सोर्स के मुताबिक,
“केप ऑफ गुड फिल्म्स ने 'हेरा फेरी 3' के राइट्स कई लोगों से खरीदे थे. फिल्म पर जो पुराने कर्ज थे, वो भी चुका दिए थे. इसमें करोड़ों रुपये खर्च हुए. मकसद था कि 20 साल बाद 'हेरा फेरी' को फिर से बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने लाया जाए. मगर परेश रावल का अनप्रोफेशनल रवैया फिल्म पर भारी पड़ गया.”
सूत्र ने आगे कहा,
"केप ऑफ गुड फिल्म्स ने जब 'हेरा फेरी 3' पर काम शुरू किया, तब तक अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी फिल्म के लिए हां कह चुके थे. तभी प्रोड्यूसर्स ने फिल्म से जुड़े सारे पुराने कर्ज चुकाए और मोटा पैसा इनवेस्ट किया, ताकि फिल्म बिना किसी रुकावट के बने. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी. तीनों एक्टर्स ने मिलकर एक मजेदार अनाउंसमेंट वीडियो भी शूट किया थी. ये शूट तो सिर्फ एक दिन का था, लेकिन उसमें भी काफी पैसा लगा था."
प्रोड्यूसर्स का मानना है कि परेश के फिल्म छोड़ने से जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई वो क्यों करें? उन्होंने तो फिल्म बनाने से पहले सारे कर्जे तक चुकाए थे. यहां तक कि ‘हेरा फेरी 3’ बनाने का फैसला भी इसलिए लिया क्योंकि अक्षय, सुनील और परेश की OG तिकड़ी साथ आने को तैयार थी. मगर फिर परेश ने अचानक फिल्म से हाथ खींच लिए. अगर उन्हें ऐसा करना ही था, तो कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले करते. तब न तो मेकर्स को उन्हें साइनिंग अमाउंट देना पड़ता, न ही इतना नुकसान उठाना पड़ता. इसलिए अब जो घाटा हुआ है, उसकी भरपाई परेश रावल से करवाई जाएगी.
अक्षय कुमार एक्टिंग करने के साथ-साथ इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने 'हेरा फेरी 3' बनाने के लिए फिरोज नाडियाडवाला से इसके राइट्स भी खरीदे थे. मगर परेश के इस फैसले के कारण उन्हें भी काफी हानि पहुंची है. अब फिल्म का क्या होगा, ये तो वक्त ही बताएगा. मगर लल्लनटॉप के एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने साफ कह दिया है कि बाबू भैया (परेश) के बिना ये फिल्म बननी ही नहीं चाहिए. क्योंकि एक बार को राजू (अक्षय) और श्याम (सुनील) के बिना ये फिल्म चल जाएगी, मगर बाबू भैया के बिना तो बिल्कुल नहीं.
वीडियो: परेश रावल ने हेरा फेरी 3 क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से छोड़ा, मगर असली कारण अब पता चला

















.webp?width=120)
.webp?width=120)

