The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • WhatsApp is testing 15 minute auto delete messages, user name is also coming in june

WhatsApp मैसेज 15 मिनट में होगा डिलीट, मोबाइल नंबर भी होगा गायब, बड़ा काम हो गया आसान

WhatsApp बहुत जल्द "After reading" नाम से नया फीचर लेकर आ रहा है. साथ ही मोबाइल नंबर गायब होने वाला फीचर भी लाइन में है. टेस्ट किया जा रहा है. इस फीचर की डिमांड तो सालों से हो रही थी.

Advertisement
pic
23 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 01:21 PM IST)
WhatsApp
WhatsApp मैसेज डिलीट होगा 15 मिनट में (तस्वीर साभार: WABetaInfo)
Quick AI Highlights
Click here to view more

WhatsApp आपके लिए दो जरूरी फीचर लेकर आ रहा है. इसमें एक फीचर तो नया है और दूसरा 2009 से भी पुराना. पता है आप कहोगे कि ऐप ही 2009 में आया था तो फीचर कैसे उतना पुराना हुआ. दरअसल ये वाला फीचर तभी आ जाना चाहिए था. लेकिन ना तब आया और उसके बाद. हर साल इसके आने की खबर आती है, मगर आता नहीं. लेकिन अब आ ही रहा है. हम बात कर रहे हैं ऐप में मोबाइल नंबर की जगह यूजर नेम की. इतना पढ़कर अगर नहीं मैं नहीं मानता वाला मीम याद आया तो गलती आपकी नहीं.

लेकिन अब मेटा के मालिकना हक वाला WhatsApp मोबाइल की जगह @ से स्टार्ट होने वाला यूजर नेम फीचर देने वाला है. इसके साथ में 15 minute में auto delete वाला फीचर भी मिलने वाला है. दोनों की टाइम लाइन बता देते हैं.

15 मिनट हैं तुम्हारे पास

WhatsApp बहुत जल्द “After reading” नाम से नया फीचर लेकर आ रहा है. इस फीचर के होने से मैसेज पढ़े जाने के 15 मिनट के बाद खुद से ही डिलीट हो जाएगा. फीचर इनेबल होने पर मैसेज पढ़ते ही 15 मिनट का टाइमर स्क्रीन पर दिखेगा और उसके बाद मैसेज डिलीट. हालांकि अभी भी मैसेज डिलीट करने का जुगाड़ है मगर उसके लिए सब खुद से करना होता है. मैसेज में लॉंग प्रेस करके Delete For Everyone दबाना होता है. ऐप के बीटा वर्जन से जुड़ी खबरें करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, फीचर डेवलपर वर्जन में दिख गया है. इस फीचर के आने से यूजर को संवेदनशील मैसेज भेजने का सेफ तरीका मिल जाएगा. बोले तो ओटीपी से लेकर पासवर्ड शेयर करते समय ये फीचर पक्का काम आने वाला है.

यूजर नेम जून में मिलेगा

इस फीचर के लिए तो बड़ी देर कर दी मेहरबान आते-आते या देर आए दुरुस्त आए लिखना भी ठीक नहीं होगा. कई सालों से यूजर इसकी डिमांड कर रहे हैं. टेलीग्राम से लेकर सिग्नल तक में ये फीचर मिलता है, लेकिन मुआ व्हाट्सऐप नहीं सुनता. इस फीचर में यूजर अपने मोबाइल नंबर की जगह @ से स्टार्ट होने वाले यूनिक यूजर नेम से अकाउंट बना सकता है. माने मोबाइल नंबर शेयर करने की टेंशन नहीं. सालों के बाद अब पता चला है कि मेटा जून में इसको रोल आउट करेगा.

क्या ही कहें. कर दो भई जल्दी.

वीडियो: होंडा, फॉर्ड, GM, और Volkswagen कंपनियां EV प्लान बंद कर कौन सा मॉडल अपना रहीं?

Advertisement

Advertisement

()