08 Sep 2026
Author: Suryakant
कुछ सालों पहले तक, मोटा-माटी कहें तो कोविड से पहले पालतू जानवरों से जुड़ा बिजनेस एक सीमित दायरे में होता था.लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है.
Image Credit: Khanal Foods
कोविड के बाद घरों में पालतू कुत्तों की खूब आमद हुई है. इसके साथ ही डॉग फूड का बाजार भी बड़ा हुआ है. देसी से लेकर विदेशी ब्रांड इंडिया में उपलब्ध हैं.
Image Credit: Khanal Foods
ऐसा ही एक देसी ब्रांड है Khanal Foods जो Dogsee Chew और Himalayan Natives जैसे ब्रांड बनाता है. भूपेंद्र खनाल, Khanal Foods के Founder & CEO हैं.
Image Credit: Khanal Foods
साल 2015 में Khanal Foods की शुरुआत हुई. भूपेंद्र खनाल और उनकी पत्नी स्नेह शर्मा ने दार्जिलिंग में स्थानीय कुत्तों को छुर्पी चबाते देखा. इसी से प्राकृतिक Dog Chew बनाने का आइडिया मिला.
Image Credit: Khanal Foods
छुर्पी एक बहुत सख्त पारंपरिक चीज़(Cheese) है जो हिमालयी क्षेत्रों जैसे नेपाल, तिब्बत और भारत के लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में याक या गाय के दूध से बनाया जाता है.
Image Credit: Khanal Foods
2025 में कंपनी Walmart Vriddhi से जुड़ी. इसके बाद इनका सफर असल में ग्लोबल हो गया. Khanal Foods को Walmart Marketplace ने अमेरिकी बाजार में पहुंचा दिया.
Image Credit: Khanal Foods
अमेरिका Dogsee Chew का सबसे बड़ा बाजार बन चुका है. ब्रांड ने ब्रिटेन, यूरोप, जापान, चीन और कनाडा सहित अन्य बाजारों में भी अपनी तगड़ी मौजूदगी बनाई है.
Image Credit: Khanal Foods
कंपनी का Global Online Business एक साल में करीब 300% बढ़ा और Online Revenue भी 80 लाख से बढ़कर 4.2 करोड़ पहुंच गया है.
Image Credit: Khanal Foods
Khanal Foods भारत में 5 Manufacturing Units चला रही है. Dogsee Chew से करीब 300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है.
Image Credit: Khanal Foods