विंडोज लैपटॉप या कंप्यूटर समय के साथ थोड़े स्लो हो जाते हैं. मेमोरी से लेकरस्टोरेज तक की दिक्कत होने लगती है. टेम्पररी फ़ाइल का गुच्छा सिस्टम के अंदर पैठबना लेता है. बिना लाग लपेट के कहें तो बैटरी की हेल्थ से लेकर सिस्टम का ओवरऑलपरफॉर्मेंस ही खराब हो जाता है. वैसे इस कंडीशन से निपटने के लिए कुछ तरीके हैंजरूर, लेकिन वो कितने कारगर हैं वो सभी को पता है. दूसरा, इसमें से ज्यादातर तरीकेथर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए अपना काम करते हैं. कितना अच्छा होता अगर माइक्रोसॉफ्टकंपनी खुद इसका इलाज कर देती! अच्छा हो गया है, क्योंकि कंपनी ने इसके लिए एक टूल(Microsoft PC Manager) लॉन्च कर दिया है.