WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग का सबसे बड़ा प्लेटफ़ॉर्म है. कम से कम यूज़र के लिहाज सेतो है ही. लेकिन सबसे बड़ा प्लेटफ़ॉर्म तो है फीचर्स के मामले में भी ऐसा है क्या?हमारा जवाब होगा नहीं, क्योंकि कुछ और इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कई ऐसे फीचर्सदेते हैं जो बहुत काम के हैं, लेकिन वॉट्सऐप पर नहीं हैं. इंस्टेंट मैसेजिंग के लिएकई और ऐप भी हैं, जैसे कि Telegram, Signal. देखा जाए तो बीते कुछ सालों मेंटेलीग्राम की लोकप्रियता इनमें सबसे ज्यादा बढ़ी है. टेलीग्राम ने भी कोई कसर नारखते हुए कई दमदार फीचर जोड़े हैं.हम ऐसे ही कुछ फीचर (Telegram Features) के बारे में बात करेंगे जो Telegram कोदूसरों से अलग बनाते हैं. Original Photo Sharing फोटो शेयर करना तो हर ऐप का नेटिवफीचर है और वॉट्सऐप में भी होता है. फिर टेलीग्राम में क्या खास है? दरअसल वॉट्सऐपपर जब आप कोई फोटो भेजते हैं तो उसका रेजोल्यूशन कम हो जाता है. मतलब क्वालिटी खराबहो जाती है. ऐसा कई बार होता है कि आपको वास्तविक रेजोल्यूशन की जरूरत होती है.एंड्रॉयड हैंडसेट पर फोटो भेजने वालों के लिए तो जुगाड़ है. वे फोटो को डॉक्यूमेंटके तौर पर साझा करके क्वालिटी बरकरार रख सकते हैं. लेकिन आईफोन वालों के लिए ऐसाकरना किसी खड़े पहाड़ पर चढ़ने जैसा है. आपकी इसी परेशानी को दूर करता है टेलीग्राम.आप एंड्रॉयड पर यूज करें या आईफोन पर, हाई क्वालिटी फोटो भेजना चुटकियों का काम है.चैट स्क्रीन पर जाकर अटैचमेंट पर क्लिक करते ही आपको शेयर करने के ऑप्शन नजर आजाएंगे- फोटो या वीडियो, फ़ाइल, कान्टैक्ट आदि. कोई रेजोल्यूशन वाला झंझट नहीं, बससेलेक्ट कीजिए और शेयर कीजिए. फोटो की क्वालिटी को कोई नुकसान नहीं होगा. अच्छी बातये है कि आपको ऐसा करने के लिए फ़ाइल को किसी और फॉर्मेट में भी भेजने की जरूरत नहींहै. बस क्लिक कीजिए और हो गया. फोटो और वीडियो के साथ आप 2 जीबी तक की फ़ाइल भीटेलीग्राम से शेयर कर सकते हैं. अब वॉट्सऐप पर इसकी लिमिट कितनी है, वो आपको खुदपता है. Multi-Device Support Telegram बनाने वाले भी शायद अब फीचर की चर्चा नहींकरते होंगे, क्योंकि ये फीचर उनके लिए बहुत पुराना हो गया है. मल्टी डिवाइस सपोर्टमतलब एक ही अकाउंट से और कई डिवाइस जैसे कि लैपटॉप, टैबलेट पर लॉग इन रहना. वॉट्सऐपमें ये फीचर आया तो है लेकिन आधा अधूरा सा. आप दूसरे लैपटॉप पर लॉग इन तो कर सकतेहैं लेकिन टैबलेट पर नहीं. क्रॉस प्लेटफ़ॉर्म सिंक भी सही नहीं है, जैसे कि आप आईफोनपर वॉट्सऐप यूज करते हैं और कोई मैसेज डिलीट करते हैं तो वो वॉट्सऐप के लैपटॉपवर्जन से खुद से डिलीट नहीं होगा. आपको अलग से ऐसा करना पड़ेगा. टैबलेट के लिए अभीकोई ऐप भी नहीं है. अब बात टेलीग्राम की तो लैपटॉप, टैबलेट और फोन के लिए आधिकारिकऐप हैं. एक ही अकाउंट से लॉगइन कीजिए और बिना किसी व्यवधान के काम कीजिए. क्रॉसप्लेटफ़ॉर्म पर भी सब आराम से चलता है. आपने जिस-जिस डिवाइस से कनेक्ट किया है, आपउनको कंट्रोल भी कर सकते हैं. सेटिंग्स में डिवाइस पर जाइए और कनेक्टेड डिवाइस परक्लिक कीजिए तो उस डिवाइस पर इनकमिंग को बंद किया जा सकता है.टेलीग्राम का फोन, लैपटॉप और टैबलेट के लिए ऐप हैHide Your Phone Number टेलीग्राम का ये फीचर आपकी प्राइवेसी के लिए किसी कवच से कमनहीं है. वॉट्सऐप पर भी तमाम प्राइवेसी फीचर्स हैं, लेकिन अपने फोन नंबर को छिपानेका कोई जुगाड़ नहीं है. आपका नंबर किसी ने भी अपने फोन में सेव किया होगा तो उसकोपता चल जाएगा कि आप वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं. आपके पास सामने वाले का नंबर हो याना हो उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. आप वॉट्सऐप पर हैं इससे कोई दिक्कत नहीं,लेकिन जब किसी अनजान नंबर से गुडमॉर्निंग से लेकर कोरोना के इलाज के मैसेज आने लगतेहैं तो बड़ी कोफ्त होती है. टेलीग्राम आपको अपना नंबर छिपा कर रखने का फीचर देता है.आसान भाषा में कहें यदि किसी ने आपका नंबर सेव भी किया है तो उसको ये पता नहींचलेगा कि आप टेलीग्राम यूज करते हैं. टेलीग्राम सेटिंग्स में प्राइवेसी एंडसिक्योरिटी में आपको ये ऑप्शन मिलेगा. आप अपने फोन नंबर के लिए कई ऑप्शन चुन सकतेहैं जैसे कि कौन आपका फोन नंबर देख सकता है और कौन नहीं. आपके अकाउंट को फोन नंबरसे कौन पता कर सकता है इसका भी प्रबंध है, जैसे कि "कोई भी" या सिर्फ आपकेकॉन्टैक्ट.Hide Your Phone Numberफोन नंबर से जुड़ा एक फीचर और है चैट स्टार्ट करने के लिए. यदि आप किसी से अपने फोननंबर से चैट नहीं करना चाहते हैं तो आप उसको अपना टेलीग्राम यूजर नेम साझा कर सकतेहैं. @ से स्टार्ट होने वाले इस यूजर नेम में आपका फोन नंबर नहीं होता है. InstantFeedback इंस्टाग्राम पर लाइक का बटन होता है तुरंत रिएक्शन के लिए. DM (डायरेक्टमैसेज) में भी कुछ इमोजी मिलती है, जैसे कि हार्ट, ओके. इनकी मदद से आप पलक झपकनेसे पहले अपना रिएक्शन दे सकते हैं. ठीक इसी तरीके से आप आपनी भावनाएं टेलीग्राम परभी व्यक्त कर सकते हैं. एंड्रॉयड में मैसेज पर डबल टैप कीजिए और आईफोन में मैसेज परप्रेस करके होल्ड कीजिए तो हैप्पी, थंब्स अप और हार्ट जैसे कई सारे इमोजी हाजिर होजाएंगे. यूज करिए और अपने पसंद से रिएक्शन दीजिए.Instant FeedbackRestrict Message Forwarding किसी भी ग्रुप से कोई मैसेज फॉरवर्ड होना आजकल सबसेबड़ी समस्या है. आपने किसी ग्रुप में कोई मैसेज बिल्कुल सामान्य तरीके से भेजा लेकिनफॉरवर्ड होकर कब उसका गलत मतलब निकल जाए आपको अंदाजा भी नहीं होता. एक साधारणचुटकुले के अर्थ का अनर्थ होते देर नहीं लगती और कई बार तो कानूनी पचड़े भी आ जातेहैं. यदि आप चाहते है कि मैसेज फॉरवर्ड ना हो और ग्रुप पर शेयर किया गया कॉन्टेक्टसेव या कॉपी भी ना हो तो टेलीग्राम आपके लिए है. आपका कोई ग्रुप है या कोई चैनल. सबबंद कर सकते हैं. संबंधित ग्रुप में जाइए और दायें कोने पर एडिट पर टैप कीजिए. यहांकई ऑप्शन हैं जिसमें "ग्रुप टाइप" में आपको "Restrict Saving Content" को इनेबलकरना होगा. इसके बाद कॉपी, सेव और फॉरवर्ड संभव नहीं होगा.Restrict Message ForwardingDelete Message Any Time वॉट्सऐप पर भी मैसेज को डिलीट किया जा सकता है लेकिन एकनिर्धारित समय सीमा में. अब जब सीमा है तो समय बताने कि भला क्या जरूरत. टेलीग्राममें ऐसा कुछ भी नहीं है. जब मन करे तब डिलीट कीजिए. मैसेज पर जाकर प्रेस कीजिए औरडिलीट फॉर मी या डिलीट फॉर एव्रीवन दबा दीजिए. काम हो गया. यहां तक तो ठीक था आपतारीख के हिसाब से भी मैसेज डिलीट कर सकते हैं. चैट स्क्रीन पर मैसेज के ऊपर डेटदिखती है, बस उस पर प्रेस कीजिए तो कैलेंडर खुल जाएगा. अब अपने मनमुताबिक तारीख कोसेलेक्ट कीजिए. उस मैसेज पर जाइए और दबा डालिए डिलीट बटन.Delete Message Any Timeइन फीचर के अलावा भी बहुत कुछ हैं जो Telegram को बाकियों से अलग बनाता है.