WhatsApp को आईफोन पर यूज करने वालों की लॉटरी लग गई है, क्योंकि एक साथ तीन फीचर्सलाइव हो गए हैं. इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के iOS ऐप पर नोटिफिकेशन में प्रोफाइलफोटो/डीपी, नया वॉयस रिकॉर्डिंग फीचर और फोकस मोड में भी सेलेक्टेड कॉन्टेक्ट सेमैसेज मिलने वाले फीचर जुड़ गए हैं. ये सारे फीचर्स आम यूज़र्स के लिए रिलीज कर दिएगए हैं.क्या हैं ये नए फीचर और कैसे काम करते है? वो समझने से पहले आपको अपने आईफोन को iOS15 पर और वॉट्सऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना होगा. डीपी/प्रोफाइल फोटोनोटिफिकेशन में नए अपडेट के बाद आईफोन की लॉक स्क्रीन पर मैसेज के साथ भेजने वालेकी प्रोफाइल फोटो भी नजर आएगी. यदि आप लॉकस्क्रीन पर वॉट्सऐप नोटिफिकेशन देख रहेहैं तो बाएं तरफ डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) नजर आएगी. चैट किसी व्यक्ति की हो या ग्रुपसे जुड़ी हुई. दोनों में नए मैसेज आने पर मैसेज के साथ फोटो भी दिखेगी. वॉट्सऐप मेंचैट या किसी दूसरे ऐप को इस्तेमाल करते समय भी नया मैसेज के नोटिफिकेशन फोटोदिखेगी. बात नोटिफिकेशन की हो रही तो बताते चलें कि ऐप नोटिफिकेशन इनेबल होना चाहिएतभी नया फीचर आपके काम का है. आप वॉट्सऐप नोटिफिकेशन को आईफोन सेटिंग में जाकरइनेबल और अपने मन मुताबिक सेट कर सकते हैं.प्रोफाइल फोटो नोटिफिकेशनवॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग कुछ महीने पहले वॉट्सऐप ने वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करने केबाद उसको सुनने का फीचर इनेबल किया था. अब आप वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करते समय बीचमें रोक सकते हैं, यानि पॉज़ ले सकते हैं. मैसेज पॉज़ करने के लिए स्क्रीन पर दिख रहेरिकॉर्ड बटन को प्रेस करना पड़ेगा जिसके बाद वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग रुक जाएगी.रिकॉर्ड बटन या माइक्रोफोन को प्रेस करने पर एक बार फिर वहीं से मैसेज रिकॉर्ड होजाएगा. सेंड करने से पहले सुनने या प्रिव्यू करने का ऑप्शन तो है ही.वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंगफोकस मोड में चुनिंदा वॉट्सऐप मैसेज नए अपडेट के बाद फोकस मोड में भी वॉट्सऐप केकुछ चुनिंदा कॉन्टेक्ट के मैसेज आपको मिल सकेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता देते हैंकि iOS 15 के साथ ऐप्पल ने फोकस मोड उपलब्ध कराया था. फोकस मोड का काम आपकी वर्कलाइफ और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना है. समय या लोकेशन के मुताबिक, अलग-अलगप्रोफाइल सेट की जा सकती है जिसमें कौन सा ऐप आपको डिस्टर्ब करे और कौन सा नहीं, वोसब तय किया जा सकता है. पहले से उपलब्ध प्रोफाइल जैसे वर्क, स्लीप,पर्सनल को यूजकीजिए या अपने मन मुताबिक नया प्रोफाइल बना लीजिए. फोकस मोड में अभी तक आपको किसीभी ऐप के नोटिफिकेशन को ऑन करने का और किसी पर्सन के कॉल को रिसीव करने का ऑप्शन तोपहले से ही था. वॉट्सऐप के नए अपडेट के बात फोकस मोड में जिस पर्सन को कॉल करने केलिए ऑन किया हुआ है उसके वॉट्सऐप मैसेज भी आपको मिल सकेंगे.फोकस मोड में चुनिंदा वॉट्सऐप मैसेजअभी तक ऐसा सिर्फ कॉल और iMessage के लिए ही संभव था. फोकस मोड में जिस शख्स कामैसेज आपको चाहिए उसको ऐड कर दीजिए. उसके बाद उसके वॉट्सऐप मैसेज "डू नॉट डिस्टर्ब"में भी आते रहेंगे.