The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • smartphone with 120W charging: iQOO Neo 7 Xiaomi 11i Redmi Note 12 Pro iQOO 9 Pro 5G

जितनी देर में आप बाथरूम से नहाकर निकलेंगे, उतनी देर में ये स्मार्टफोन फुल चार्ज हो जाएंगे!

ये स्मार्टफोन्स गनगनाकर चार्ज हो जाते हैं.

Advertisement
pic
21 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023, 08:42 PM IST)
smartphone with 120W charging: iQOO Neo 7 Xiaomi 11i Redmi Note 12 Pro iQOO 9 Pro 5G
120 वॉट फास्ट चार्जिंग
Quick AI Highlights
Click here to view more

मेरे एक दोस्त हैं. जेनरेशन-Z बोले तो Zillennials वाले. उनकी लाइफ में सब एकदम सुपरफास्ट है. लेकिन गरारी फंस रही थी स्मार्टफोन की चार्जिंग को लेकर. मेरे पास आए और बोले, भैया ऐसा फोन बताओ जो बहुत जल्दी (Smartphone With 120W Charging) चार्ज हो जाए. पहले तो मैंने बोला, क्या ही जरूरत है. आजकल तो ज्यादातर फोन कुछ घंटों में चार्ज हो ही जाते हैं मगर बंधु नहीं माने. बोले, मैं जितनी देर में बाथरूम से नहा कर निकलूं, उतनी देर में चार्ज होने वाला फोन चाहिए. तो हमने उनको कुछ ऑप्शन बताए, साथ में लिस्ट आपके लिए भी बना ली.

iQOO Neo 7 5G

गरारी जहां फंसी वहीं से स्टार्ट करते हैं. इस हैंडसेट में 120 वॉट फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट है. कंपनी का दावा है कि 10 मिनट में फोन जीरो से 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है. इसके अलावा फोन में है 6.78 इंच का डिस्प्ले और लेटेस्ट एंड्रॉयड 13. फोन को ताकत देने के लिए इसमें लगा है मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर. 5000 mAh बैटरी है और कंपनी की वेबसाइट पर कीमत है 33,999 रुपये.

Xiaomi 11i HyperCharge 5G

15 मिनट और फोन फुल चार्ज. ऐसा कंपनी का दावा है और दावे को मजबूती देने के लिए है 120 वॉट हायपर चार्ज तकनीक. चार्जर भी डब्बे के अंदर आता है, बस आपको हायपर चार्ज फीचर इनेबल करना होगा. बात करें स्क्रीन की तो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है. 108 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है. बैटरी मिलेगी 4500 mAh और दाम है 23,999 रुपये.

Redmi Note 12 Pro Plus 5G

यहां भी आपको 120 वॉट हायपर चार्ज का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, फोन को जीरो से फुल चार्ज होने में 19 मिनट लगेंगे. 32,999 रुपये कीमत वाले इस हैंडसेट में 6.67 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा. फोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है और 200 मेगापिक्सल वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है.

iQOO 9 Pro 5G

इस फोन में 120 वॉट फ्लैश चार्ज सपोर्ट तो है ही सही, साथ में 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग का भी प्रबंध है. जीरो से 50 प्रतिशत का मीटर पकड़ने में लगेंगे 8 मिनट. कंपनी के मुताबिक. प्रोसेसर है स्नैपड्रेगन 8 Gen 1 और कैमरा मिलेगा 50 मेगापिक्सल गिम्बल वाला. वेबसाइट पर कीमत है 49,990 रुपये.       

वीडियो: ये हैं 20000 रुपए तक के सबसे धांसू 5G स्मार्टफोन, जो होश उड़ा देंगे!

Advertisement

Advertisement

()