The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • TVK party is BJP or Congress: after tamilnadu result people Google 'TVK which party?'

थलापति विजय इतिहास बनाकर भी गूगल सर्च में किससे हार गए?

Tamilnadu Election Result 2026 Updates: तमिलनाडु में इतिहास लिखने के करीब पहुंच रहे थलापति विजय (Vijay) गूगल पर चल रहे इस ट्रेंड को देखकर और खुश होंगे. उनके लिए गूगल ट्रेंड में रहना कोई नई बात नहीं, मगर इस बार विजय से ज्यादा उनकी पार्टी TVK को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा से भी ज्यादा सर्च किया जा रहा है.

Advertisement
pic
4 मई 2026 (अपडेटेड: 4 मई 2026, 06:55 PM IST)
TVK party is BJP or Congress
TVK गूगल ट्रेंड में टॉप पर.
Quick AI Highlights
Click here to view more

“Whose party is TVK?” मतलब TVK किसकी पार्टी है?
“TVK party is BJP or Congress” मतलब TVK बीजेपी है या कांग्रेस.
“TVK which party?” मतलब TVK कौन सी पार्टी है?
“TVK kiski party hai?” मतलब TVK किसकी पार्टी है?

तमिलनाडु में इतिहास लिखने के करीब पहुंच रहे थलापति विजय (Vijay) गूगल पर चल रहे इस ट्रेंड को देखकर और खुश होंगे. उनके लिए गूगल ट्रेंड में रहना कोई नई बात नहीं, मगर इस बार विजय से ज्यादा उनकी पार्टी TVK को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा से भी ज्यादा सर्च किया जा रहा है. इतना कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा भी सर्च में पिछड़ गई हैं.

जबकि “thalapathy” या “commander” जैसे शब्द गूगल ट्रेंड में नहीं हैं जिससे उनके करोड़ों फैन उनको बुलाते हैं. वहां तो “TVK party is BJP or Congress” ट्रेंड कर रहा जिसे 2 लाख से ज्यादा लोगों ने सर्च किया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, “TVK कौन सी पार्टी है” और “TVK किसकी पार्टी है” भी खूब सर्च हो रहे.

india today report
TVK ट्रेंड में  

खैर जो भी हो. आज विजय ही विजय हैं सब तरफ. पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही उनकी पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) सत्ता के दरवाजे के पास पहुंच रही है. उनकी पार्टी 234 सीटों वाली विधानसभा में 108 सीटों पर आगे चल रही है. 56 सीटों पर DMK और 51 सीटों पर AIADMK बढ़त बनाए हुए है.

इस बीच TVK चीफ के पिता ने कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर दिया है. हालांकि, कांग्रेस ने डीएमके के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ा था. अगर कांग्रेस TVK के साथ गठबंधन करती है, तो फिर यह इंडिया अलायंस के लिए बड़ा झटका साबित होगा.

इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद की रिपोर्ट के मुताबिक विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने दावा किया है कि अभिनेता से राजनेता बने विजय सत्ता में हिस्सेदारी करने के इच्छुक हैं. अपने बेटे के बदलते व्यक्तित्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विजय समाज और तमिल जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं. जनता के साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव युवाओं से लेकर बुजुर्ग समर्थकों तक, सभी पीढ़ियों को जोड़ता है.

वैसे विजय का गूगल प्रेम कोई नया नहीं है. साल 2012 में  उन्होंने “Google Google" नाम से एक गाना भी गाया था जो सुपर हिट रहा था. 

वीडियो: पश्चिम बंगाल में BJP की जीत पर रवि शंकर प्रसाद ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()