The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • WhatsApp is working on a tweaked user interface for the app by implementing a bottom navigation bar,

WhatsApp बदलने वाला है, सब उलटा-पुलटा हो जाएगा!

दिन भर वॉट्सऐप चलाते हैं, जल्द ये बदलने वाला है.

Advertisement
WhatsApp is changing the Android user interface. Now the navigation bar will be on the lower side.
वॉट्सऐप बदल जाएगा
pic
सूर्यकांत मिश्रा
6 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023, 10:12 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

WhatsApp बदलने वाला है वो भी पूरे तरीके से. एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर ऐप अपने यूजर इंटेरफेस (WhatsApp is changing the Android user interface)का कायाकल्प करने के मूड में है. चैट स्क्रीन पर दिखने वाले सारे आइकन्स की पोजीशन बदलने वाली है. आपको लग रहा होगा कि हम कोई मजाक कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. ऐसा वाकई में होने वाला है और इसकी पहली झलक भी मिल गई है. अब ये होगा कैसे और कब, वो हम आपको बताते हैं.

एंड्रॉयड की ओवरहॉलिंग

शब्द बिल्कुल सही चुना गया है, कैसे वो अभी आपको मालूम चलेगा. पहले जरा वॉट्सऐप की चैट स्क्रीन पर नजर डालते हैं. अभी स्क्रीन पर सारे आइकन ऊपर की तरफ नजर आते हैं. मसलन चैट, स्टेटस, कॉल्स वगैरह. जब से वॉट्सऐप का जन्म हुआ तब से यही यूजर इंटरफेस है. पर आगे से नहीं होगा. क्योंकि मेटा के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म ने इसको बदलने की तैयारी कर ली है.

अब सारे आइकन नीचे की तरफ नजर आएंगे. इस बड़े बदलाव के बाद यूजर इंटरफेस कैसा दिखेगा उसको भी स्पॉट कर लिया गया है. वॉट्सऐप से जुड़े तकरीबन हर फीचर पर नजर रखने वाली WABetaInfo वेबसाइट ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया है. ट्वीट के मुताबिक,

Image embed
Image embed

हालांकि ये बदलाव अभी ऐप के बीटा वर्जन Android 2.23.8.4: में ही देखा गया है तो साफ नहीं है कि यूजर्स इसको कब से इस्तेमाल कर पाएंगे. WABetaInfo के मुताबिक शायद ये बदलाव ऑप्शनल होगा. कहने का मतलब यूजर्स सेटिंग्स में जाकर खुद तय कर सकेंगे कि उनको नया इंटेरफेस चाहिए या फिर पुराना.

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ऐप ने पिछले हफ्ते ही चैट स्क्रीन पर हर चैट को लॉक करने के फीचर के बारे में बताया था. नए अपडेट के मुताबिक ऐप में इसके लिए अलग से एक टैब भी जोड़ी जाएगी. बीटा वर्जन में न्यूजलेटर वाले टैब की भी एक झलक दिखी है. चैनल के नाम से आने वाले इस फीचर की चर्चा काफी समय से हो रही है.

Image embed

साफ है ये इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यूजर के चैटिंग अनुभव को नया आयाम देने की पूरी तैयारी में है.  

वीडियो: जानिए वॉट्सऐप का ये नया फीचर आपके काम का है या टेंशन बढ़ाएगा?

Advertisement

Advertisement

()