आमतौर पर लैपटॉप या कंप्यूटर के बारे में सोचते भर ही Windows Operating System काही ख्याल आता है. वैसे हम में से कइयों का पाला जब कंप्यूटर से पहली बार पड़ा होगातो मुमकिन है कि विंडोज के पेंट वाले सॉफ्टवेयर पर ही सबसे पहले माउस घुमाया हो.लेकिन आपको और हमें अच्छे से पता है कि ये सिस्टम अपने आप एक बहुत बड़ा संसार है.संभव है कि विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में आप बहुत कुछ जानते भी हों. लेकिनउसके कुछ ऐसे फीचर भी हैं जो शायद आपको पता न हों. बता दें कि Microsoft ने Windows11 को इस साल अक्टूबर महीने में ही रिलीज कर दिया था, लेकिन आज की तारीख मेंज्यादातर सिस्टम विंडोज 10 पर ही चल रहे हैं जो 2015 में आया था. Windows 10 आयाभले 2015 में हो, लेकिन अपडेट और नए फीचर्स इस ऑपरेटिंग सिस्टम से लगातार जुड़तेरहते हैं. आज हम कुछ ऐसे ही काम आने वाले फीचर्स पर नजर डालेंगे. अगर आपने हमारेबताए फीचर्स का इस्तेमाल किया तो यूज़र्स एक्सपीरियंस बेहतर होने की पूरी उम्मीदहै. इमोजी फोन में तो इमोजी की बात ही क्या करना... मतलब हर बात कहने के लिए एकइमोजी है, लेकिन आप अपने विंडोज सिस्टम पर भी इसका मजा ले सकते हैं. मान लोमाइक्रोसॉफ्ट वर्ड या नोटपैड में कुछ टाइप कर रहे हैं तो बस विंडोज बटन और फुलस्टॉप एक साथ प्रेस कीजिए इमोजी महराज सामने आ जाएंगे. आपके लिए हम स्माइल वाली भेजरहे हैं. Facebook, WhatsApp और Google Search पर भी ये काम करेगा. स्निप शॉट आपबोलने वाले हो कि हमें पता है कि विंडोज और प्रिन्ट स्क्रीन से स्क्रीनशॉट लिया जासकता है, लेकिन हम कुछ अलग बताने की कोशिश कर रहे हैं. जब आप जब विंडोज और प्रिन्टस्क्रीन से स्क्रीनशॉट लेते हैं तो वो फोल्डर में सेव हो जाता है और आपको एडिटिंगके लिए वहां जाना पड़ता है. अब जरा विंडो+शिफ्ट+एस बटन दबा कर देखिए. स्क्रीन पर चारशेप में स्क्रीन कैपचर करने का जुगाड़ हो जाएगा. अपने मन का स्निप शॉट लीजिए औरएडिटिंग भी लगे हाथ कर डालिए. कॉपी पेस्ट कहीं से भी कंट्रोल सी और कंट्रोल वी केबारे में हमें आदिकाल से पता है, लेकिन तब क्या जब आपको अलग-अलग पेज से कॉपी करकेपेस्ट एक जगह करना हो. विंडोज में इसका इंतजाम किया गया है. किसी भी फ़ाइल यावेबसाइट पर जाइए और कुछ भी कॉपी कीजिए, फिर कहीं और से कुछ और कॉपी कीजिए. अब जहांपेस्ट करना है वहां पर आकर विंडोज वी प्रेस कीजिए. आपको अपने सभी कॉपी किए टेक्स्टक्लिपबोर्ड पर एक साथ मिल जाएंगे. डेस्कटॉप ही डेस्कटॉप एक से ज्यादा डेस्कटॉप आपकोतब काम आ सकता है, जब आप दो ऐप्लिकेशन पर एक साथ काम कर रहे हैं. विंडोज और टैब एकसाथ प्रेस कीजिए. स्क्रीन पर एकदम बायीं तरफ ऊपर में न्यू डेस्कटॉप का बटन दिखजाएगा. आप ऐसे 10 डेस्कटॉप बना सकते हैं और चाहें तो रीनेम भी कर सकते हैं. विंडोजके साथ टैब प्रेस करने पर सभी डेस्कटॉप दिख जाएंगे जहां से आप इनको डिलीट भी बहुतआसानी से कर सकते हैं क्रॉस का बटन दबा कर. वीडियो एडिटिंग विंडोज का नेटिव फीचर हैमतलब कोई अलग से सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं. सर्च बार में सर्च कीजिएवीडियो एडिटर और ऐप हाजिर. बेसिक एडिटिंग के लिए पर्याप्त है, क्यूंकि ट्रिम,स्प्लिट, बैकग्राउंड म्यूजिक, कस्टम ऑडियो, टेक्स्ट, मोशन और 3D इफेक्ट जैसे कामआने वाले फीचर्स ऐप के साथ ही आते हैं. हां, आप प्रो हैं और भारी भरकम एडिटिंग करतेहैं तो आपको अपना देखना पड़ेगा. शॉर्टकट्स टास्क बार में आपने जीतने भी ऐप रखे हैंउनको माउस या कर्सर ले जाकर खोलने की जरूरत नहीं. बस विंडोज और नंबर एक साथ प्रेसकीजिए जैसे विंडोज 1 और मेरे में WhatsApp खुल जाएगा. वैसे ही विंडोज 2 से गूगलक्रोम. आपको बस अपने काम की ऐप्लिकेशन टास्कबार में लगानी है. टैंप्ररी फ़ाइल कापर्मानेंट इलाज और स्पीड टैंप्ररी फ़ाइल एक दर्द है विंडोज में, लेकिन आपके लिए बहुतही आसान उपाय है इसका. सर्च बार में जाकर स्टोरेज टाइप कीजिए, सबसे पहले स्टोरेजसेंस का विकल्प दिखेगा जो ऑफ होता है. आप इसको ऑन करके अपने हिसाब से कनफिगर करसकते हैं. पहला विकल्प लो डिस्क स्पेस बंद रखें लेकिन टैंप्ररी फ़ाइल अपने आप डिलीटकरने और डाउनलोड फाइल भी जो इस्तेमाल हो गई या कई दिनों से पड़ी हैं वो भी अपने आपडिलीट करने का विकल्प चालू कीजिए. ये सब कितने दिन में करना है वो आप खुद तय करसकते हैं. ऐसा करने से स्टोरेज तो खाली रहेगी ही, स्पीड भी बढ़ जाएगी. स्टेपरिकॉर्डर ज्यादा खुश न हों, क्यूंकि विंडोज फिटनेस बैंड नहीं बनने वाला. दरअसल, आपअपनी स्क्रीन पर कुछ जरूरी काम कर रहे हैं. और उस प्रोसेस के बारे में किसी और कोभी बताना है. आपके लिए तब काम आएगा स्टेप रिकॉर्डर. सर्च कीजिए और आपके सामने. अबआप स्क्रीन पर जो भी कर रहे हैं वो रिकॉर्ड होता जाएगा जैसे कोई ऐप कैसे इंस्टॉलकरना है. स्टॉप करने के बाद फ़ाइल लगभग पावर प्वाइंट जैसे बन जाएगी जिसको आप मेल परया WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं. टेक्स्ट रीडिंग इन मैग्नीफायर विंडोज मेंमैग्नीफायर सभी ने यूज किया होगा टेक्स्ट को बड़ा करके देखने के लिए. आप अब एक कदमऔर आगे जाकर इस टेक्स्ट को सुन भी सकते हैं. विंडोज + को प्रेस करेंगे तो एक पैनलखुल जाता है जिसमें बहुत से विकल्प होते हैं. आपको प्ले बटन को प्रेस करना है औरमैग्नीफायर टेक्स्ट को पढ़ना चालू कर देगा. आवाज के लिए कल्पना और हेमंत आपको सेटिंगमें मिल जायेगे और स्पीड भी कितनी रखनी है वो भी. ओल्ड स्कूल यदि आप ओल्ड स्कूलटाइप हैं. आपको विंडोज का टाइल्स वाला मेन्यू पसंद न आता हो तो आप पुराने वालामेन्यू भी यूज कर सकते हैं. आम नॉर्मल विंडोज पर क्लिक करते हैं तो नया मेन्यूखुलता है, वहीं आप राइट क्लिक कीजिए तो पुराना वाला मेन्यू खुल जाएगा. विंडोज 10माइक्रोसॉफ्ट का अभी तक का सबसे साफ-सुथरा विंडोज ऑपरेटरिंग सिस्टम है, जिसके कईकाम के फीचर आमतौर पर सामने नहीं आते. लेकिन ऊपर बताए गए कुछ फीचर आपके रोजमर्राके काम में बहुत मदद करेंगे.