The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • upload photo from mobile and get paid for every view click a snap com

स्मार्टफोन से फोटो खींचते हैं? खींचते रहिए, अब पैसे भी मिलेंगे

हर व्यू पर 50 रुपये कमाने का मौका.

Advertisement
pic
10 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2023, 10:20 AM IST)
now earn from your mobile photos
सांकेतिक इमेज (image-indian meme)
Quick AI Highlights
Click here to view more

फोन से खींची फोटो और क्या किया? वही जो सब करते हैं. WhastApp पर DP बदल दी. फेसबुक (FaceBook) और इंस्टाग्राम (instagarm) पर पोस्ट कर दी और कुछ लाइक से खुश हो लिए. अमां यार, कमाल करते हो! ये भी कोई बात हुई. झमाझम फोटो लिए और थोड़ी मौज के बाद उनको गैलरी में सड़ने दिया. जो हम आपसे कहें कि इन फोटो को काम पर लगाकर कमाई की जा सकती है, तो शायद आपको भरोसा ना हो? फोटो डाउनलोड होने और खरीदने की भी जरूरत नहीं. इधर आपकी फोटो किसी ने देखी नहीं उधर आपकी कमाई चालू. कैसे होगा वो हम बताते हैं.  

अब फोटो से पैसा कमाना कोई नई बात नहीं है. आम फोटोग्राफर से लेकर बड़ी-बड़ी एजेंसी भी ये काम करती हैं. Getty Images से बड़ा उदाहरण क्या ही हो सकता है. फोटो क्या कमाल कर सकती है, उसके हजारों उदाहरण आपको मिल जाएंगे. ऐसे ही एक मशहूर फोटोग्राफर हैं रघु राय. हमारे प्रोग्राम Guest in the news room में आने वाले हैं. आपको लगेगा क्या बड़े लोगों की बात कर रहे हैं. हम तो मोबाइल से क्लिक-क्लिक करने वाले हैं.

बात आपकी ही है, मैं तो बस इमेज की ताकत बता रहा था. आपने बस अपने मोबाइल से क्लिक करना है और https://www.clickasnap.com/ पर अपलोड करना है. वेबसाइट के फाउंडर हैं Mike Browne. मशहूर फोटोग्राफर हैं. अब तक इनकी वेबसाइट पर 10 लाख से ज्यादा यूजर लॉगिन हो चुके हैं. यकीन नहीं, तो गूगल कर लीजिए. अब पैसा कितना मिलेगा, वो भी बता देते हैं.

click a snap

50 रुपये तक हर व्यू के लिए. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक अगर फोटो को 5 सेकंड तक देखा जाता है तभी उसको एक व्यू के लिए मानक माना जाएगा. एक बार आपकी फोटो पर 15 डॉलर मतलब 1226 रुपये हुए नहीं और पैसा आपके अकाउंट में. वेबसाइट पर असली क्वालिटी में इमेज अपलोड करने के सारे इंसट्रक्शंस दिए हुए हैं. इमेज अपलोड करने के साथ बढ़िया सा कैप्शन देना मत भूलना. एक बात का विशेष खयाल रखना है. फोटो वही अपलोड करनी है, जो आपने क्लिक की हो. अपनी निजी फोटो से लेकर दूसरे की फोटो, किसी के प्राइवेट मोमेंट और बेकार फोटो भी अपलोड नहीं करनी हैं. वैसे वेबसाइट पर सारे नियम कायदे बताए हुए हैं, लेकिन हमने बताना उचित समझा. वैसे वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रेफिक है तो कई बार एरर का मैसेज आता है. आप कुकीज क्लीन करके देख सकते हैं. 

वीडियो: गूगल फोटोज़ अब क्लाउड स्टोरेज के पैसे लेगा

Advertisement

Advertisement

()