The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Sanchar Saathi mobile app launched to fortify telecom security and empower citizens

फोन स्क्रीन बता देगी कि कॉल करने वाला बीमा बेच रहा है या कार्ड, RBI ने ग़ज़ब बंदोबस्त कर दिया

RBI ने बैंकों से आने वाले प्रमोशनल कॉल्स को स्क्रीन पर ही पहचानने का माकूल इंतजाम कर दिया है. फोन उठाने की जरूरत नहीं और कोई सा भी कॉलर पहचानने वाला ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं. साइबर अपराधों से बचने के लिए अब Sanchar Saathi ऐप भी उपलब्ध हो गया है.

Advertisement
Govt declares war against fraud with Sanchar Saathi app
संचार साथी ऐप
pic
सूर्यकांत मिश्रा
20 जनवरी 2025 (Published: 09:39 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रविवार के दिन जिंदगी की स्पीड थोड़ी स्लो हो जाती है मगर एक चीज की बढ़ जाती है. प्रमोशन वाले कॉल्स और प्रचार प्रसार वाले कॉल्स की. धड़ाधड़ आते ही रहते हैं. कॉल नहीं तो एसएमएस की घंटी टन-टन करती रहती है. कितना भी ब्लॉक कर लो, नए-नए मोबाइल नंबर से परेशान किया ही जाता है. क्योंकि कॉल मोबाइल नंबर से आते हैं तो नहीं उठाने पर धुकधुकी भी होती है. पता नहीं कोई जरूरी कॉल तो नहीं है. कितना अच्छा होता जो पहले से ही पता चल जाता है कि फलां कॉल तो अपना माल बेचने वाले का है.

अब इतना ही अच्छा होगा क्योंकि आरबीआई ने इसका माकूल इंतजाम कर दिया है. फोन उठाने की जरूरत नहीं और कोई सा भी कॉलर पहचानने वाला ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं. सब पहले से पता चल जाएगा. बताते कैसे.

बैंक कॉल के लिए नई सीरीज

ये वाली पॉलिसी ने लो, ये वाला बीमा करवा लो. कुछ नहीं तो सेविंग अकाउंट ही ओपन करवा लो. ऐसे कॉल्स से हम सब परेशान रहते हैं. अब से नहीं क्योंकि आपको बस स्क्रीन पर 1600 देखना है. क्योंकि अब बैंकों से आने वाले कॉल्स के नंबर इसी से स्टार्ट होंगे. आरबीआई ने देश के सारे बैंकों को प्रोडक्ट प्रमोशन कॉल्स के लिए इसी सीरीज के इस्तेमाल का आदेश दिया है.

Sanchar Saathi
बैंकों के लिए नई सीरीज 

हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि मोबाइल नंबर से आने वाले कॉल्स आज से ही आना बंद हो जाएंगे. थर्ड पार्टी एजेंसियां भी तो हैं. मगर नई सीरीज आने से थोड़ा आराम तो होगा. 1600 देखकर कॉल उठाना है नहीं, वो आपकी मर्जी. प्रचार-प्रसार वाले voice call और SMS के लिए भी 140 नंबर वाली सीरीज होगी.  मतलब इधर भी आपकी सुकून मिलने वाला है.

संचार साथी ऐप लॉन्च

प्रमोशनल कॉल्स के बाद बारी फर्जी कॉल्स और साइबर अपराधों की. दूरसंचार विभाग ने कुछ साल पहले इसके लिए संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया था. इसकी मदद से चोरी हुए मोबाइल की ट्रेकिंग समेत नकली मोबाइल की पहचान की जा सकती है. इसके बारे में आप नीचे लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं. अब इसका मोबाइल ऐप भी आ गया है. माने लैपटॉप या मोबाइल पर वेबसाइट ओपन करने का झंझट नहीं.

ये भी पढ़ें: नकली फोन, मोबाइल चोरी का डर, सरकार का ये नया हथियार सारे काम बना देगा!

Sanchar Saathi
संचार साथी ऐप 

ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर (iOS) पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है. 

वीडियो: पेट्रोल ले जा रहा टैंकर पलटा, ईंधन लूटने पहुंचे लोग तभी हुआ विस्फोट, नाइजीरिया में 70 की मौत

Advertisement

Advertisement

()