हमारे एक दोस्त नए-नए तैराक बने हैं. दरअसल, थोड़ा फिट रहने का शौक था तो सोचा क्यूंन तैराकी की जाए. तैराकी तो चल ही रही थी इसी दरमियान पूरे पचास हजार खर्च करके नयाSmartphone लिया था, IP67 रेटिंग थी तो अति उत्साह में तरणताल में गोते लगाने कीजगह सीधे नदी में डुबकी लगाई और बना डाला बढ़िया सा वीडियो. वीडियो पोस्ट करते इसकेपहले ही स्मार्टफोन ने काम करना बंद कर दिया. भागे-भागे पहुचे कंपनी के सर्विससेंटर. जहां पता चला कि वाटर डैमेज पर कोई वारंटी नहीं है. थके हारे हमारे पास आए.अपना दुखड़ा रोने लगे तो हमने उनको समझाया कि कंपनी ने तो कभी कहा ही नहीं कि फोन परवाटर डैमेज या लिक्विड डैमेज होने पर वारंटी मिलती है, बल्कि उन्होंने तो इतना हीकहा कि फोन IP67 रेटिंग अप्रूव्ड है और वाटर एण्ड डस्ट रेसिस्टेंट है. आपको ये पूराझोल समझ आया क्या? नहीं न तो चलिए हम समझाते हैं कि क्यूं स्मार्टफोन कंपनियां वाटरडैमेज पर कोई वारंटी नहीं देतीं और आईपी रेटिंग क्या बला है. सबसे पहले IP रेटिंगIP रेटिंग चार अंकों का एक शब्द होता है, जैसे कि IP67 या IP68 आपने आमतौर पर देखाहोगा. पहले दो शब्द आईपी का मतलब है इन्ग्रेस प्रोटेक्शन जिसका अर्थ है कि बाहर सेकिसी चीज के अंदर आने पर कितनी सुरक्षा मिलेगी. तीसरे और चौथे अंक नंबर हैं, जैसेकि 67 और 68 जो क्रमशः धूल और पानी से बचाव के लिए होते हैं. धूल के लिए 6 इस्तेमालहोता है जो अधिकतम रेटिंग है. छोटे रेत या बारीक धूल से बचाने के लिए. आखिरी अंक 7या 8 पानी से बचाव की रेटिंग को बताता है और ये भी अधिकतम 8 होता है. कुल मिलाकरयदि आपका स्मार्टफोन IP68 रेटिंग वाला है तो धूल और पानी से अधिकतम बचाव मिल सकताहै. IP रेटिंग क्या है...इस पर बात हो गई. अब जानिए कि वास्तव में ये काम कैसे करताहै. आईपी रेटिंग, दरअसल एक आइडियल कंडीशन के लिए मान्य होती है जैसे कि साफ पानीमें और एक तय समय के लिए. यदि स्मार्टफोन IP68 रेटिंग का है तो साफ पानी में 1.5मीटर गहराई तक और 30 मिनट के लिए वाटर रेसिस्टेंट है या फिर IP67 है तो 1 मीटर तक.अब आप समंदर में गहराई तक डुबकी मार रहे हैं, पानी भी खारा है तो फिर भूल जाइए किकोई प्रोटेक्शन मिलेगा. आसान भाषा में समझिए कि आपका फोन टेबल पर रखा था और ग्लाससे पानी गिर गया या फिर बाथरूम में वॉश बेसिन में नलके के पानी से सामने आपका फोनगिरा और आपने तुरंत उठा लिया तभी आईपी रेटिंग काम करेगी. कंपनी कितना भी ऐड करे किफोन हमारा वाटरप्रूफ है. इसका मतलब ये बिल्कुल ही नहीं है कि आपके फोन को पानी सेकोई डैमेज नहीं होगा. ज़्यादातर परिस्थितियों में फोन सिर्फ वाटर रेसिस्टेंट होतेहैं. एक आइडियल कंडीशन के बाद स्मार्टफोन को नुकसान होना तय है. ऐसे में वारंटी कीनियम और शर्तें अहम हो जाती हैं. आमतौर पर वारंटी में फिजिकल डैमेज शामिल नहीं होताऔर लिक्विड डैमेज भी फिजिकल डैमेज ही है तो वारंटी कवर मिलना संभव नहीं. हो सकता हैकि किसी विशेष ऑफर में कंपनी की ओर से वन टाइम फिजिकल डैमेज प्रोटेक्शन मिल भी जाए.लेकिन आमतौर पर यह सुविधा नहीं मिलती.