भारत में कोरोना के दौरान यदि किसी का मार्केट कई गुना बढ़ा है तो वो है OTTप्लेटफ़ॉर्म. ऐसा नहीं है कि पहले OTT प्लेटफ़ॉर्म नहीं थे लेकिन बीते दो सालों मेंयह जिस स्तर पर पहुंच गया, उसकी कल्पना तो शायद कंपनियों ने भी नहीं की होगी. हालके दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच बाजार में अपनी-अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने केलिए एक तरीके की होड़ सी मची हुई है. कहने का मतलब है, कोई रेट बढ़ा रहा है तो कोईघटा रहा है. टेलीकॉम कंपनियों के साथ हाथ मिला कर सब्स्क्रिप्शन फ्री देना भी अब आमबात है. देखिए वीडियो.