The Lallantop
Advertisement

X पर चल रहा अजीब 'स्कैम', तीन डॉटस लगाकर क्लिक करवा रहे लोग, वजह बड़ी है

अब इसे स्कैम कहें या एक्स यूजर्स का खुरपाती दिमाग. वो आप तय कर लेना, हम बताते इस See More... का चक्कर क्या है. दरअसल सारा खेल एक्स के monetization से जुड़ा है. मस्क भईया जब ट्विटर को एक्स बनाए तो अपने साथ में monetization मतलब प्लेटफॉर्म से कमाने का जुगाड़ भी लेकर आए.

Advertisement
pic
20 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 10:28 AM IST)
See more scam on X
X पर नया खेल चल रहा
Quick AI Highlights
Click here to view more

Elon Musk वाले X पर पिछले कुछ दिनों से आपने नोटिस नहीं किया होगा कि पोस्ट के साथ में तीन चार डॉटस लगाकर See More... लिख दिया जाता है. ऐसा लगता है मानो जैसे पोस्ट में आगे और भी कुछ है तो उसके ऊपर क्लिक करना चाहिए. आप क्लिक करते हैं मगर कुछ होता नहीं. पोस्ट खत्म हो जाती है. आप आगे बढ़ जाते हैं. बात ही ऐसी है कि कोई नोटिस क्यों करेगा. अगर किया भी होगा तो शायद सोच लिया होगा कि कोई तकनीकी लोचा होगा. लेकिन यह कोई तकनीकी लोचा नहीं है. यह तो स्कैम है.

एक्स का See More स्कैम

अब इसे स्कैम कहें या एक्स यूजर्स का खुरापाती दिमाग. वो आप तय कर लेना, हम बताते इस See More... का चक्कर क्या है. दरअसल सारा खेल एक्स के monetization से जुड़ा है. मस्क भईया जब ट्विटर को एक्स बनाए तो अपने साथ में monetization मतलब प्लेटफॉर्म से कमाने का जुगाड़ भी लेकर आए. यूजर्स को उनकी पोस्ट में आए रिप्लाई और पोस्ट में दिख रहे विज्ञापन के आधार पर पेमेंट किया जाता है.

हालांकि इसके लिए यूजर को कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होता है. जैसे उनके पास X Premium और Premium+ का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए. इंडिया में इसका महीने का करीब 728 रुपये लगता है. कम से कम 500 फॉलोवर्स होना जरूरी है. इसके साथ में 3 महीने के अंदर पोस्ट पर 50 लाख असली इंप्रेशन भी होना चाहिए. मतलब आपकी सारी पोस्ट को असली यूजर ने कम से कम 50 लाख बार देखा हो.

अगर यूजर का अकाउंट इन सारे पैरामीटर पर फिट बैठता है तो फिर उसे एक्स की तरफ से पेमेंट किया जाता है. भुगतान हर दो हफ्ते के हिसाब से होता है. कम से कम 20 डॉलर यानी 1800 रुपये कमाए जा सकते हैं. महीने के 3600-3700 पकड़ लीजिए.

एक्स का See More स्कैम
एक्स का See More स्कैम

आपको लगेगा कि बेकार ही टाइम खोटी कर रहे. सीधे-सीधे बताओ क्या चक्कर है. दरअसल हुआ यह है कि अब रिप्लाई पर monetization नहीं मिलता है. माने जो आपने ऊपर से पोस्ट पढ़ ली और उंगली आगे फिरा दी तो कुछ नहीं मिलेगा. पोस्ट के नीचे चल रहे विज्ञापन को देखेंगे तो फिर कुछ मिलेगा. इसलिए लोगों ने लगाया दिमाग.

पोस्ट के आगे See More... लिख दिया और पोस्ट इस स्टाइल में लिखी कि और देखने या पढ़ने का मन करे. हालांकि अंदर कुछ मिला नहीं, लेकिन सामने वाले का काम हो गया. वाह भाई वाह. कितने प्रतिभाशाली लोग हैं. 

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप ने UK क PM कीर स्टारमर को Chagos Deal पर क्या चेतावनी दी?

Advertisement

Advertisement

()