The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • WhatsApp introduced save contacts in app feature, but there is a glitch

Whatsapp भी निकला घुन्ना, कॉन्टैक्ट सेव वाले फीचर में ऐसा खेल किया बाद में नंबर ढूंढते रह जाओगे

जरा पता करो दया, इस खेल के पीछे का खेल क्या है.

Advertisement
WhatsApp introduced the save contacts in app feature, but there is a glitch
वॉट्सऐप के नए फीचर में कुछ झोल है?
pic
सूर्यकांत मिश्रा
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 04:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

WhatsApp ने अपने यूजर्स को कॉन्टैक्ट सेव करने का एक शानदार-जबरदस्त-जिंदाबद टाइप का ऑप्शन दे दिया है. बस खबर को यहीं तक पढ़िए, क्योंकि ये एक व्यंग्य के तौर पर लिखा गया है. आगे हम वैसा बिल्कुल नहीं लिखने वाले जैसा अमूमन वॉट्सऐप के बारे में लिखते हैं. मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप ने कॉन्टैक्ट सेव करने का फीचर तो दिया, लेकिन आहिस्ता से आपके कॉन्टैक्ट्स पर कब्जा जमाने का इंतजाम भी कर लिया.

कॉन्टैक्ट सेव होंगे ऐप के अंदर

नए फीचर के बारे में जानने से पहले जरा पुराने तरीके को याद करते हैं. जब भी कोई आपको वॉट्सऐप पर नए नंबर से मैसेज भेजता था, या फिर आप किसी नए नंबर को बिना सेव किए मैसेज करते थे और बाद में उस नंबर को सेव करना हो तो क्या करते थे. आसान सा काम था, बस उस नंबर की चैट ओपन करो और ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करो.

Image embed

Add to Contacts का ऑप्शन पहले नंबर पर फड़फड़ाता दिखता था. फिर दो ऑप्शन आते Create New Contact और Add to existing contact. आगे मर्जी आपकी जैसे सेव कीजिए. अब इस प्रोसेस को अल्पविराम देते हैं और नए तरीके पर बात करते हैं.

वॉट्सऐप के नए फीचर में कुछ तो झोल है दया

यहां भी आगे बढ़ने से पहले एक बात और बता दें. वॉट्सऐप पर बिना नंबर सेव किए मैसेज करने का ऑप्शन भी पिछले साल आ चुका है. अब नया फीचर. कॉन्टैक्ट सेव करने का प्रोसेस वही रहेगा जैसे हमने आपको पहले बताया. बस अल्पविराम के आगे फुल स्टॉप आ जाएगा. पुराने तरीके में आप अपनी पसंद चुनने के बाद जब सेव करने के लिए प्रेस करते थे तो ऐप आपसे एक बात पूछता था. किस अकाउंट में सेव करोगे भईया. मसलन जीमेल, आउटलुक, याहू, या फोन. अब नहीं पूछेगा. कहने का मतलब वॉट्सऐप का कॉन्टैक्ट सिर्फ और सिर्फ वॉट्सऐप में ही सेव होगा. मेरी मर्जी टाइप.

Image embed
नया तरीका

इसके क्या मायने हुए. मतलब कॉन्टैक्ट सिर्फ ऐप में सेव होंगे. आगे कभी आपने फोन बदला या रीसेट किया तो सिर्फ मेल के कॉन्टैक्ट ही नजर आएंगे. एक तरह से मजबूरी होगी कि पहले वॉट्सऐप डाउनलोड करो फिर बैकअप लो. अगर जो आपने बैकअप नहीं लिया था तो गए कॉन्टैक्ट पानी में. इतना ही नहीं, जो आपका मन हो गया कि अब वॉट्सऐप नहीं चलाना तो फिर क्या होगा. वो क्या ही बताएं. वैसे यहां एक झोल है. अगर आप Create New Contact की जगह Add to existing contact चुनते हैं तो फिर सारे ऑप्शन नजर आते हैं. लेकिन सवाल ये है कि कोई इतना घूम फिरकर क्यों कॉन्टैक्ट सेव करेगा. सीधे-सीधे पहले ऑप्शन पर ही टैप करेगा और ट्रैप में फंस जाएगा.

Image embed

मेरा फोन गूगल पिक्सल है जो लेटेस्ट एंड्रॉयड पर अपडेट है. वॉट्सऐप भी अप-टू-डेट है. अब ये कोई तकनीकी दिक्कत है, एक स्मार्टफोन की समस्या है या वॉट्सऐप ने आपके कॉन्टैक्ट पर अघोषित कब्जे की तैयारी कर ली है, वो आप खुद तय कर लीजिए. अगर आगे इस फीचर में कुछ अपडेट हुए तो खाकसार फिर हाजिर हो जाएगा. तब तक के लिए नंबर को सेव करने के लिए उसको कॉपी करके फोन के कॉन्टैक्ट ऐप में सेव कीजिए. वहां सारे अकाउंट नजर आते हैं. 

वीडियो: क्या है ये प्रॉक्सी सर्वर जिससे बिना इंटरनेट के वॉट्सऐप चल रहा है?

Advertisement

Advertisement

()