
हिलेरी, सैंडर्स, ओबामा.
https://www.youtube.com/watch?v=o9jGlghbLtk
उन्होंने कुछ अरसा पहले 16 स्कल्पचर्स का कलेक्शन बनाया. इसे न्यू यॉर्क की आर्ट गैलरी में लगाया. किंग्स कट्स नाम का ये कलेक्शन अमेरिका (और जापान) के 16 जाने-माने फिल्म डायरेक्टर्स पर आधारित था. इनमें द गॉडफादर वाले फ्रांसिस फोर्ड कोपोला, हॉरर फिल्मों के लैजेंड एल्फ्रेड हिचकॉक, मार्टिन स्कॉरसेज़ी और वूडी एलन जैसे आइकॉनिक फिल्ममेकर्स के पुतले शामिल हैं.
माइक ने सारे पुतले देवदार की लकड़ी से बनाए हैं. मुंह, हाथ जैसी बारीकियों के लिए पॉलिमर क्ले का इस्तेमाल किया. सब की ऊंचाई या चौड़ाई 18 इंच है. सब व्यंग्य पूर्ण हैं. हर डायरेक्टर के पुतले में उसकी बड़ी नामी फिल्मों के पात्रों, चीजों और थीम के संदर्भ भी हैं. इनकी फिल्मों के फैंस के लिए इन पुतलों को देखकर सब रेफरेंस खोजना मजेदार शगल हो सकता है.
उनके कलेक्शन का नाम है The 16 Best Film Directors Ever Carved in Wood. हालांकि माइक कहते हैं कि "हमेशा के बेस्ट डायरेक्टर" से वो ये कहने की कोशिश नहीं कर रहे कि फिल्ममेकिंग में वे सब बेस्ट हैं क्योंकि ऐसा कभी नहीं कहा जा सकता है. हर व्यक्ति के साथ बेस्ट की परिभाषा बदल जाती है. माइक के मुताबिक सिर्फ संवाद शुरू करने के लिए उन्होंने ऐसा किया है. अपने प्रयास को वो इन शब्दों में बताते हैं:
" मैं फिल्मों से प्यार करता हूं. मैं आर्ट से प्यार करता हूं. इनका जादू मुझे अभिभूत करता है. फिल्ममेकर लोग अपने काम में वैसे ही डूबे रहते हैं जैसे कि मेरा काम मेरी जिंदगी पर हावी रहता है. चाहे एक लकड़ी का टुकड़ा हो, एक सीन का अंत हो या फिल्म रील की एडिटिंग हो, हर कट को लगाने के लिए कड़े यकीन की जरूरत पड़ती है. डायरेक्टर लोग फोटोग्राफी की लाइट के साथ झुकते हुए, कहानी की टेंशन करते हुए, धन की सीमाओं में रहते हुए और अपने दृष्टिकोण के लिए त्याग करते हुए कष्ट से गुजरते हैं. उस दृष्टिकोण में उनका यकीन इतना ताकतवर होता है कि वे अपनी स्वायत्तता त्याग देते हैं. इसीलिए मैंने इन डायरेक्टर्स के ऐसे शरीर शिल्प किए हैं जो उनके काम (फिल्मों) से असर वाले हैं. "आमतौर पर जो भी आइकन हैं उन्हें अगर सराहना है या ट्रिब्यूट देनी है तो गंभीरता से सब करने की उम्मीद रखी जाती है. माइक कहते हैं कि उन्होंने मजाक उड़ाकर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा, "मैं बहुत टांग खिंचाई करने वालों में से हूं. इनमें से मैं बहुत से लोगों को पसंद करता हूं. इसलिए मैं इनकी मजाक उड़ाते हुए ही इन्हें श्रद्धांजलि दे रहा हूं."
माइक ने ये भी स्पष्ट किया कि उनके आर्ट वर्क में जिन फिल्मों के रेफरेंस है वो जरूरी नहीं कि संबंधित निर्देशकों की बेस्ट फिल्में मान ली जाएं. उन्होंने नॉस्टेलजिया के लिहाज से रेफरेंस दिए हैं. पॉप कल्चर में जो ज्यादा याद किया जाता है उसे दिया है.

माइक अपने गैराज में कुबरिक के पुतले को आखिरी आकार देते हुए.
इन तमाम 16 रचनाकारों में से उन्हें स्टैनली कुबरिक की फिल्में सबसे ज्यादा पसंद है. जॉर्ज लुकास की 'स्टार वॉर्स' और वेस एंडरसन की फिल्में भी उन्हें पसंद हैं.
इन 16 निर्देशकों में कैथरीन बिगलो को उन्होंने सिर्फ इसलिए शामिल किया क्योंकि वे महिला निर्देशक (बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीतने वाली इकलौती) हैं. इस पर उनका कहना है, "मेरा अपनी वाइफ, बहन, महिला मित्रों और कुछ अन्य दोस्तों के साथ इसे लेकर ही बहुत तर्क-वितर्क हुआ. कैथरीन को इस कलेक्शन में मैंने आखिर तक शामिल नहीं किया था. वो 14वें नंबर पर थीं. लेकिन अब लगता है मैंने उन्हें लेकर ठीक किया है."
उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सारी महिला निर्देशक हैं जो पुरुषों से भी बेहतर हैं लेकिन उन्हें मौके ही नहीं दिए जाते. ये भी वजह थी कि उन्हें लगा, उन्हें कुछ करना चाहिए. उन्होंने एक सच ये भी बताया कि वे आमतौर पर किसी महिला पॉप आइकन का पुलता बनाने से परहेज करते हैं क्योंकि उसे खरीदा नहीं जाता, लेकिन फिर भी वे बना देते हैं. उन्होंने कोई 400 के करीब आर्ट वर्क बनाए हैं जिनमें से 90 फीसदी बिक चुके हैं. जो नहीं बिके हैं उनमें से आधे महिलाओं के हैं.
ख़ैर, बात इन 16 फिल्म लेखकों और निर्देशकों की. वैसे तो ये नाम न 1 से 16 के सीक्वेंस में हैं, न ही ये सर्वकालिक महान की सूची है. लेकिन इनमें कुछ निर्विवाद रूप से ऐसे हैं जिन्होंने दुनिया के सिनेमा की रूपरेखा बदली और हजारों हजार फिल्मकारों और करोड़ों दर्शकों को बहुत प्रभावित किया. जैसे स्टैनली कुबरिक निर्विवाद रूप से सर्वकालिक महान फिल्मकारों की सूची में शामिल हैं. कोपोला की गॉडफादर, स्कॉरसेज़ी की रेजिंग बुल, वेल्स की सिटीजन केन, वूडी एलन की कई फिल्में, डेविड लिंच की फिल्में हर सिने फैन को जरूर ही देखनी चाहिेए. स्पाइक ली ने अश्वेत समुदाय को फिल्मों में सशक्त करने के लिए जो किया वो किसी ने नहीं किया है. उनकी फिल्में मस्ट वॉच हैं. स्पीलबर्ग, टैरेंटीनो, एंडरसन, मियाजाकी और बिगलो की भी अपनी फैन फॉलोइंग है.
इन फिल्मकारों की फिल्में ही देख लें तो अमेरिकी सिनेमा को मोटे तौर पर आपने देख लिया होगा. सारी न देख पाएं तो वो ही देख सकते हैं जिनके रेफरेंस माइक लेविट के पुतलों में छुपे हैं. इन्हें आगे देख सकते हैं. साथ ही हर आर्ट वर्क के प्रॉप में किस फिल्म का इशारा है ये भी बताया गया है.
#1. स्टीवन स्पीलबर्ग़

बॉडी - ई.टी. द एक्सट्रा टैरेस्ट्रियल (1982) । पंजे - जुरासिक पार्क (1993) । हैट पर मडेलियन - रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क (1981) । जूते - बैक टू द फ्यूचर (1985)
#2. स्टैनली कुबरिक

बॉडी - द शाइनिंग (1980) । छाती और हाथ - 2001: अ स्पेस ऑडिसी (1968) । बंदूक और डोनट - फुल मेटल जैकेट (1987) । सस्पेंडर और आंखों का मेकअप - अ क्लॉकवर्क ऑरेंज (1971)
#3. एल्फ्रेड हिचकॉक

बॉडी - द बर्ड्स (1963)
#4. क्वेंटिन टैरेंटीनो

ड्रेस - किल बिल (2003-04) । बैट - इनग्लोरियस बास्टर्ड्स (2009) । चेहरे का दाग - जैंगो अनचेन्ड (2012) । गायब कान और मांस - रेजर्वायर डॉग्स (1992) और बाकी फिल्में । तलवार और पिस्टल - पल्प फिक्शन (1994)
#5. जॉर्ज लुकास

बॉडी और जेडाइ शस्त्र - स्टार वॉर्स (1977) । छाती का टैटू - अमेरिकन ग्रैफिटी (1973) । चाबुक - इंडियाना जोन्स (1984)
#6. डेविड लिंच़

बॉडी - द एलीफेंट मैन (1980) । ऑक्सीजन मास्क - ब्लू वैलवेट (1986) । सिगरेट - वाइल्ड एट हार्ट (1990) । कार्ड - ट्विन पीक्स: फायर वॉक विद मी (1992)
#7. स्पाइक ली

कपड़े - डू द राइट थिंग (1989) । मैडेलियन - मैलकम एक्स (1992) । बास्केटबॉल - बैमबूज़ल्ड (2000)
#8. टिम बर्टन

छाती - बैटमैन (1989) । ड्रेस - बीटलज्यूस (1989) । प्लेटफॉर्म शूज़ - पी-वीज़ बिग एडवेंचर (1985) । हाथ - एडवर्ड सिज़रहैंड्स (1990)
#9. जेम्स कैमरन

बॉडी - अवतार (2009) । मशीनी हाथ-पैर - द टर्मिनेटर (1984) । पोज़, सीटी, नेकलेस, राफ्ट - टाइटैनिक (1997) । हेलमेट और तीर - एलियंस (1986)
#10. फ्रांसिस फोर्ड कोपोला

टक्सीडो, घाव, बिल्ली - द गॉडफादर (1972) । लेपल पिन - रंबल फिश (1983) । टैग और जूते - अपोकलिप्स नाओ (1979) । स्विचब्लेड - द आउटसाइडर्स (1983)
#11. ओर्सन वेल्स

बर्फगाड़ी और स्नो ग्लोब - सिटीजन केन (1941) । टाइम बॉम्ब - टच ऑफ ईविल (1958) । पैर - वॉर ऑफ द वर्ल्ड्स (1938)
#12. वेस एंडरसन

हाथ और पैर - फैनटैस्टिक मि. फॉक्स (2009) । नेमटैग - बॉटल रॉकेट (1996) । बिंदी - द दार्जिलिंग लिमिटेड (2007) । हाथ पर बैठा पक्षी - द रॉयल टेनेनबॉम्स (2001) । टर्नटेबल - मूनराइज़ किंगडम (2012) । कपड़े - द लाइफ एक्वैटिक विद स्टीव ज़िज़ू (2004)
#13. वूडी एलन

बॉडी - बनानाज़ (1971) । केकड़े जैसे हाथ - एनी हॉल (1977)
#14. हायाओ मियाज़ाकी

बॉडी - प्रिंसेस मोनोनोके (1997) । एप्रन - स्पिरिटिड अवे (2001) । पीठ - माई नेबर टोटोरो (1988) । पैर - हाउल्स मूविंग कासल (2004)
#15. कैथरीन बिगलो

सर्फबोर्ड - पॉइंट ब्रेक (1991) । बंदूक - ज़ीरो डार्क थर्टी (2012) । विस्फोट निरोधक सूट - द हर्ट लॉकर (2009)
#16. मार्टिन स्कॉरसेजी

बॉडी - द लास्ट टैंपटेशन ऑफ क्राइस्ट (1988) । बाएं हाथ की गन - गुडफेलाज़ (1990) । दाएं हाथ की पिस्टल - टैक्सी ड्राइवर (1976) । कच्छा - रेजिंग बुल (1980)
ये भी पढ़ें:
हॉरर मूवी 'दी ब्लैक कैट' जिसे अपने बच्चों को ज़रूर दिखाना चाहिए
यदि न्यूडिटी की उम्मीद है तो ‘न्यूड’ का यह ट्रेलर मत देखना!
















.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)



