The Lallantop
Advertisement

Youtube पर Shorts हो गए और शॉर्ट, ऐप लेकर आया अजीब सा फीचर

YouTube के टाइम मैनेजमेंट सेटिंग में अब शॉर्ट्स पर शून्य मिनट की समय सीमा लगाने का विकल्प आया है. अब आप शॉर्ट्स के कार्यक्रम को एकदम ही शॉर्ट कर सकते हैं.

Advertisement
pic
16 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026, 11:07 AM IST)
YouTube Shorts are a lot easier to ignore
शॉर्ट्स को 'शॉर्ट' करने का जुगाड़
Quick AI Highlights
Click here to view more

YouTube पर अब आप Shorts को बंद (YouTube Shorts are a lot easier to ignore) कर सकते हैं. ना-ना, यूट्यूब शॉर्ट्स को बंद नहीं कर रहा बल्कि वो एक फीचर लेकर आया है जिसको ऑन करके आप शॉर्ट्स के कार्यक्रम को एकदम ही शॉर्ट कर सकते हैं. YouTube के टाइम मैनेजमेंट सेटिंग में अब शॉर्ट्स पर शून्य मिनट की समय सीमा लगाने का विकल्प आया है, जिससे वे Android और iOS में आपके ऐप से प्रभावी रूप से हट जाएंगे. यूट्यूब ने अक्टूबर 2025 में शॉर्ट्स टाइमर का फीचर देने की बात कही थी, मगर तब इसका मिनिमम टाइमर 15 मिनट का था. लेकिन अब यूट्यूब ने इस टाइम लिमिट को जीरो कर दिया है.

पेरेंट को मिलेगा कंट्रोल

यूट्यूब के मुताबिक इस फीचर का मकसद पेरेंट्स को ऐप पर ज्यादा कंट्रोल देना है ताकि उनको पता रहे कि उनके बच्चे शॉर्ट्स पर स्क्रॉल करने में कितना समय बिताते हैं. यूट्यूब की प्रवक्ता मैकेन्ज़ी स्पिलर के अनुसार, टाइमर को शून्य पर सेट करने का विकल्प अब "सभी पेरेंट्स के लिए उपलब्ध है, और वर्तमान में इसे सभी के लिए रोल आउट किया जा रहा है," जिसमें नॉर्मल अकाउंट भी शामिल हैं.

कहने का मतलब उम्र चाहे जो भी हो, यह फीचर उन सभी के लिए एक उपयोगी टूल हो सकता है जो शॉर्ट्स पर उंगलियां फिराने में थोड़ा कम समय लगाना  चाहते हैं. शॉर्ट्स टैब में एक बार लिमिट पूरी हो जाने पर कोई वीडियो नहीं दिखेगा, बस एक सूचना मिलेगी कि आपने "अपनी शॉर्ट्स फ़ीड की लिमिट पूरी कर ली है". आप चाहें तो टाइमर को शून्य पर सेट करके शॉर्ट्स को पूरी तरह से अनदेखा कर सकते हैं. टाइमर चालू करने के लिए आपको YouTube ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा और यहां "टाइम मैनेजमेंट" पर टैप करना होगा. यहां शॉर्ट्स फ़ीड लिमिट को ऑन किया जा सकता है. फीचर इंडिया में भी उपलब्ध हो गया है.

Youtube Shorts होगा 'शॉर्ट'
Youtube Shorts होगा 'शॉर्ट'

ये तो हुई जानकारी मगर एक बात अपने समझ में बिल्कुल नहीं आई. नॉर्मल अकाउंट में इस फीचर का मतलब है क्या? लिमिट खत्म होते ही स्क्रीन पर ही उसे Ignore limit for today का ऑप्शन आ जाता है. हां, यूट्यूब किड्स ऐप में शायद काम आ जाए क्योंकि वहां पेरेंट्स के पास कई सारे कंट्रोल पहले से मौजूद हैं. लेकिन जो बच्चे पेरेंट्स के अकाउंट का ही इस्तेमाल करते हैं, जो अमूमन होता ही है तो फिर इस फीचर का क्या ही काम होगा.  

वीडियो: खर्चा पानी : हॉर्मुज खुलवाने के लिए यूरोपीय देशों का नया प्लान, अमेरिका को किया बाहर

Advertisement

Advertisement

()