The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • WhatsApp Companion mode enable you to use app on two smartphones

अब एक साथ दो स्मार्टफोन में चलेगा WhatsApp, फीचर आ गया है!

यूजर्स इस फीचर का लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे.

Advertisement
WhatsApp Companion mode enable you to use app on two smartphones
सांकेतिक फोटो.
pic
सूर्यकांत मिश्रा
14 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 14 नवंबर 2022, 11:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

WhatsApp (वॉट्सऐप) और मल्टी डिवाइस सपोर्ट. पहले तो आया नहीं और जब आया तब आधा-अधूरा सा. कहने का मतलब, पहले-पहल तो वॉट्सऐप को सिर्फ एक डिवाइस पर ही इस्तेमाल कर सकते थे. हालांकि, आज की तारीख में ऐसा नहीं है. एक स्मार्टफोन के साथ लैपटॉप या पर्सनल कंप्यूटर पर भी एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. दुख अभी भी वही है. दूसरे स्मार्टफोन पर ऐसा करना संभव नहीं. लेकिन लगता है, अब ऐसा हो सकेगा. वॉट्सऐप अकाउंट को दूसरे स्मार्टफोन (WhatsApp Companion mode) पर भी एक साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा. कैसे होगा ये सब? विस्तार से जानते हैं.

WhatsApp Companion mode

वॉट्सऐप के इस ताजा-तरीन मल्टी डिवाइस फीचर का नाम है, कम्पैनियन मोड. सालों से यूजर्स इस फीचर की डिमांड कर रहे थे और अब जाकर लगता है कि ये फीचर हकीकत में उपलब्ध होगा. मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप के इस नए-नवेले फीचर को स्पॉट किया है Wabetainfo ने. ये वेबसाइट वॉट्सऐप से जुड़े तमाम अपडेट्स पर नजर रखती है.

Image embed

फीचर पहले-पहल कुछ एंड्रॉयड बीटा यूजर्स को मिला है. आईफोन के बीटा यूजर्स को को ये कब मिलेगा, इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.22.21.6 में इसको स्पॉट किया गया है. नए फीचर के आने से यूजर्स एक ही नंबर से दो अलग-अलग स्मार्टफोन पर इंसटेंट मेसेजिंग ऐप को इस्तेमाल कर सकेंगे.

Wabetainfo के शेयर किए स्क्रीन शॉट में link a device (लिंक डिवाइस) का ऑप्शन साफ नजर आ रहा है. दूसरे स्मार्टफोन से लिंक करने के लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन करना होगा. हालांकि, लाइव लोकेशन, स्टिकर्स और ब्रॉडकास्ट जैसे फीचर्स सिंक नहीं होंगे. वैसे आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि वॉट्सऐप के सबसे बड़े कंपटीटर टेलीग्राम (Telegram) में ये फीचर बहुत पहले से उपलब्ध है.

वीडियो: क्या करने पर आपका वॉट्सऐप अकाउंट बैन हो सकता है?

Advertisement

Advertisement

()