WhatsApp चैट ऐसे छिपाएं हमेशा के लिए!
आर्यन खान को दो साल पुरानी कथित ड्रग चैट के आधार पर अरेस्ट कर लिया गया.
Advertisement

WhatsApp पर छुपाए अपनी बातचीत हमेशा के लिए
मुंबई क्रूज ड्रग केस में गिरफ्तार हुए आर्यन खान को आखिरकार जमानत मिल गई. उनकी वजह से पिछले लगभग एक महीने से ये मामला चर्चा में बना हुआ है. आर्यन खान की गिरफ्तारी के पीछे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उनकी Whatsapp Chat का हवाला दिया था. कहा था कि आर्यन खान की वॉट्सऐप चैट में ड्रग्स से जुड़ी जानकारी मिली है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये चैट तक़रीबन 2 साल पुरानी बताई जा रही हैं. आर्यन खान से पहले सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. उनकी बहुत सी आर्काइव चैट को लेकर मीडिया-सोशल मीडिया में जमकर बहस हुई थी.
अब आप सोच रहे हैं कि हम आपको इन दोनों केसों से जुड़ी बारीक डिटेल्स बताने वाले हैं तो ऐसा नहीं है. हम एक दूसरी काम की जानकारी देने वाले हैं. आपके मन में ये सवाल ज़रूर आता होगा कि क्या होती है ये आर्काइव चैट, और अपनी किसी भी चैट को छिपाने क्या तरीका है? क्या ऐसा हमेशा के लिए किया जा सकता है या फिर ये सिर्फ़ कुछ समय के लिए होता है?
कोई दो राय नहीं कि WhatsApp सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा यूज होने वाला इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप है. ये दुनियाभर में लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखने का शानदार साधन भी है. वॉट्सऐप अपने यूज़र के अनुभव को आसान बनाने के लिए हमेशा नए-नए फ़ीचर लेकर आता रहता है और उसमें से एक है अपनी चैट को आर्काइव करना या छिपाना. ये बड़े काम का फीचर है. *Keep Chats Archived* एक बहुत काम आने वाली सुविधा है, विशेषकर जब कोई निजी बातचीत WhatsApp की चैट स्क्रीन पर नहीं दिखाना चाहता हो.

.webp?width=60)

