प्रीमियम स्टारबक्स रिजर्व

15 July 2026

Author: Suryakant

टाटा स्टारबक्स ने दिल्ली एयरोसिटी के 5 वर्ल्डमार्क स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट में स्टारबक्स रिज़र्व स्टोर ओपन किया है. 

दिल्ली एयरोसिटी 

Image Credit: Starbucks

दिल्ली एनसीआर में ये स्टारबक्स रिज़र्व का तीसरा स्टोर है. भारत में कुल 5 ऐसे स्टोर हैं. 

दिल्ली एनसीआर 

Image Credit: Starbucks

मेन्यू में स्टारबक्स रिज़र्व का नेचर बेवरेजेज कलेक्शन है जिसमें हाथ से बने ज़ीरो-प्रूफ बेवरेज भी शामिल हैं.

नेचर बेवरेजेज कलेक्शन

Image Credit: Starbucks

स्टोर में अत्याधुनिक ब्लैक ईगल एस्प्रेसो मशीन भी लगाई गई है, जो कॉफी मास्टर्स को ब्रूइंग और एक्सट्रैक्शन प्रक्रिया पर ज्यादा कंट्रोल देती है. 

ब्लैक ईगल एस्प्रेसो मशीन 

Image Credit: Starbucks

मेन्यू की खास पेशकश लोकप्रिय उबे (Ube) है, जिसे उबे कोकोनट मार्टिनी और उबे कोकोनट कोल्ड ब्रू जैसे विशेष बेवरेजेज को मिलाकर बनाया गया है. 

उबे (Ube)

Image Credit: Starbucks

उबे कोकोनट मार्टिनी एक एस्प्रेसो-बेस्ड ड्रिंक है, जिसके ऊपर उबे कोल्ड फोम की परत होती है. वहीं उबे कोकोनट कोल्ड ब्रू में स्टारबक्स रिज़र्व कोल्ड ब्रू, नारियल पानी और उबे कोल्ड फोम मिला होता है. 

उबे कोकोनट मार्टिनी

Image Credit: Starbucks

इसके साथ मेन्यू में जमैकन रम स्टारडस्ट, जिन कोकोबोटानिका और एस्प्रेसो मार्टिनी जैसे प्रीमियम बेवरेज भी शामिल हैं. 

एस्प्रेसो मार्टिनी

Image Credit: Starbucks

दिल्ली एयरोसिटी स्थित स्टारबक्स रिज़र्व 15 जुलाई, 2026 से ग्राहकों के लिए खुल जाएगा. स्टोर प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक खुला रहेगा.

स्टोर टाइमिंग

Image Credit: Starbucks