WhatsApp के लिए साल 2021 की शुरुआत भले ही विवादों से हुई हो लेकिन साल का अंतबहुत सारे फीचर्स से हुआ. वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर करने व साथमें ज्यादा प्राइवेसी देने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी. साल 2022 भी बहुतअलग नहीं रहने वाला और बहुत से फीचर्स इस साल भी वॉट्सऐप पर आएंगे. नए फीचर्स कासिलसिला शुरू होगा नोटिफिकेशन में प्रोफाइल फोटो और कम्यूनिटी ग्रुप से. हम इनफीचर्स के बारे में आपको पहले भी बता चुके हैं. हालांकि, बात सिर्फ दो नए फीचर्स तकनहीं रुकेगी. इसलिए हमने पूरे साल आने वाले फीचर्स की भी एक लिस्ट बनाई है. कुछफीचर्स बेसिक लगेंगे तो कुछ बहुत दिलचस्प. आइए कुछ ऐसे ही फीचर्स पर नजर डालते हैं.लेकिन ये भी साफ कर दें कि ये सारे फीचर्स आएंगे, फिलहाल के लिए अनुमान हैं.इंस्टेंट रिएक्शन इंस्टेंट रिएक्शन बोले तो झट से प्रतिक्रिया. इंस्टाग्रामइस्तेमाल करने वाले इस फीचर को अच्छे से जानते होंगे जिसमें डबल टैप करने पर पोस्टलाइक हो जाती है. DM (डायरेक्ट मैसेज) में इसके लिए कई और ऑप्शन मिल जाते हैं, जैसेकि थंब्स अप, हार्ट, स्माइल आदि. अब हम सबको पता है कि इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप कीमालिक कंपनी कौन है. ऐसे में Meta (Facebook) के एक प्लेटफॉर्म के किसी खास फीचर कादूसरे प्लेटफॉर्म पर आना कोई बड़ी बात नहीं है. वैसे, वॉट्सऐप के सबसे बड़ेप्रतिद्वंदी Telegram में ये फीचर जनवरी के पहले हफ्ते में आ चुका है तो इस ऐप परभी जल्दी ही आ जाएगा. Instagram Reels वॉट्सऐप पर भारत में Reels इंस्टाग्राम केलिए सबसे बड़ा मार्केट है, क्योंकि टिक टॉक तो है नहीं. इंस्टाग्राम ने रील्स में कईफीचर भी जोड़े हैं और अगले कुछ महीनों में यदि आपको रील्स सीधे वॉट्सऐप पर प्ले होतीदिखे तो कोई बड़ी बात नहीं. वॉट्सऐप का यूजर बेस भी इंडिया में कम बड़ा नहीं है तोरील्स का वॉट्सऐप पर प्ले होना दोनों प्लेटफ़ॉर्म को एक साथ मजबूत करेगा. लॉग आउट"माय वे और हाईवे", ये धांसू डायलॉग आपने सुना होगा. अभी वॉट्सऐप का भी कुछ ऐसे हीहै. मतलब "साइन इन" या "लॉग इन" तो होता है लेकिन लॉग आउट नहीं. अब आपको लगेगा किभला इसकी क्या जरूरत? जरूरत ऐसे है कि यदि किसी को कुछ दिन के लिए या फिर हमेशा केलिए वॉट्सऐप को टाटा बोलना है तो एक ही ऑप्शन है "डिलीट माय अकाउंट". हर व्यक्तिअपना अकाउंट डिलीट नहीं करना चाहता. ऐसे में लॉग आउट जैसा ऑप्शन बहुत काम आएगा. सभीसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये फीचर होता है लेकिन वॉट्सऐप में नहीं है. इस साल पूरीसंभावना है कि इसको भी उपलब्ध कराया जाए. पर्सनल स्टीकर अभी वॉट्सऐप पर स्टीकर्स तोबहुत सारे हैं, लेकिन वो सारे वॉट्सऐप स्टोर से मिलते हैं. अपनी फ़ोटो को यदि स्टीकरमें बदलना हो तो अभी संभव नहीं. वैसे वॉट्सऐप के वेब या डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म परअपनी फोटो या कोई सी दूसरी फोटो को स्टीकर में बदलने का फीचर है. ये फीचर पिछले सालही लाइव हुआ था तो मोबाइल वर्जन पर इसके आने में ज्यादा देर नहीं लगने वाली.इंश्योरेंस और पेंशन स्कीम वॉट्सऐप पेमेंट तो पिछले साल से ही लाइव है और जल्द हीआपको लाइफ इंश्योरेंस से लेकर पेंशन स्कीम तक वॉट्सऐप पर मिलती दिखे तो चौकिएगा मत.वॉट्सऐप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस ने 2020 में ही बताया था कि स्टेट बैंक ऑफइंडिया के साथ हेल्थ इंश्योरेंस और HDFC बैंक के साथ नेशनल पेंशन स्कीम को लॉन्चकिया जाएगा. तो इस फीचर के आने की भी उम्मीद की जा सकती है. ये तो वो फीचर्स हैंजिन पर हम सभी की नजर रहेगी. लेकिन कुछ अपडेट भी आ सकते हैं. मैसेज डिलीट करने कीसमय सीमा में फिर से बदलाव. लास्ट सीन को किसके लिए इनेबल रखना है और किसके लिएनहीं, ये भी अपडेट का हिस्सा हो सकता है. खबर तो वॉयस नोट को बैकग्राउंड में प्लेकरने की सुविधा मिलने की भी है. यानी वॉयस नोट प्ले हो रहा है और आप किसी दूसरे ऐपपर भी काम कर पा रहे हैं.