एक नहीं, दो नहीं, तीन भी नहीं... आधा दर्जन और एक दर्जन भी नहीं, बल्कि YouTube नेएक साथ तीन दर्जन बोले तो 36 नए फीचर (YouTube New Features) रिलीज किए हैं.हालांकि ये अचानक से नहीं हुआ है, क्योंकि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसकीतैयारी पिछले साल से शुरू कर दी थी. जहां पिछले साल ऐप के लुक में थोड़ा बदलाव हुआ,फिर डार्क थीम लॉन्च हुई, वहीं अब एक साथ 36 नए फीचर ऐप के लिए रोलआउट हुए हैं. नएफीचर्स से आम यूजर्स का एक्सपीरियंस तो और रिच होगा ही, क्रिएटर्स के लिए भी नएटूल्स उपलब्ध होंगे.