The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • YouTube down? Users report disruptions on video platform in usa to india

YouTube down है, दुनिया भर में लाखों यूजर्स परेशान, भारत में क्या है हालात?

YouTube down: वेबसाइट और ऐप डाउन होने की निगरानी रखने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक अमेरिका में तकरीबन 3 लाख लोगों ने वेबसाइट डाउन होने की रिपोर्ट की है. भारत में उतनी दिक्कत नहीं है फिर भी 18 हजार से ज्यादा लोगों ने वेबसाइट डाउन होने की रिपोर्ट की है.

Advertisement
pic
18 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2026, 08:45 AM IST)
YouTube down
YouTube down है
Quick AI Highlights
Click here to view more

YouTube down: दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का ऐप और वेबसाइट काम नहीं कर रही हैं. आज सुबह करीब 6.43 बजे से दुनिया भर में स्पेशली अमेरिका में कई सारे यूजर्स को यूट्यूब पर वीडियो देखने में दिक्कत हो रही है. वेबसाइट और ऐप डाउन होने की निगरानी रखने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक अमेरिका में तकरीबन 3 लाख लोगों ने वेबसाइट डाउन होने की रिपोर्ट की है.

हालांकि, भारत में उतनी दिक्कत नहीं है फिर भी 18 हजार से ज्यादा लोगों ने वेबसाइट डाउन होने की रिपोर्ट की है. वेबसाइट के मुताबिक अमेरिका में 56 फीसदी से ज्यादा यूजर्स को YouTube ऐप पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. तकरीबन 21 फीसदी यूजर्स को वेबसाइट पर दिक्कत आ रही है. 12 फीसदी लोग ऐप और वेबसाइट पर लॉगिन ही नहीं कर पा रहे हैं.

इंडिया में जिन यूजर्स को परेशानी हो रही है उनमें 71 फीसदी यूजर्स ऐसे हैं जो यूट्यूब का ऐप इस्तेमाल करते हैं. 18 फीसदी यूजर्स को लाइव स्ट्रीम करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

यूजर्स को स्क्रीन पर ‘something went wrong’  वाला error मैसेज नजर आ रहा है. दुनिया भर में हुए इस आउटरेज को लेकर यूट्यूब का बयान भी आ गया है. कंपनी ने कहा कि अगर आपको भी यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है तो आप अकेले नहीं हैं. हमारी टीम इसके ऊपर काम कर रही है.

यूट्यूब की तरफ से इस दिक्कत पर नया अपडेट भी आ गया है. यूट्यूब टीम की एक्स पोस्ट के मुताबिक, 

हमारे recommendations system में एक समस्या के कारण YouTube के सभी प्लेटफॉर्म (होमपेज, YouTube ऐप, YouTube Music और YouTube Kids) पर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे. होमपेज अब फिर से दिखाई देने लगा है, लेकिन हम अभी भी पूरी तरह से समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं - जल्द ही और जानकारी मिलेगी!
 

इस खबर में आगे जो भी अपडेट होंगे, वो हम आपसे साझा करेंगे. 

वीडियो: कानपुर में 100 बेड का सरकारी अस्पताल बनकर तैयार है, इलाज कब शुरू होगा?

Advertisement

Advertisement

()