The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Why is everyone wearing wired earphones Drake Zendaya Shahid Kapoor

बड़े सेलिब्रिटी तार वाले ईयरफोन लगाकर क्यों घूम रहे?

आजकल शाहिद कपूर (Shahid Kapoor wired headphones), प्रियंका चोपड़ा, Bella Hadid, Robert Pattinson और Drake जैसे कई सेलिब्रिटी तार वाले ईयरफोन लगाकर घूमते हैं. क्या इनके पास वायरलेस ईयरफोन खरीदने के पैसे नहीं हैं या फिर इनको हैकिंग का डर सता रहा?

Advertisement
pic
13 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:22 PM IST)
Why is everyone wearing wired earphones
सेलिब्रिटीज का तार वाले ईयरफोन वाला प्रेम (तस्वीर: सोशल मीडिया से साभार)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सितंबर 2016 की बात है, जब ऐप्पल ने आईफोन 7 के साथ एयर पॉड्स का पहला वर्जन लॉन्च किया था. चार-पांच महीने बाद जब ये वायरलेस ईयरफोन बाजार में आए तो सबके कान खड़े हो गए. हर कंपनी ने हर डिजाइन में कप-प्लेट के जैसे ईयरफोन लॉन्च किए. ऐसा लगा मानो तार वाले ईयरफोन का काम खत्म हो गया क्योंकि वायरलेस ईयरफोन 300 रुपये में भी मिलने लगे. आज भी मिलते हैं, मगर वो साल दूसरा था और ये साल दूसरा है. कई सारे सेलिब्रिटी जैसे शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, Bella Hadid, Robert Pattinson और Drake तार वाले ईयरफोन लगाकर घूम रहे.

इसका क्या मतलब है? इन बेचारों के पास पैसा नहीं क्या है या फिर ये चार्जिंग की चकल्लस से बचना चाहते हैं? क्या सेलिब्रिटी ब्लूटूथ वाले ईयरफोन से बचना चाहते हैं या ईयरफोन में लगी चुंबक से दिक्कत है? क्या ईयरफोन वापस आ गए हैं? समझते हैं.

चार्जिंग की चकल्लस

हमने जिनकी बात की उनके पास पैसा कोई मैटर नहीं करता. वैसे भी वायरलेस ईयरफोन बहुत महंगे नहीं. अच्छे से अच्छा 50 हजार में मिल जाता है. लेकिन ईयरफोन 5 हजार वाला हो या 50 हजार वाला, चलता महज कुछ घंटे है. फास्ट चार्जिंग भी होगी तो भी घंटा भर तो चाहिए चार्जिंग के लिए. इसे एक वजह माना जा सकता है क्योंकि तार वाले को तो बस खोंसना होता है.

साउंड क्वालिटी

तकनीक की दुनिया में एक शब्द है लेटेंसी. माने आप जो सुन रहे या देख रहे वो आपके कानों तक कुछ मिली सेकंड देर से पहुंचता है. किसी जमाने में लेटेंसी कुछ सेकंड की होती थी मगर अब ये नैनो सेकंड पर आ गई है, मगर है तो सही. एयर पॉडस में ये कभी-कभी महसूस होगी तो सस्ते वाले में साफ नजर आएगी. यूट्यूब पर जो चल रहा होगा, वो कानों में देरी से पहुंचता है. लेकिन तार वाले ईयरफोन के साथ ऐसा कुछ नहीं. सब रियल टाइम में. बिना तार वाले ईयरफोन में गानों की क्वालिटी भी थोड़ी मर जाती है, स्पेशली Lossless audio फाइल में. लेकिन तार के साथ ऐसा कुछ भी नहीं. साउंड आउटपुट में भी यही मामला है. वायरलेस से रिकॉर्ड की हुई आवाज और तार वाले से आई आवाज में साफ फर्क नजर आता है.

हैकिंग का खतरा

ब्लूटूथ से हैकिंग हो सकती है, लेकिन ये बहुत ही उन्नत किस्म का काम है तो इसके केस बहुत ही कम देखने को मिलते हैं. इसी डर के चलते अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हेरिस ने भी तार वाले ईयरफोन पहनना स्टार्ट कर दिए थे. माने तार वाले ईयरफोन हैं तो फायदे का सौदा. इसलिए सेलिब्रिटी इनको पहन रहे?

ये देखें: Kamala Harris हैकिंग के डर से wireless devices यूज़ नहीं करतीं, पर क्या bluetooth hacking संभव है?

बात ‘चार लोग क्या कहेंगे’ की है

तार वाले ईयरफोन के पक्ष में तमाम बातें हैं मगर सेलिब्रिटी इनको किसी और वजह से पहन रहे. यहां मामला प्रैक्टिकल से ज्यादा सोसायटी वाला है. माने हम क्यों ट्रेंड फॉलो करें. हम तो खुद ट्रेंड बनाते हैं. बिना तार वाले ईयरफोन के जमाने में जब हम तार लटकाकर घूमेंगे तो भई हमारी बात और होगी. भौकाल तो पहले से है, मगर तार लटकाने से वो और टाइट रहेगा. 

जो आपको लगे कि ये थ्योरी कहां से ले आए तो, अब टेक एक्सपर्ट भी ऐसा ही मानते हैं. 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर वाले दुनिया के बड़े टेक एक्सपर्ट में से एक mrwhosetheboss भी ऐसा ही मानते हैं. माने ये कहना कि तार वाले ईयरफोन की वापसी हो गई, सही नहीं होगा. हां, ये कहने में हमें कोई गुरेज नहीं कि तार वाले ईयरफोन का अपना अलग ही मजा है. अपन भी लटकाकर देख लेते हैं.      

वीडियो: मेरठ में लोग प्रदर्शन के लिए जुटे, हंगामे के दौरान ADM बृजेश सिंह ने क्या कह दिया? वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement

()