The Lallantop

अजय देवगन ने चुपचाप धारावी में बने अस्पताल को इतनी बड़ी मदद दे डाली

BMC ने बताया कि अजय देवगन ने खुद संपर्क किया था.

Advertisement
post-main-image
धारावी के लोगों की स्क्रीनिंग करते हेल्थ वर्कर्स. इन्हीं लोगों के लिए अजय देवगन ने बड़ी मदद दी है. (फोटो- PTI/इंडिया टुडे)

मुंबई का धारावी इलाका. काफी घना बसा हुआ है. कोरोना के मामले यहां भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में यहां के लोगों का इलाज करने के लिए BMC (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन) ने 200 बिस्तरों वाला एक अस्पताल बनाया है. 15 दिनों के अंदर इसे बनाया गया. इसमें धारावी के कोविड-19 मरीज़ों का इलाज किया जाएगा. इस अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर्स और पोर्टेबल वेंटिलेटर्स का खर्चा एक्टर अजय देवगन ने दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'मुंबई मिरर' वेबसाइट ने इस खबर को रिपोर्ट किया. साथ ही ये भी बताया कि BMC के अधिकारियों ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि अजय ने कितने रुपए खर्च किए हैं. अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस अजय देवगन फिल्म्स फाउंडेशन (ADFF) के ज़रिए ये मदद दी गई है. इसके अलावा BMC ने ये भी बताया कि ADFF ने पहले भी धारावी के 700 परिवारों को राशन किट्स मुहैया कराई थी.

अस्पताल कहां बना?

Advertisement

धारावी के 4000 वर्ग मीटर इलाके में इसे बनाया गया है. ये ज़मीन मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) की है. जिसका इस्तेमाल महाराष्ट्र नेचर पार्क की पार्किंग के लिए होता था. अब यहां पर जो अस्पताल बना है, वहां धारावी के कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों का इलाज होगा. हालांकि गंभीर मामले यहां नहीं देखे जाएंगे.

G-नॉर्थ वॉर्ड की असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर हैं किरण दिघावकर. उनका कहना है कि धारावी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से एक फील्ड अस्पताल बनाने की जरूरत महसूस हुई थी. उन्होंने कहा बताया कि जब अस्पताल बनाया जाने लगा, तो अजय देवगन ने उनसे संपर्क किया. कहा कि अगर वो कोई मदद कर सकते हैं, तो उन्हें बताए. दिघावकर कहते हैं,

'हमने उन्हें बताया कि हमें 200 बेड्स के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर्स और पोर्टेबल वेंटिलेटर्स की ज़रूरत है. वो तुरंत उसका खर्च उठाने के लिए तैयार हो गए.'

Advertisement

इस अस्पताल में चार डॉक्टर्स, 12 नर्स और 20 अटेंडेंट शिफ्ट्स में काम करेंगे. अस्पताल के अलावा महाराष्ट्र नेचर पार्क में भी एक क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है. राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास एक आइसोलेशन सेंटर भी बनाया गया है.

31 मई तक धारावी में कोरोना के 1771 कन्फर्म मामले आए थे, वहीं 71 लोगों की मौत भी चुकी थी. इसे बढ़ने से रोकने के लिए ही फील्ड अस्पताल बनाया गया है.

देखिये भारत में कोरोना कहां-कहां और कितना फैल गया है.


वीडियो देखें: सोनू सूद पहले मज़दूरों को बसों से और अब फ्लाइट्स से उनके घर भेज रहे हैं!

Advertisement