The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • uan-activation-not availble-on-epfo-member-portal-follow-these-step-on-umang-app

EPFO की वेबसाइट से नहीं हो रहा UAN एक्टिवेट, तो अब ऐसे चालू करें

UAN activation: PF अकाउंट में UAN ही सब कुछ है. ये एक बैंक अकाउंट जैसा ही है. बिना इसके आप कुछ नहीं कर पाएंगे, मसलन पासबुक से लेकर पैसे निकालने तक. पहले-पहल इसे EPFO की वेबसाइट से इनेबल कर सकते थे मगर अब इसके लिए UMANG ऐप की दरकार होती है. जानिए इसे कैसे एक्टिवेट करना है.

Advertisement
pic
17 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 11:01 AM IST)
 how to activate uan from umang app
UAN अब EPFO की वेबसाइट से नहीं बल्कि UMANG ऐप से एक्टिवेट होता है (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

EPFO की किसी भी सुविधा का लाभ उठाने आदि के लिए EPFO की वेबसाइट सबसे मुफीद ठिकाना है. लेकिन आजकल इसमें UAN (Universal Account Number) को एक्टिवेट करने का ऑप्शन नजर नहीं आता है. मेंबर पोर्टल पर जाएंगे तो वहां आपको UAN Activate का ऑप्शन तो दिखता है मगर जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे तो आपको एक पॉप-अप दिखेगा. परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आपको बताते हैं कि UAN अब कहां से एक्टिवेट होगा. UAN अब EPFO की आधिकारिक वेबसाइट नहीं बल्कि UMANG ऐप से एक्टिवेट होता है. बताते कैसे.

UAN बिन सब सून

PF अकाउंट में UAN ही सब कुछ है. ये एक बैंक अकाउंट जैसा ही है. बिना इसके आप कुछ नहीं कर पाएंगे, मसलन पासबुक से लेकर पैसे निकालने तक. UAN एक्टिवेट नहीं तो आप यह नहीं देख पाएंगे कि आपकी कंपनी हर महीने आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा कर रही है. कर भी रही है या नहीं क्योंकि जमा होने वाला एसएमएस तो कभी-कभार ही आता है. पुरानी कंपनी छोड़कर जब नई कंपनी में कूदी मारते हैं, तो पुराने पीएफ का पैसा नए पीएफ अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए भी एक्टिव UAN की जरूरत होती है. पीएफ खाते में पैन कार्ड, आधार और बैंक अकाउंट की जानकारी जोड़ने या सुधारने के लिए भी एक्टिवेशन मांगता है. PF अकाउंट का इस्तेमाल करने के लिए पहली बार इसका एक्टिवेट होना अनिवार्य है. पहले-पहल इसे EPFO की वेबसाइट से इनेबल कर सकते थे मगर अब इसके लिए UMANG ऐप की दरकार होती है.

UAN एक्टिवेट करने के लिए तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी. UAN नंबर जो आपकी सैलरी स्लिप में होता है. आप अपनी कंपनी से भी इसके बारे में पता कर सकते हैं. इसके साथ चाहिए आधार और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर. आप तीनों ले आए ना. बढ़िया, अब गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड कीजिए.

UMANG ऐप
UMANG ऐप

# ऐप में बहुत सी सर्विस नजर आने वाली हैं. आपको EPFO सर्विस पर टैप करना है.

# यहां आपको UAN Activation का ऑप्शन नजर आएगा.

# यहां मांगे गए डिटेल्स जैसे आधार नंबर, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और UAN इंटर कर दीजिए.

# स्क्रीन पर जो दिख रहा है, उस प्रोसेस को फॉलो कीजिए.

# लो जी हो गया आपका UAN एक्टिवेट.

PF से जुड़ी एक जरूरी बात और जान लीजिए. EPFO 3.0 आने के बाद ऑटो-क्लेम सेटलमेंट, ATM और UPI से तुरंत PF निकालने, और कर्मचारी की पसंद के बैंक खाते में आसानी से पैसा ट्रांसफर करने जैसी सुविधाएं मिलने वाली हैं. EPFO 3.0, 2026 के मध्य तक पूरी तरह लागू हो जाएगा.

वीडियो: खर्चा पानी : सरकारी कर्मचारियों को खुश करने वाला है आठवें वेतन आयोग का प्रस्ताव, बेसिक पे और सालाना सैलरी बढ़ेगी!

Advertisement

Advertisement

()