हैकिंग एक सच्चाई है जिससे बचना मुश्किल है. तमाम तरीके हैं हैकिंग से बचने केलेकिन आए दिन हैकिंग से जुड़ी खबर सुनने को मिल ही जाती है. बात चाहे बैंकिंग सेजुड़ी हैकिंग की हो या सोशल मीडिया अकाउंट की. आपके लैपटॉप से लेकर ऑफिस और घर केसीसीटीवी कैमरा तक हैक होना एक कड़वी सच्चाई है. अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो जाए तोक्या करना चाहिए? हम सबसे पहले बात करेंगे सोशल मीडिया (Facebook, Twitter, andInstagram) अकाउंट की. यदि आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो जाता है तो आपको क्याकरना चाहिए. कैसे पता चलेगा कि आपका Facebook अकाउंट हैक हो गया है? 1. आपका ईमेलऔर पासवर्ड बदल जाए. 2. नाम या जन्म की तारीख में कोई बदलाव हो जाए. 3. आप जिनकोजानते भी नहीं उनको फ्रेंड रिक्वेस्ट जाने लगे. 4. ऐसे मैसेज पोस्ट हो जाएं जो आपनेलिखे ही नहीं. 5. वो पोस्ट जो आपने क्रिएट ही नहीं की हो.ऐसा कुछ भी आपको नोटिस होता है या कोई भी ऐसी एक्टिविटी जो नॉर्मल नहीं हो तो समझलीजिए आपका अकाउंट हैक हो गया है. अब करना क्या है? 1. फ़ेसबुक हेल्प सेंटरविजिट कीजिए. 2. आपके पास दो ऑप्शन आते हैं- पहला आप अपने अकाउंट को लॉगइन कर पारहे हैं और दूसरा नहीं कर पा रहे. 3. यदि आप लॉगइन कर पा रहे हैं तोfacebook.com/hacked पर जाकर प्रोसेस कीजिए. 4. अगली विंडो पर आपको Reportcompromised account दिखेगा. 5. स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो कीजिए.Facebook Helpयदि आप लॉगइन नहीं कर पर रहे हैं तो फ़ेसबुक आपसे अकाउंट से जुड़े फोन नंबर और ईमेलको एक्सेस करने के बारे में पूछेगा. आपके यस कहते ही फ़ेसबुक आपको अकाउंट से लॉगआउटकरने और facebook.com पर जाकर forgot account पर क्लिक करके स्क्रीन पर दिएनिर्देशों को फॉलो करने के लिए कहेगा.यदि आप अकाउंट से जुड़े फोन नंबर और ईमेल को एक्सेस नहीं कर पर रहे हैं तो फ़ेसबुकआपको facebook.com/identify पेज पर क्लिक करने के लिए कहेगा. अकाउंट से जुड़े फोननंबर या ईमेल से आपका अकाउंट सर्च करके पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है. आप अकाउंटसे जुड़े दूसरे ईमेल आईडी और फोन नंबर से भी ऐसा कर सकते हैं.कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जैसे कि अकाउंट से जुड़े सभी डिटेल सही भरिएजिससे आपको रिकवरी में मदद मिले. ईमेल आईडी बदले जाने पर या फोन नंबर चेंज होने परइसकी जानकारी आपको ईमेल और एसएमएस से मिल जाती है. इस पर नजर पड़ते ही तुरंत अपनेअकाउंट को सेफ कीजिए. कैसे पता चलेगा कि आपका Instagram अकाउंट हैक हो गया है?अकाउंट हैक होने की पहचान तकरीबन एक जैसी है. फ्रेंड रिक्वेस्ट की जगह यहांफॉलोवर्स घटने और बढ़ने जैसी एक्टिविटी हो सकती है. ऐसी पोस्ट या वीडियो जो आपनेनहीं डाला हो या फिर किसी और की पोस्ट पर आपके अकाउंट से कमेंट्स. कोई सी भी नॉर्मलनहीं लगने वाली एक्टिविटी इस बात का संकेत है कि कुछ तो गड़बड़ है. क्या करना चाहिए?1. सबसे पहले तो अकाउंटसे जुड़े ईमेल पर नजर डालिए. यदि आपका ईमेल बदला गया है तोsecurity@mail.instagram.com से आपको इसके बारे में मेल आया होगा. आप यहीं से इसकोरोक सकते हैं. 2. इंस्टाग्राम से लॉगइन लिंक मंगाना भी एक तरीका है. एंड्रॉयडस्मार्टफोन है तो लॉगइन स्क्रीन से Get help logging in और आईफोन है तो forgotpassword पर क्लिक कीजिए. 3. यूजर नेम, फोन नंबर और ईमेल में से किसी एक को इंटरकरके send login link पर क्लिक कीजिए. 4. ईमेल या एसएमएस पर आई लिंक पर क्लिक कीजिएऔर स्क्रीन पर दिए निर्देशों को फॉलो कीजिए. 5. यदि आपके पास यूजर नेम, ईमेल या फोननंबर नहीं है तो need more help पर क्लिक कीजिए और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालनकीजिए.Instagram Helpयदि लॉगइन लिंक से आपका काम नहीं बन रहा तो सिक्योरिटी कोड भी एक तरीका है. इसकेलिए आपको अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना होगा. 1. एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो gethelp logging in पर जाइए. 2. Need more help पर क्लिक कीजिए, फिर send securitycode ऑप्शन चुनिये. 4. आईफोन यूजर्स लॉगइन स्क्रीन पर Need more help पर क्लिककरें, इसके बाद send security code वाला विकल्प चुनें. तीसरा तरीका है Verify youridentity 1. अगर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट में बिना फोटो वाली प्रोफाइल है तो आपकेरिक्वेस्ट पर इंस्टाग्राम एक आटो ईमेल के जरिए आपसे जुड़ी जानकारी मांगता है. इसमेंईमेल आईडी, फोन नंबर और डिवाइस (Android, iPhone) के संबंध में जानकारी ली जाती है.2. अगर आपकी प्रोफाइल पर तस्वीर है. तो आपसे एक वीडियो सेल्फ़ी मांगी जाएगी. इसमेंआपको अपने सिर को इधर-उधर ले जाकर एक वीडियो सेल्फी बनानी होगी. इंस्टाग्राम काकहना है कि इसके जरिए आपकी पहचान सुनिश्चित की जाती है. 3. वीडियो सेल्फी के जरिएआपकी पहचान सुनिश्चित होने के बाद आपको इंस्टाग्राम से एक मेल मिलेगा उस सिक्योरईमेल आईडी पर जो आपने साझा की थी.अगर अकाउंट हैक हो गया है लेकिन आप एक्सेस कर पा रहे हैं तो Two factorauthentication, पासवर्ड रीसेटऔर थर्ड पार्टी एक्सेस को हटाने जैसे तरीके भी अपनाए जा सकते हैं. कैसे पता चलेगाकि आपका Twitter अकाउंट हैक हो गया है? यदि आपको कुछ अवांछित ट्वीट अपनी टाइम लाइनमें दिखने लगें. (डायरेक्ट मैसेज) से ऐसे मैसेज जाने लगे जो आपने नहीं भेजे हों.कोई भी अकाउंट अपने मन से फॉलो या अनफॉलो होने लग जाए या ब्लॉक हो जाए. अकाउंट सेजुड़े ईमेल, फोन नंबर, यूजर नेम में बदलाव के नोटिफिकेशन्स आने लगे. अकाउंटकॉम्प्राइज़्ड होने का नोटिफिकेशन मिले. ऊपर बताई गई एक्टिविटी या कुछ भी जो नॉर्मलनहीं लगे तो समझ जाइए कि अकाउंट से छेड़छाड़ हुई है. इसके बाद दो परिस्थितियां पैदाहोती हैं. अकाउंट के साथ हुई है छेड़छाड़, लेकिन आप कर पा रहे हैं लॉगइन 1. पासवर्डबदलें. अगर आप लॉग्ड इनहैं तो सेटिंग्स में पासवर्ड टैब पर क्लिक करके बदलाव कर दें. अगर आप लॉग्ड आउट हैंतो लॉगइन पेज पर जाएंगे. यहां पर फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करके पासवर्ड रीसेट करदें. अब मजबूत पासवर्ड चुनें. 2. सुनिश्चित कीजिए कि आपके द्वारा साझा की गई ईमेलआईडी सिक्योर है. 3. सेटिंग्स में ऐप पर जाइए और यहां उन थर्ड पार्टी एप्लिकेशन कीपरमिशन हटा दीजिए जिन्हें आप नहीं पहचान पा रहे हैं. 4. यदि अकाउंट से जुड़े ईमेल काएक्सेस आपके पास नहीं है तो उसके लिए स्क्रीन पर दिए दिशा-निर्देश का पालन करनापड़ेगा. 5. थर्ड पार्टी एक्सेस बंद कीजिए और यदि जरूरी है तो उनके पासवर्ड चेंजकीजिए.Twitter Helpआप नहीं कर पा रहे हैं लॉगइन 1. पासवर्ड रीसेट के लिए रिक्वेस्ट भेजिए. ट्विटर सेरिक्वेस्ट मंगवाते समय यूज़रनेम और ईमेल आईडी देने की कोशिश कीजिएगा. इसके बाद आपकोपासवर्ड रीसेट का मेल आएगा उस अकाउंट पर जिसे आपने अपने ट्विटर अकाउंट में इस्तेमालकिया था. अब आप जब लॉगइन कर लेते हैं तो अपने अकाउंट को फिर से सिक्योर कर लीजिए.2. अगर आप अब भी लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं तो आप ट्विटर सपोर्ट को Support Requestके ज़रिए संपर्क कर सकते हैं. इस दौरान उसी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करिए जो आपकेहैक्ड ट्विटर अकाउंट से जुड़ा हुआ है. क्योंकि ट्विटर की ओर से उस मेल आईडी परअतिरिक्त जानकारी और इंस्ट्रक्शन भेजे जाएंगे. रिक्वेस्ट सब्मिट करने के दौरान अपनेयूज़रनेम और अंतिम बार अकाउंट एक्सेस करने की तारीख ज़रूर बताएं.एक जरूरी बात. जब भी आप ट्विटर पासवर्ड बदलते हैं तो स्मार्टफोन (आईफोन/एंड्रॉयड)के ऐप से ऑटो लॉगआउट नहीं होते हैं. ये दिक्कत दे सकता है तो अपने स्मार्टफोन मेंट्विटर ऐप पर जाकर लॉगआउट कीजिए और फिर नए पासवर्ड से लॉगइन. ट्विटर वेबसाइट परलॉगइन करके सेटिंग्स में जाकर डिवाइस और ऐप का एक्सेस हटाकर भी ऐसा किया जा सकताहै.वीडियो: इमरजेंसी के वक्त बड़े काम आएगा स्मार्टफोन का ये फीचर