The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Samsung stop Sale of Galaxy Z TriFold After Just 3 Months

ये फोन हमारा भविष्य... ये कहते हुए सैमसंग ने किया था लॉन्च, महज 3000 ही बिके, बंद की सेल

Galaxy Z TriFold को 1 दिसंबर 2025 को साउथ कोरिया में लॉन्च (Samsung is discontinuing Galaxy Z TriFold) किया गया था. 12 दिसंबर से इसकी सेल भी स्टार्ट हो गई थी. अमेरिकी बाजार में इसे 30 जनवरी 2026 को लिस्ट किया गया था. फोन को पूरी तरह ओपन करने पर वो 10 इंच के टैबलेट में तब्दील हो जाता था.

Advertisement
pic
18 मार्च 2026 (अपडेटेड: 18 मार्च 2026, 09:26 AM IST)
Samsung is discontinuing Galaxy Z TriFold
Galaxy Z TriFold बंद
Quick AI Highlights
Click here to view more

Samsung ने तीन महीने पहले पूरे गाजे-बाजे के साथ तीन स्क्रीन वाला फोन (Galaxy Z TriFold) लॉन्च किया था. 3000 डॉलर या तकरीबन पौने तीन लाख रुपये के इस डिवाइस को साउथ कोरियन कंपनी ने अपना भविष्य का फोन कहा था. यूजर्स को छोटी के साथ मझली और बड़ी स्क्रीन का मजा एक साथ देने की बात भी कही थी. था-थी-था हम इसलिए कह रहे क्योंकि कंपनी ने इस डिवाइस को सेल बंद (Samsung is discontinuing Galaxy Z TriFold) कर दी है. डिवाइस की सेल्स को सबसे पहले उसके होम ग्राउन्ड साउथ कोरिया में और फिर सबसे बड़े मार्केट अमेरिका में बंद कर दिया गया है.

TriFold ढंग से अनफोल्ड ही नहीं हो पाया

Galaxy Z TriFold को 1 दिसंबर 2025 को साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया था. 12 दिसंबर से इसकी सेल भी स्टार्ट हो गई थी. अमेरिकी बाजार में इसे 30 जनवरी 2026 को लिस्ट किया गया था. तीन स्क्रीन वाले इस डिवाइस में 6.5-inch का कवर डिस्प्ले मिलता था. फोन को पूरी तरह ओपन करने पर वो 10 इंच के टैबलेट में तब्दील हो जाता था.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरिया में फोन की महज 3000 यूनिट ही बिकी थीं. अमेरिकी बाजार से भी कोई खास रिस्पॉन्स मिला नहीं. हालांकि कंपनी ने दावा किया था कि लॉन्च के पहले दिन ही डिवाइस मिनटों में बिक गया था. लेकिन अब कंपनी ने डिवाइस की सेल बंद कर दी है तो आप खुद समझ सकते हैं. साउथ कोरिया में कंपनी ने इसकी सेल बंद कर दी है लेकिन अमेरिका में अभी भी उसके सात Experience Stores पर ये डिवाइस उपलब्ध है.  

डिवाइस की सेल्स को अचानक से बंद करने के पीछे कंपनी का कहना है कि उसने इसे कभी आम यूजर के लिए बनाया ही नहीं था. डिवाइस महज एक  "flagship showcase" था. माने हमें दुनिया को दिखाना था कि हम क्या बना सकते हैं. शायद उसे ऐप्पल को चिढ़ाना था क्योंकि वो तो अभी तक फोल्ड भी नहीं बना पाया है. Galaxy Z TriFold बनाने का एक उद्देश्य चीनी कंपनी Huawei से मुकाबला करना भी हो सकता है जिसने उससे एक साल पहले Huawei Mate XT Ultimate बनाकर दुनिया को चौंका दिया था. अपनी भाषा में कहें तो हवाबाजी करना था.

कंपनी आगे चलकर इसका नया मॉडल बनाएगी या नहीं. सैमसंग Experience Stores के सीईओ Won-Joon Choi का कहना है कि अभी उन्होंने कुछ भी तय नहीं किया है.  

वीडियो: अली लारीजानी की मौत पर नेतन्याहू का बयान, ईरान को धमकाते हुए बोले...

Advertisement

Advertisement

()