Assam Result 2026 LIVE Update: जालुकबारी में वोटों की गिनती के 18 में से सभी 18 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग से 87,701 वोटों से चुनाव जीत गए हैं. आधिकारिक हिमंता ने वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से ही अपनी बढ़त बनाए रखी है.
Assam Result 2026 LIVE: असम में बीजेपी की सैंचुरी, सीएम हेमंता की जीत, गौरव गोगोई हारे
Assam Result 2026 LIVE Update: असम की चुनावी बिसात पर इस वक्त बीजेपी वाला 'कमल' तेजी से कीचड़ से बाहर निकलकर खिलता दिख रहा है. सुबह के शुरुआती रुझान अब ठोस आंकड़ों में तब्दील होने लगे हैं और खबर ये है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाला NDA फिलहाल 101 सीटों पर अपनी 'मजबूत बैटिंग' कर रहा है. 126 सीटों वाली विधानसभा के रुझान हमारे पास हैं, जिनमें से कांग्रेस प्लस (CONG+) महज 21 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है. फिलहाल तो ऐसा लग रहा है कि असम की जनता ने 'मियां' राजनीति और विपक्ष के दावों को किनारे कर विकास और हिंदुत्व के कॉकटेल पर मुहर लगा दी है. 'अन्य' की झोली 2 सीट है, जिसका मतलब है कि निर्दलीयों और छोटे दलों का जादू इस बार नहीं चला. क्या ये लीड नतीजों में भी बरकरार रहेगी? पल-पल की अपडेट के लिए यहीं डटे रहिए!


.webp?width=80)
















